West Bengal : बीजेपी के रोड शो में हंगामा, फेंके गए पत्थर, शुभेन्दु अधिकारी बोले- मिनी पाकिस्तान के लड़के फेंक रहे पत्थर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तैयारियां हर पार्टी की जोरशोर से चल रही हैं और राजनीतिक दलों के बीच सियासी घमासान भी खूब देखने को मिल रहा है। बंगाल में बीजेपी और TMC के बीच मुकाबला बहुत कांटे का चल रहा है और इस बात का अंदाजा चुनाव से पहले दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं की बीच हो रही हिंसक घटनाओं से भी लगाया जा सकता है। सोमवार को भी कोलकाता में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जब बीजेपी की एक रैली पर पत्थरबाजी हो गई और…

मुस्लिम एक्टर कभी अपने धर्म पर फिल्म क्यों नहीं बनाते- दलित नेता मांझी, तांडव वेब सीरीज का हो रहा चौतरफा विरोध, Fir दर्ज एक्शन में लखनऊ पुलिस

न्यूज़ डेस्क। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि तांडव में जानबूझकर ऐसा कंटेंट डाला गया है जिससे जातिगत हिंसा को बढ़ावा मिले। देखिए वीडियो- तांडव को लेकर गुस्सा जाहिर करते हुए दलित नेता हरी मांझी ने ट्वीट कर कहा कि मुस्लिम फिल्मकार कभी हलाला और बुर्का प्रथा पर फिल्म क्यों नहीं बनाते। आखिर बार-बार हिन्दू आस्था का मजाक क्यों उड़ाते हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मुझे मेरे एक जानने वाले ने बताया की “तांडव” करके कोई वेबसिरीज़ है जिसमें हिंदुओं को आपस में लड़ाने का काम किया है। ये…

अब इमरान खान ने अपनी नाकामियां छिपाने, अर्नब के वायरल चैट के सहारे मोदी पर ऐसे उतारी खीझ, यंहा पढ़े…

नई दिल्ली। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान अपनी नाकामियां छिपाने के लिए हर दिन भारत को कोसने के लिए कोई न कोई बहाना ढूंढते रहते हैं। भारत के खिलाफ बोलकर अपने आवाम को खुश करने के लिए इस बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने रिपब्लिक TV एडिटर-इन-चीफ अर्नब गोस्वामी के वायरल चैट का सहारा लिया है। अर्नब गोस्वामी के वायरल चैट में बालाकोट एयरस्ट्राइक का जिक्र होने की वजह से इमरान खान ने इसे मोदी सरकार पर हमला करने के लिए मौके के रूप में लिया है और मोदी…

पीएम मोदी ने अहमदाबाद और सूरत मेट्रो परियोजना का किया शिलान्यास, बोले- बीते वर्षों में देश के रेल इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक बनाने के लिए जितना काम हुआ है, वह अभूतपूर्व है

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को गुजरात के केवड़िया में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए स्टैच्यू ऑफ यूनिटी को जोड़ने वाली आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रुपाणी और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद रहे। ये ट्रेनें केवड़िया (स्टैच्यू ऑफ यूनिटी) से वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर को जोड़ेंगी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि केवड़िया की पहचान एक भारत-श्रेष्ठ भारत का मंत्र देने वाले सरदार पटेल से होती है। उन्होंने कहा कि स्टैच्यू ऑफ यूनिटी देखने वालों…

अपने सूट-बूट वाले दोस्तों के लिए मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में जुटी है: राहुल गांधी

नई दिली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर से मोदी सरकार को किसानों के मुद्दे पर हमला बोला है। राहुल गांधी ने एक इंफोग्राफिक साझा करके सोशल मीडिया पर मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपने सूट-बूट वाले दोस्तों का 875000 करोड़ कर्ज माफ करने वाली मोदी सरकार अन्नदाताओं की पूंजी साफ करने में लगी है। राहुल गांधी ने जो इंफोग्राफिक साझा किया है उसके अनुसार उद्योगपतियों के लोन को रिटेन ऑफ किया गया उसके आंकड़े साझा किए गए हैं। वर्ष 2014 से 2019 के बीच…

‘थ्री इडियट्स’ (3 Idiots) के रैंचो की तरह लैब टेक्नीशियन ने चलती ट्रेन में जुगाड़ से कराई डिलीवरी

नई दिल्ली। आपने ‘थ्री इडियट’ फिल्म तो देखी होगी, जिसमें आमिर खान यानी रैंचो तेज बारिश में लाइट जाने के बाद अपने जुगाड़ के जरिए करीना कपूर की बहन का किरदार निभार रहीं मोना सिंह की डिलीवरी कराते हैं। ठीक वैसे ही ऐसे ही एक मामला नई दिल्ली से जबलपुर जा रही ट्रेन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस जहां एक लैब टेक्नीशियन ने वीडियो कॉल पर डॉक्टर की मदद से गर्भवती महिला की डिलीवरी कराई। दिल्ली में उत्तर रेलवे मंडल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन सुनील प्रजापति सागर (मध्य प्रदेश) जाने के लिए…

Facebook-Twitter के अधिकारियों को संसदीय समिति का समन, 21 जनवरी को होंगे पेश

नई दिल्ली। संसदीय समिति ने सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर चर्चा के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और ट्विटर के अधिकारियों को 21 जनवरी को बुलाया है। इस बैठक में नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा और सोशल मीडिया प्लेफॉर्म के दुरुपयोग रोकने के मुद्दे पर बातचीत होगी। गौरतलब है कि अक्टूबर महीने में भी दोनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों को संसद की संयुक्त समिति ने डेटा प्रोटेक्शन और निजता के मसले पर जानकारी लेने के लिए बुलाया था। अगले 21 जनवरी को दो बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और…

श्री राम मंदिर निर्माण के लिए डोनेशन माँग रहे हिन्दू कार्यकर्ताओं पर हमला, घेर कर लगाई आग, बचाने आई गुजरात पुलिस पर भी पत्थरबाजी

न्यूज़ डेस्क। पिछले कुछ दिनों में राम मंदिर संकल्प निधि के लिए दान माँग रहे हिन्दू कार्यकर्ताओं पर देश के कई हिस्सों में हमले की खबरें आई हैं। मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब ताज़ा मामला गुजरात के कच्छ का है, जहाँ गाँधीधाम के किदाना गाँव में इसे लेकर दो समुदायों के बीच संघर्ष हो गया, जो दंगे में बदल गया। ये घटना रविवार (जनवरी 17, 2021) की शाम की है, जब हिन्दू कार्यकर्ता अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने निकले थे। गाँधीधाम के डिप्टी…

गणतंत्र दिवस (26 जन) पर दिखेगा कोरोना संक्रमण और किसान आंदोलन का असर, कार्यक्रम में किए गए बड़े बदलाव, करना होगा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस की परेड पर इस साल कोरोना वायरस संक्रमण और किसान आंदोलन का असर देखने को मिलेगा। कोरोना महामारी और केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलित किसानों के प्रदर्शन के चलते इस साल गणतंत्र दिवस परेड के कार्यक्रम को छोटा रखा जाएगा। साथ ही परेड देखने आने वाले दर्शकों की संख्या को भी इस बार कम किया जाएगा। इस बार के गणतंत्र दिवस के आयोजन के बारे में एक अधिकारी ने बताया कि इस बार परेड देखने के लिए सिर्फ 25 हजार लोगों को…

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए ‘बरस रहे’ पैसे, गुजराती व्यापारी ने दिया 11 करोड़ रुपये का दान

गांधीनगर। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए लोग खुले मन से दान दे रहे हैं। गुजरात के एक व्यवसायी ने रविवार को अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए 11 करोड़ रुपये का दान दिया। गोविंद ढोलकिया सूरत के एक व्यापारी हैं जो SRK डायमंड कंपनी के मालिक हैं। इससे पहले यूपी से बीजेपी के क विधायक ने 1,11,11,111 रुपए का दान दिया था। मीडिय से उन्होंने कहा, “भगवान राम और भगवान कृष्ण हमारे ईष्ट देवता हैं। यही कारण है कि हमने अपनी कंपनी का नाम श्रीराम…