प्रधानमंत्री मोदी आज उप्र के 6 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना लाभार्थियों को जारी करेंगे 2691 करोड़ रुपये की सहायता राशि

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज, 20 जनवरी को 12 बजे उत्तर प्रदेश में 6.1 लाख लाभार्थियों को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत 2691 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता राशि जारी करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी उपस्थित रहेंगे। प्रधानमंत्री कल उत्‍तर प्रदेश में पी एम ए वाई जी के अंतर्गत करीब दो हजार 691 करोड़ रुपए की वित्‍तीय सहायता जारी करेंगे https://t.co/zfy0YVgQLB — आकाशवाणी समाचार (@AIRNewsHindi) January 19, 2021 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के…

ऐसे लोग बिल्कुल ही न लगवाएं कोवैक्सीन, भारत बायोटेक ने किया आगाह, साइड इफेक्ट पर मुआवजे का ऐलान

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जारी है और भारत के पास कोवैक्सीन और कोविशील्ड नामक दो हथियार हैं, जिनके जरिए कोरोना को हराया जा रहा है। भारत में भारत बायोटिक की कोवैक्सीन और सीरम की कोविशील्ड को आपात इस्तेमाल की मंजूरी मिली है और इस तरह से देश में 16 जनवरी से टीकाकरण जारी है। हालांकि, इस बीच भारत बायोटेक ने एक फैक्टशीट जारी कर बताया है कि किन लोगों को कोवैक्सीन नहीं लगवानी चाहिए। सोमवार को कंपनी की वेबसाइट पर अपलोडेड फैक्टशीट के माध्यम से…

26 जनवरी को अटारी बॉर्डर पर नहीं होगी भारत-पाक की संयुक्त परेड (बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी), ये है वजह

नई दिल्ली। इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच अटारी बॉर्डर पर संयुक्त परेड (बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी) नहीं होगी। BSF के सीनियर अधिकारियों ने बताया है कि कोरोना वायरस महामारी चलते इस साल गणतंत्र दिवस के मौके पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर हर साल होने वाली बीटिंग रिट्रीट नहीं की जाएगी। BSF की ओर से सोमवार को जानकारी दी गई है कि कोरोना महामारी के चलते जारी प्रतिबंधों के मद्देनजर आम लोगों को 26 जनवरी पर बॉर्डर पर आने की अनुमति नहीं होगी।…

‘तांडव’ के डायरेक्टर अली अब्बास जफर पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, पूछा- अल्लाह का मजाक उड़ाने की है हिम्मत?

नई दिल्ली। अमेजन प्राइम पर आई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर देशभर में तांडव जारी है। ‘तांडव’ वेब सीरीज के एक दृश्य को लेकर शुरू हुए विवाद के मामले में इसके निर्माताओं पर न सिर्फ FIR दर्ज हुई हैं, बल्कि चारों ओर से इन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस सीरीज में हिंदू देवताओं के चित्रण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है, जिसके बाद इसके मेकर्स ने कहा कि अगर गैर-इरादतन तरीके से इससे लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं तो वे बिना शर्त माफी मांगते हैं।…

गुजरात: सूरत में भीषण सड़क हादसा, फुटपाथ पर सो रहे 20 मजदूरों पर चढ़ा ट्रक, 13 की मौत

अहमदाबाद। गुजरात के सूरत में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं 5 लोगों के घायल होने की खबर है। सूरत के कोसांबा में एक ट्रक ने सड़क किनारे फुटपाथ पर सो रहे 20 लोगों को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही 13 लोगों की मौत हो गई है। वहीं बाकी के 5 लोगों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक सूरत के कोसांबा में एक ट्रक के पलट जाने से 13 लोगों की मौत…

गणतंत्र दिवस परेड में शामिल हो भावना कांत रचेंगी इतिहास, बनेंगी फ्लाईपास्ट में शामिल होने वाली पहली महिला फाइटर पायलट

नई दिल्‍ली। फ्लाइट लेफ्टिनेंट भावना कांत गणतंत्र दिवस पर देश के सबसे बड़े समारोह में हिस्‍सा लेने वाली पहली महिला फाइटर पायलट बनने जा रही हैं। वो 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले परेड में फ्लाइपास्‍ट का हिस्‍सा बनेंगी। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी है। ज्ञात हो कि भावना कांत भारतीय वायु सेना में लड़ाकू पायलटों में शामिल होने वाली पहली महिला है। साल 2016 में भावना कांत को अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह के साथ पहली महिला लड़ाकू पायलट के रूप में भारतीय वायुसेना में शामिल…

कोविड-19 : बुजुर्गों से पहले युवाओं को टीके लगाना ठीक नहीं : WHO

जेनेवा। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक टेड्रोस अधानोम गेब्रेयेसस ने कहा है कि अमीर देशों में युवा तथा स्वस्थ लोगों को गरीब देशों में बुजुर्ग लोगों से पहले कोविड-19 टीके लगाना ठीक नहीं है। गेब्रेयेसस ने सोमवार को जेनेवा में स्थित WHO के मुख्यालय में संगठन की एक सप्ताह तक चलने वाली कार्यकारी बोर्ड की बैठक की शुरुआत करते हुए इस बात पर रोष प्रकट किया कि एक गरीब देश को टीके की मात्र 25 खुराकें प्रदान की गईं जबकि लगभग 50 अमीर देशों में 3 करोड़ 90 लाख…

वेब सीरीज ‘तांडव’ के निर्माताओं ने मांगी माफी, कहा- हमार इरादा भावनाएं आहत करने का नहीं था

मुंबई। अमेजॉन प्राइम पर आई वेब सीरीज ‘तांडव’ को लेकर विवाद के बाद इसके निर्माताओं ने माफी मांगी है। उत्तर प्रदेश में हिन्दुओं की भावना आहत करने का मामला इस सीरीज के निर्माताओं और अमेजॉन प्राइम के खिलाफ दर्ज किया गया है। जिसके बाद निर्माताओं ने कहा है कि उनका कोई इरादा किसी की भावना को आहत करने का नहीं था। अगर किसी को ठेस पहुंची है तो वो इसके लिए माफी चाहते हैं। वेब सीरीज के निर्माताओं की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि तांडव पूरी…

देश में अब तक 447 लोगों में दिखा कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट, 3 हॉस्पिटल में भर्ती, जानें क्या है लक्षण कैसे है हाल

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन की शुरुआत 16 जनवरी से हुई है। कोरोना वैक्सीन के पहले चरण में 3 करोड़ कोरोना वॉरियर्स को सबसे पहले वैक्सीन दी जा रही है। 16 जनवरी से शुरू हुई कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत को लेकर परेशान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि कोरोना वैक्सीन लेने के बाद अब तक कुल 447 लोगों पर साइड इफेक्ट देखने को मिला है। इनमें से 3 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 447 लोगों पर…

WhatsApp प्राइवेसी पॉलिसी पर सुनवाई, HC ने कहा- निजता प्रभावित होती है तो डिलीट कर दें एप

नई दिल्ली। प्राइवेसी पाॅलिसी में किए गए बदलावों को लेकर आलोचना झेल रहे WhatsApp ने यूजर्स के रूख को देखते हुए अपने कदम पीछे खींचने का निर्णय लिया है। इन सब के बीच दिल्ली हाईकोर्ट में WhatsApp प्राइवेसी मामले में याचिका दायर की गई। जिस पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि अगर आपकी निजता प्रभावित हो रही है तो आप व्हाट्सएप डिलीट कर दीजिए। दरअसल, याचिका में कहा गया कि पाॅलिसी पर सरकार को एक्शम लेना चाहिए। साथ ही याचिकाकर्ता ने इसे निजता का उल्लंघन बताया। जिसके जवाब…