इंदौर में राशन घोटाले को लेकर 31 लोगों के विरुद्ध FIR दर्ज, 3 पर रासुका की कार्रवाई

इंदौर। मध्य प्रदेश में इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह के निर्देशन में माफियाओं के विरुद्ध लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है। इसी सिलसिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान के माध्यम से गरीबों के राशन की हेराफेरी करने का एक बड़ा मामला उजागर किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा मिलावटखोरों तथा राशन माफियाओं के विरूद्ध की जा रही कार्यवाही में बड़ी सफलता अर्जित की गई है। 79 लाख के राशन घोटाले मामले में 31 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, जबकि तीन पर रासुका की कार्रवाई की गई…

कोविड-19: कोरोना टीके की शीशी खोलने के कितनी देर में हो जाना चाहिए पूरा इस्तेमाल, जानें क्या है विशेषज्ञों का कहना है

नई दिल्ली। कोरोना टीके की शीशी एक बार खुल जाने के बाद उसे चार घंटे के अंदर पूरी तरह इस्तेमाल करना होगा। ऐसा नहीं करने पर बाकी खुराक बेकार चली जाएगी और उसे नष्ट करना होगा। वरिष्ठ चिकित्सकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। ऑक्सफोर्ड के कोविड-19 टीके कोविशील्ड की पहली खेप 12 जनवरी को राजीव गांधी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल (RGSSH) में पहुंची थी। भारत बायोटेक द्वारा निर्मित कोवैक्सीन टीके की खेप यहां अगले दिन पहुंची थी जिसका इस्तेमाल एम्स और आरएमएल अस्पताल समेत छह जगहों पर किया जा रहा…

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगाई माइनस 14 डिग्री तापमान के बर्फीले पानी में डुबकी, जाने क्यों

न्यूज़ डेक्स। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने मंगलवार यानी 19 जनवरी को माइनस 14 डिग्री तापमान में बर्फीले पानी में आस्था की डुबकी लगाई। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फीस्ट डे यानी इपिफनी (एपिफनी) के मौके पर ईसाई धर्म के अनुष्ठान के रूप में मॉस्को में बर्फीले पानी वाले पुल में डुबकी लगाई। इसकी तस्वीर रूसी राष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से जारी की गई है। बता दें कि रूस में इपिफनी के मौके पर बर्फीले पाने में डुबकी लगाने को पवित्र माना जाता है। यहां बताना जरूरी है कि ईसाई…

टीम इंडिया की जीत से पीएम मोदी भी गदगद, विराट ने भी जताई खुशी, खेल जगत के साथ साथ विश्व भर से लोगों के बधाईयों का लगा तांता

नई दिल्ली। ब्रिस्बेन के गाबा मैदान पर टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को तीन विकेट से हराकर इतिहास रच दिया। इसी के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया को सीरिज में 2-1 से पटखनी देकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर भी अपना कब्जा कर लिया है। भारत की इस जीत के बाद बधाईयों का सिलसिला शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम की इस ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि हम सभी भारतीय क्रिकेट टीम की ऑस्ट्रेलिया में सफलता पर खुश हैं। We are all…

WhatsApp के नई नीति पर सरकार हुई सख्त, CEO को 4 पन्नों का पत्र लिख कर माँगा जवाब

नई दिल्ली। व्हाट्सएप (Whatsapp) की नई प्राइवेसी पॉलिसी में यूजर्स के डेटा को फेसबुक के अन्य प्रॉडक्ट्स और सर्विसेज से जोड़ने को लेकर लगातार बहस जारी है। आईटी मंत्रालय में फेसबुक के स्वामित्व वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Whatsapp की नई पॉलिसी के प्रभाव पर आंतरिक चर्चा (इंटर्नल डिस्कशंस) चल रही हैं। इस बीच, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मैसेजिंग ऐप की गोपनीयता नीति में हालिया बदलावों के बारे में व्हाट्सएप के CEO विल कैथार्ट को पत्र लिखते हुए नई नीतियों में बदलाव को वापस लेने का आदेश दिया है। सरकारी…

गुपकार गठबंधन में 4 महीने में ही पड़ गई फूट, सज्जाद लोन की पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने तोड़ा रिश्ता

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में 370 की बहाली को लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टियों को लेकर बने गुपकार गठबंधन में 4 महीने के भीतर ही फूट पड़ने लगी है। सिर्फ एक चुनाव मिलकर साथ लड़ने के बाद ही जम्मू कश्मीर पीपल्स कॉन्फ्रेंस ने गुपकार गठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया है। पीपल्स कॉन्फ्रेंस के नेता सज्जाद लोन ने गठबंधन के अध्यक्ष फारुख अब्दुल्ला को पत्र लिखकर कहा है कि वह गठबंधन से रिश्ता तोड़ रहे हैं। पीपल्स अलायंस फॉर गुपकार डिक्लेयरेशन (PAGD), जिसे गुपकार गठबंधन कहा जाता है, का गठन बीते साल…

JEE Main 2021 : छात्रों को बड़ी राहत, जेईई मेन में 12वीं में 75 फीसदी अंकों की अनिवार्यता हटाई गई

नई दिल्ली। शिक्षा मंत्रालय ने JEE मेन परीक्षा दे रहे छात्रों को बड़ी राहत दी है। मंत्रालय ने शैक्षणिक वर्ष 2021-2022 के लिए जेईई मेन को लेकर 12वीं में 75 फीसदी अंकों की पात्रता संबंधी नियम को हटा दिया है। कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए मंत्रालय ने यह छूट देने का फैसला किया है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने मंगलवार को ट्वीट कर यह घोषणा की। निशंक ने ट्वीट कर कहा, ‘आईआईटी जेईई (एडवांस्ड) और पिछले अकादमिक वर्ष को लेकर लिए गए फैसले को ध्यान में रखते…

अब महज 50 रुपए में चिकन करी का आनंद नहीं ले पाएंगे सांसद, संसद की कैंटीन में सब्सिडी पूरी तरह खत्म

नई दिल्ली। लोकसभा का बजट सत्र 29 जनवरी से 15 फरवरी तक चलेगा। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगलवार को कहा है कि संसद संत्र के पहले चरण के अंदर 12 बैठक होंगी, दूसरा चरण 8 मार्च से 8 अप्रैल तक होगा जिसमें 21 बैठक होंगी। उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश है कि सदन सबके सहयोग से चले। लोकसभा स्पीकर ने कहा है कि संसद की कैंटीन में खाने पर मिलने वाली सब्सिडी को पूरी तरह से खत्म कर दिया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कैंटीन इससे जुड़े…

मोरारजी देसाई के बाद सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट का प्रमुख बनने वाले नरेन्द्र मोदी बने दूसरे प्रधानमंत्री

न्यूज़ डेस्क। पीएम नरेन्द्र मोदी को ऐतिहासिक सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट का नया अध्‍यक्ष चुना गया है। सोमवार को सोमनाथ मंदिर ट्रस्‍ट की ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्‍मति से प्रधानमंत्री मोदी को अध्‍यक्ष चुना गया। इसके पहले गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष थे। उनके निधन के बाद प्रधानमंत्री मोदी इस मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हैं। बैठक में पूर्व अध्यक्ष स्व. केशुभाई पटेल को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। गुजरात के गिर-सोमनाथ जिले के प्रभास पाटन में सोमनाथ मंदिर का प्रबंधन संभालने वाले ट्रस्ट की…

पड़ोसी देशों के प्रमुख राजनेताओं ने भारत के कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिए पीएम मोदी को दी बधाई, पूरा विश्व कर रहा है भारत की प्रशंसा

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने कोरोना महामारी के खिलाफ आखिरी वार करते हुए वैक्सीनेशन शुरू कर दिया है। भारत में बनी दोनों वैक्सीन पूरे देश में लाखों लोगों को लगाई जा चुकी हैं और लगातार लगाई जा रही हैं। इस उपलब्धि के लिए पूरा विश्व भारत की प्रशंसा कर रहा है। भारत के पड़ोसी देशों के प्रमुख राजनेताओं ने भी कोविड-19 के खिलाफ 16 जनवरी,2021 को टीकाकरण अभियान के सफल शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारत सरकार को शुभकामनाएं दी हैं। My heartiest…