नई दिल्ली। नया साल भारत के लोगों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया, जहां 16 जनवरी से कोरोना वायरस के खिलाफ राष्ट्रीय टीकाकरण अभियान शुरू हो गया। इस अभियान के पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक की वैक्सीन दी जा रही है। इसके बाद दूसरे चरण का टीकाकरण अभियान शुरू होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को टीका लगाया जाएगा। दरअसल टीकाकरण की शुरूआत से ही ये सवाल उठ रहे थे कि पीएम, केंद्रीय मंत्री, मुख्यमंत्री और अन्य बड़े…
महीना: जनवरी 2021
प्रधानमंत्री मोदी 22 जनवरी को करेंगे तेजपुर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से असम के तेजपुर विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। इस अवसर पर असम के राज्यपाल प्रो जगदीश मुखी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ और असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी उपस्थित रहेंगे। At 10:30 AM tomorrow, 22nd January, I look forward to addressing the Convocation of Tezpur University. This is a wonderful opportunity to interact with the bright youngsters from Assam and the Northeast. — Narendra Modi (@narendramodi) January 21,…
SC ने मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं को जारी किया नोटिस, मांगे इन सवालों के जवाब
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मिर्जापुर वेब सीरीज के निर्माताओं और अमेजन प्राइव वीडियो को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। शीर्ष अदालत ने यूपी के मिर्जापुर जिले की गलत तस्वीर पेश करने के आरोप पर मेकर्स और प्रोड्यूसर्स को नोटिस जारी किया है। इसके अलावा इसे प्रसारित करने वाले OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो को भी तलब किया गया है। दरअसल इस वेब सीरीज के खिलाफ यह कहते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी कि इसमें जिले का गलत चित्रण किया गया है और इससे छवि…
सीएम योगी ने सड़क सुरक्षा माह का किया शुभारंभ, कहा- जागरूकता से रोकी जा सकती हैं सड़क दुर्घटनाएं
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि प्रदेश में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 65 मौतें होती हैं। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा कर इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर दिन सड़क दुर्घटनाओं में लगभग 65 मौतें होती हैं। सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा कर इन दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। प्रदेश सरकार ने करीब साढे तीन…
कांग्रेस नेता तारिक अनवर का विवादित बयान, बोले- अमेरिका ने सनकी राष्ट्रपति से पाया छुटकारा, भारत को इस बीमारी से कब निजात मिलेगी
नई दिल्ली। डेमोक्रेटिक नेता जो बाइडेन के शपथ ग्रहण समारोह के बाद कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना तारिक अनवर ने कहा कि अमेरिका के लोगों ने बाइडेन को राष्ट्रपति बनाकर समझदारी का सबूत तो दिया ही है, साथ ही एक सनकी राष्ट्रपति से छुटकारा भी पा लिया है। अमेरिका की जनता को बधाई। मालूम नहीं भारत को कब इस बीमारी से निजात मिलेगी ! तारिक अनवर ने ट्वीट के जरिए यह बात कही। दरअसल, जो बाइडेन ने…
राष्ट्रपति की कुर्सी पर बैठते ही जो बाइडेन ने पलटे ट्रंप के ये बड़े फैसले, मुस्लिम ट्रैवल बैन, क्लाइमेट चेंज, मेक्सिको बॉर्डर पर बन रही दीवार की फंडिंग भी रोकी
वाशिंगटन। काफी सियासी उठा-पटक के बाद आखिरकार अमेरिका में नई सरकार बन गई है। डेमोक्रेट जो बाइडेन ने बुधवार को अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जॉन रॉबर्ट्स ने जो बाइडन को देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई। साथ ही भारतीय मूल की पहली अमेरिकी महिला कमला हैरिस ने भी उपराष्ट्रपति पद की शपथ ली। सत्ता की कुर्सी पर बैठते ही जो बाइडेन ने वही किया, जिसकी उम्मीद पूरी दुनिया को थी। राष्ट्रपति की कुर्सी पाते ही जो…
देश के संविधान ने पुरुष और स्त्री को दिए हैं समान अधिकार, बालिकाओं को देना चाहिए मौका : संघ प्रमुख मोहन भागवत
मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने बुधवार को कहा कि महिलाएं स्वभाव से ही वात्सल्य देने वाली होती हैं, इसीलिए वे समाज का भी काम पुरुषों से ज्यादा अच्छा करती हैं। संघ प्रमुख यहां वृन्दावन के केशवधाम में नवस्थापित रामकली देवी बालिका सरस्वती विद्या मंदिर के लोकार्पण अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, ‘‘मनुष्य का सबसे पहली शिक्षक उसकी मां होती है। माता से ही उसकी शिक्षा शुरु होती है और शिक्षा के कारण ही उसका स्वभाव एवं प्रवृत्ति बनती है। माता…
अमेरिका के 46वें राष्ट्रपति बने जो बाइडन, कमला हैरिस ने ली उपराष्ट्रपति पद की शपथ, दिया 21 मिनट का भाषण, बोले- लोकतंत्र की हुई जीत
वाशिंगटन। घरेलू आतंकवाद और श्वेतों को श्रेष्ठ मानने वाली मानसिकता को हराने की लड़ाई में अमेरिका के सभी नागरिकों से शामिल होने का आह्वान करते हुए राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को शपथ ग्रहण के बाद अपने पहले भाषण में कहा कि आज ‘हम एक उम्मीदवार की जीत का नहीं बल्कि लोकतंत्र के मक़सद और लोकतंत्र की जीत का जश्न मना रहे हैं।’ देश के 46वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद 78 वर्षीय बाइडेन ने ना सिर्फ अपने वैश्विक सहयोगियों के साथ संबंधों को दुरुस्त करने का…
सरकार ने दिया डेढ़ साल के लिए कानूनों पर अस्थाई रोक का प्रस्ताव, लेकिन किसान नेताओं ने यह भी ठुकराया
नई दिल्ली। सरकार और किसानों के बीच दसवें दौर की बातचीत खत्म हो गई है। इस बातचीत में सरकार की ओर से किसानों को एक प्रस्ताव दिया गया था जिसमें कृषि कानूनों पर अस्थाई रोक लगाने की बात कही गई थी। किसानों ने सरकार के इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। सरकार की ओर से किसानों से इस बात का भी आग्रह किया गया कि वह आंदोलन खत्म करें। लेकिन किसान इस पर भी तैयार नहीं हुए। एक किसान नेता ने कहा कि सरकार ने कहा है कि वह डेढ़…
“तांडव” में “शिव” के अपमान पर “शिव”सेना की जुबान बन्द क्यों ? सोशल मीडिया पर उठे सवाल
न्यूज़ डेस्क। प्रगतिशीलता और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर फिल्मों में हिन्दू प्रतीकों का अपमान कोई नई बात नहीं है। वेब सीरीज तांडव में भी भगवान शिव और राम का अपमान किया गया है। इसी वजह से देश भर में तांडव का विरोध हो रही है। देश भर में इस वेब सीरीज के विरोध के बीच करणी सेना ने इसके खिलाफ अदालती लड़ाई लड़ने की बात कही है। करणी सेना पूर्व में तमाम ऐसी फिल्मों के विरोध के कारण चर्चा में रह चुकी है, जो कि ऐतिहासिक घटनाओं या…
