पीएम मोदी ने वाराणसी में कोविड-19, दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम अभियान में शामिल स्वास्थ्यकर्मियों से किया संवाद, टीके से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वाराणसी में कोविड टीकाकरण अभियान के लाभार्थियों और टीका लगाने वालों चिकित्साकर्मियों के साथ संवाद किया। प्रधानमंत्री ने इस कार्यक्रम से जुड़े बनारस के लोगों, सभी चिकित्सकों, अस्पतालों के मेडिकल स्टाफ, पैरा मेडिकल स्टाफ, स्वच्छता कर्मचारियों और कोरोना टीके से जुड़े हर व्यक्ति को बधाई दी। उन्होंने कोविड के कारण इस अवसर पर लोगों के साथ होने में असमर्थ रहने पर अफसोस प्रकट किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में आज दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण कार्यक्रम चल…

किसानों और सरकार के बीच 11वें दौर की बैठक भी बेनतीजा, सरकार का प्रस्ताव मानने को तैयार नहीं किसान

नई दिल्ली। केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन कर रहे किसानों और सरकार के बीच आज (22 जनवरी) 11वें दौर की बैठक भी बेनतीजा खत्म हो गई है। दिल्ली के विज्ञान भवन में हुई बैठक में सरकार की ओर से केंद्रीय कृषिमंत्री नरेंद्र तोमर ने कानूनों को स्थगित करने की बात को ही एक बार फिर दोहराया तो किसान नेता कानूनों को रद्द करने से कम पर राजी नहीं हुए। जिसके बाद बैठक बिना किसी नतीजे खत्म हो गई। अगली बैठक के लिए भी कोई तारीख आज नहीं…

भाजपा का दावा, दिल्ली जल बोर्ड में हुआ 26,000 करोड़ रुपए का घोटाला

नई दिल्ली। भाजपा ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली सरकार के तहत दिल्ली जल बोर्ड में 26,000 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संवाददाता सम्मेलन में कुछ दस्तावेज दिखाते हुए इसे अब तक का ‘सबसे बड़ा’ घोटाला होने का दावा किया और मांग की कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें। केजरीवाल सरकार का अब तक का सबसे बड़ा घोटाला-प्रदेश अध्यक्ष श्री @adeshguptabjp#KejriwalJalBoardGhotala pic.twitter.com/RpyvLh36H7 — BJP Delhi…

जानिए कौन हैं दिव्यांगी त्रिपाठी, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ गणतंत्र दिवस परेड में होंगी शामिल, ऐसे 50 छात्रों को मिला है पूरे देश से आमंत्रण

गोरखपुर। राजपथ पर 26 जनवरी को होने वाली गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होने का मौका दिव्यांगी त्रिपाठी को मिला है। दिव्यांगी त्रिपाठी परेड को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बॉक्स में बैठकर देखेगी। ज्ञात्त हो कि राजपथ में होने वाली परेड के लिए विशिष्ट अतिथि के रूप में दिव्यांगी को आमंत्रित किया गया है। आइए जानते है दिव्यांगी त्रिपाठी के बारे में…. दिव्यांगी त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के इंदिरा नगर शिवपुरी कॉलोनी की रहने वाली है। दिव्यांगी के पिता उमेश नाथ त्रिपाठी दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर…

बर्डफ्लू : ”घबराएं नहीं”, चिकन खाना है तो FSSAI की चेतावनी पर जरूर गौर करें, सेहत रहेगी अच्छी, अंडे भी दिशा-निर्देशों के अनुसार खाये

नई दिल्ली। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने बर्ड फ्लू के मद्देनजर गुरुवार को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए आधे उबले अंडे नहीं खाने और कुक्कुट मांस (दाना चुगने वाले पक्षियों का मांस) अच्छी तरह पकाकर खाने की सलाह दी। इसके अलावा प्राधिकरण ने उपभोक्ताओं और खान-पान से जुड़े प्रतिष्ठानों से आग्रह किया कि वे ”घबराएं नहीं” और यह सुनिश्चित करें कि कुक्कुट मांस तथा अंडे दिशा-निर्देशों के अनुसार खाने के लिये सुरक्षित हैं। देश के छह राज्यों केरल, हरियाणा, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीगढ़ और पंजाब में ‘कुक्कुट पक्षियों’…

कोविड-19: भारत ने दिखाई दरियादिली, दिए 10 लाख कोरोना टिकें, गदगद हुआ नेपाल, ओली ने की पीएम मोदी की तारीफ

काठमांडू। भले ही पिछले कुछ समय से नेपाल की कम्युनिष्ट पार्टी सरकार चीन के इशारे पर नाच रही हो, लेकिन भारत ने कोविड-19 संकट में सदियों पुराने दोस्त का साथ नहीं छोड़ा। पहले पीपीई किट और वेंटिलेटर्स जैसे जरूरी सामान देकर साथ निभाया तो अब कोरोना टीके के 10 लाख डोज भेजे हैं। इस मदद से पड़ोसी देश नेपाल गदगद है और राजनीतिक संकट का सामना कर रहे पीएम केपी ओली ने भारतीय समकक्ष की जमकर तारीफ की है। केपी ओली ने गुरुवार ट्विटर पर कहा, ”ऐसे अहम समय पर…

23 जनवरी को कोलकाता दौरे पर जाएंगे प्रधानमंत्री मोदी, ‘पराक्रम दिवस’ के समारोह को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। पीएम नरेन्द्र मोदी 23 जनवरी को स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती के मौके पर कोलकाता में आयोजित ‘‘पराक्रम दिवस’’ समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक प्रधानमंत्री असम के शिवसागर जिले स्थित जेरेंगा पठार भी जाएंगे और वहां 1.6 लाख भूमि पट्टा आवंटन प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। बयान में कहा गया, ‘‘प्रधानमंत्री कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में पराक्रम दिवस समारोह के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।’’ सरकार ने पिछले दिनों नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती को…

फुरफुरा शरीफ के मौलाना अब्बास सिद्दीकी ने बंगाल में ISF नाम से बनाया नया राजनीतिक संगठन

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में फुरफुरा शरीफ दरगाह के एक प्रभावशाली मौलाना अब्बास सिद्दीकी ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बृहस्पतिवार को एक नया राजनीतिक संगठन ‘इंडियन सेकुलर फ्रंट’ (ISF) बनाने की घोषणा की। पीरजादा सिद्दीकी ने कहा कि नव गठित संगठन राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में सभी 294 सीटों पर चुनाव लड़ सकता है। कोलकाता प्रेस क्लब में अपने राजनीतिक संगठन की शुरूआत के मौके पर सूफी मजार के प्रमुख सिद्दीकी ने कहा, ‘‘हमने इस पार्टी का गठन यह सुनिश्चित करने के लिए किया है…

बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी को लगा एक और झटका, TMC विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने थामा बीजेपी का दामन

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को एक और झटका लगा है। नादिया के सांतिपुर से TMC विधायक अरिंदम भट्टाचार्य ने बीजेपी का दामन थाम लिया है। बुधवार को नई दिल्ली में बीजेपी में शामिल हुए अरिंदम ने कहा कि बंगाल के युवा बेरोजगार हैं और सरकार में सही दृष्टिकोण की कमी है। ममता बनर्जी सरकार में खेल राज्य मंत्री लक्ष्मी रतन शुक्ला ने भी पिछले दिनों कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया। पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मी रतन शुक्ला ने मंत्री…

सीरम इंस्टीट्यूट में लगी भीषण आग, 5 लोगों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

मुंबई। पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के नए प्लांट में आग लग गई है। आग टर्मिनल के गेट नंबर एक के पास लगी है। हालांकि राहत की बात यह है कि इस प्लांट में कोरोना वैक्सीन नहीं बन रहा था। कोरोना वैक्सीन दूसरे बिल्डिंग में बन रहा था जो कि यहां से तकरीबन डेढ़ किलोमीटर दूर स्थित है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक पांच लोगों की मौत हुई है। हालांकि यह आग कैसे लगी, इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाया जा…