रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है। मुख्यमंत्री के नरवा कार्यक्रम को केन्द्र सरकार पुरस्कृत करेगी। नरवा कार्यक्र के तहत पिछले दो साल में नदी-नालों के पुनरोद्धार के लिए किए गए कार्यों के लिए प्रदेश के बिलासपुर जिले और जल संरक्षण के कार्यो के लिए सूरजपुर जिले को भारत सरकार के जलशक्ति मंत्रालय की ओर से देश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में प्रथम स्थान मिला है। केन्द्र सरकार के जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिये दोनों…
साल: 2020
कोविड- 19 : वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर ‘सेकंड वेभ’ से परेशान अमेरिका और युरोपीय देश, लोगों में दहशत, भारत में क्या होगी स्थिति?
वॉशिंगटन। माना जा रहा है कि कोरोना संक्रमण का ‘सेकंड वेभ’ अमेरिका, फ्रांस और युरोपीय देशों में आ चुका है। जिसके चलते यहां संक्रमण के साथ मृत्यु दर में तेजी से इजाफा हुआ है। युरोप में एक बार फिर लॉकडाउन की तैयारी चल रही है। यहां तक कि कई युरोपीय देशों में रेस्तरां बंद होने लगे हैं। फ्रांस, इटली, बेल्जियम, ब्रिटेन और स्पेन समेत आधा दर्जन बड़े देशों में एक बार फिर से कोरोना वायरस की दहशत देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस के खौफ के कारण दुनियाभर में…
बिहार में पहले चरण के मतदान को लेकर राहुल गाँधी ने बिहार की जनता से की अपील, कहा- न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए करें …….
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को मतदाताओं से न्याय, रोजगार और किसान-मजदूर के लिए महागठबंधन के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएं।’’ https://twitter.com/RahulGandhi/status/1321285899028758529?s=20 गौरतलब है कि बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बुधवार को 71 सीटों पर मतदान हो रहा है। पहले चरण के मतदान में करीब दो…
तेजस्वी यादव ने मुंगेर घटना की तुलना जलियांवाला बाग से की, बोले- पुलिस को जनरल डायर बनने की अनुमति किसने दी
पटना। बिहार में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की वोटिंग जारी है। इस बीच पटना में महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई गई। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस पार्टी ने मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान मुंगेर में गोली चलाने वाली घटना का मुद्दा उठाया। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि आज प्रधानमंत्री बिहार आ रहे हैं। उनसे अपील है कि मां दुर्गा पर गोली चलाने वाली इस सरकार को तुरंत बर्खांस्त करें। इस मीडिया ब्रीफिंग में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव भी मौजूद रहे।…
जम्मू-कश्मीर के बाहर के लोगों को यहां जमीन का मालिकाना हक देना स्वीकार नहीं, दर्ज कराएँगे आपत्तियां – उमर अब्दुल्ला
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में गुपकर घोषणा को लागू करने के लिए बने अनेक राजनीतिक दलों के ‘‘गुपकर घोषणापत्र गठबंधन” ने मंगलवार को भूमि संबंधी कानूनों में संशोधनों की निंदा की जिनमें बाहरी लोगों को केंद्रशासित प्रदेश में जमीन खरीदने की अनुमति देने का प्रावधान है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (PDP) समेत जम्मू कश्मीर के अनेक मुख्यधारा के राजनीतिक दलों ने इस विषय पर हर मोर्चे पर लड़ने का संकल्प व्यक्त किया। जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी (JKAP) के अध्यक्ष सैयद मोहम्मद अल्ताफ बुखारी ने भी जम्मू कश्मीर का पूर्ण…
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, अब जम्मू-कश्मीर में कोई भी खरीद सकेगा जमीन
न्यूज़ डेस्क। मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। अब जम्मू-कश्मीर में देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकेगा। मंगलवार को गृह मंत्रालय द्वारा एक नया नोटिफिकेशन जारी किया गया है। अब देश का कोई भी व्यक्ति जमीन खरीद सकेगा और वहां बस सकेगा। हालांकि, अभी खेती की जमीन को लेकर रोक जारी रहेगी। अभी तक जम्मू-कश्मीर में सिर्फ वहां के निवासी ही जमीन खरीद सकते थे। अब राज्य के बाहर के लोग भी जमीन खरीदकर वहां अपना काम शुरू कर सकेंगे। गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम…
#BiharElections बिहार चुनाव LIVE : प्रथम चरण में 71 सीटों के लिए मतदान जारी, PM मोदी ने कहा- दो गज की दूरी, मास्क जरूर पहनें, पहले मतदान, फिर जलपान!
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में प्रथम चरण की 71 सीटों के लिए मतदान जारी है जिसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता हिस्सा ले रहे हैं। पहले चरण के चुनाव में 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत पर फैसला होगा। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लोगों से पहले मतदान करने को कहा। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनावों में आज पहले दौर की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड संबंधी सावधानियों को बरतते हुए, लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करें। दो गज…
बिहार चुनाव: पिता रामविलास को श्रद्धांजलि का रिहर्सल करते चिराग का Video वायरल, लोगों ने कहा ‘नौटंकीबाज’
पटना। बिहार में लोक जनशक्ति पार्टी के प्रमुख चिराग पासवान का एक वीडियो वायरल है। जिसमें वो दिवंगत नेता और अपने पिता रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देने का रिहर्सल कर रहे हैं। चिराग के सिर पर पूरे बाल दिख रहे हैं। मलतब साफ है कि रामविलास पासवान के निधन के ठीक बाद का ये वीडियो है। हैरानी इस बात की कि चिराग वीडियो में बेहद सहज लग रहे हैं और आस पास खड़े लोगों से हंसी मजाक भी करते दिख रहे हैं। श्रद्धांजलि का रिहर्सल करते चिराग के वीडियो में…
मध्य प्रदेश उपचुनाव: उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी… बीजेपी नेता इमरती देवी, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस
दिल्ली। निर्वाचन आयोग (EC) ने मध्यप्रदेश में उपचुनाव लड़ रहीं भाजपा नेता इमरती देवी को अनाम राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी को ‘पागल बताने और उनके परिवार की महिलाओं के खिलाफ टिप्पणी को लेकर मंगलवार को नोटिस जारी किया। इमरती देवी को नोटिस का जवाब देने के लिए 48 घंटे का समय दिया गया है। ऐसा नहीं होने पर निर्वाचन आयोग आगे की कार्रवाई का फैसला करेगा। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ की इमरती देवी के खिलाफ ‘आइटम टिप्पणी’ का संज्ञान लेते हुए आयोग ने उन्हें आचार संहिता…
कोविड-19 : गृह मंत्रालय ने जारी अनलॉक-5 की गाइडलाइंस, कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक जारी रहेगा लॉकडाउन
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 31 अक्टूबर तक लागू अनलॉक-5 की गाइडलाइंस को 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है। इसमें कहा गया है कि सतर्कता के साथ अग्रसर। अनलॉक-5 के लिए दिशा निर्देश 30 सितंबर को जारी किए गए थे, जो कि अब 30 नवंबर तक लागू रहेंगे। वहीं, कंटेनमेंट जोन में 30 नवंबर तक लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जाएगा। एक राज्य में या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए व्यक्तियों और वस्तुओं के मूवमेंट पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। इस तरह की आवाजाही…
