न्यूज़ डेस्क। हैलोवीन का डरावना त्योहार 31 अक्टूबर को दुनिया भर में मनाया जाता है, यह मृतकों को याद करने का दिन है, और इसकी ID ज्यादातर यूनाइटेड किंगडम, हांगकांग, टोक्यो, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा के कुछ हिस्सों में मनाई जाती है। हेलोवीन दिवस को ऑल सेंट्स ईव के रूप में भी जाना जाता है। लोग हेलोवीन पार्टियों की मेजबानी उस दिन को मनाने के लिए करते हैं जिसमें लोग अपनी डरावनी वेशभूषा में कपड़े पहनते हैं। अन्य गतिविधियों के बीच, लोग प्रेतवाधित आकर्षणों की यात्रा करते हैं, डरावनी…
साल: 2020
बिहार चुनाव 2020 : क्या भाजपा का फ्री कोरोना वैक्सीन का वादा आचार संहिता का उल्लंघन है? जानें चुनाव आयोग का जवाब
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने बिहार चुनाव में भाजपा के फ्री कोरोना वैक्सीन के वादे को क्लीन चिट दे दी है। आयोग ने कहा है कि यह वादा चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन नहीं है। RTI कार्यकर्ता साकेत गोखले ने इस मामले चुनाव आयोग से शिकायत की थी। भाजपा ने अपने चुनावी घोषणा पत्र में बिहार में कोरोना का फ्री टीका लगवाने का वादा किया है। इस पर बिहार में सियासत गर्मा गई थी। विपक्षी दलों ने भाजपा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया था। हालांकि भाजपा…
कोविड-19 : कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने फ्रांस में दोबारा लॉकडाउन का ऐलान, पेरिस की सड़कों पर लगा 700 KM लंबा जाम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए फ्रांस में दूसरे लॉकडाउन की घोषणा कर दी गई। सरकार कोरोना की दूसरी लहर से लड़ने के लिए ये कदम उठाया है। फ्रांस में गुरुवार शाम को लॉकडाउन की घोषणा हुई जिसके बाद से लोगों में हलचल मच गई। इसके बाद फ्रांस की राजधानी पेरिस में 700 किलोमीटर लंबा ट्रैफिक जान देखने को मिला लोग अपना सामान लेकर अपने परिवार-दोस्तों के पास और जरूरी सामान खरीदने के लिए जा रहे थे। आस-पास के इलाकों को जोड़कर देखते हैं तो मालूम…
इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला- ‘सिर्फ विवाह के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं’
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि महज शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं है। अदालत ने यह टिप्पणी उस याचिका को खारिज करते हुए की जिसमें एक न्यूली मैरिड कपल ने कोर्ट से पुलिस और लड़की के पिता को उनकी शादीशुदा जिंदगी में खलल नहीं डालने का निर्देश देने की गुहार लगाई थी। जस्टिस एमसी त्रिपाठी ने पिछले महीने प्रियांशी उर्फ समरीन और उसके जीवनसाथी द्वारा दायर एक याचिका पर यह आदेश पारित किया। शादी के लिए धर्म परिवर्तन वैध नहीं : कोर्ट याचिका…
एकता दिवस के अवसर पर ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पहुंचकर PM मोदी ने सरदार पटेल के चरणों में झुकाए शीश, अर्पित की श्रद्धांजलि
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने गुजरात दौरे दूसरे दिन सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय एकता के अग्रदूत थे। PM मोदी ने ट्वीट किया और कहा कि राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्रीय एकता और अखंडता के अग्रदूत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को उनकी जन्म-जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। Tributes to the great Sardar Patel on his Jayanti. — Narendra Modi (@narendramodi) October 31,…
अमेरिकी चुनाव ने एक दिन में 90 हजार से ज्यादा को बनाया कोरोना मरीज, जानिए कैसी है अन्य देशों की तैयारी? क्या भारत में चुनाव के चलते बढ़गें मरीज
नई दिल्ली। देश के कई इलाके में चुनाव हो रहे हैं। बिहार विधानसभा चुनाव समेत देश के कई विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव किए जा रहे हैं। कोरोना काल में चुनावी जनसभाओं के आयोजन ने कुछ हद तक इसके संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी भी की है। हालांकि अमेरिका के चुनाव और वहां के कोरोना संक्रमितों के साथ यदि तुलना की जाए तो कहना गलत न होगा कि हमारे यहां कोरोना मरीजों की संख्या में काफी कमी आई है। www.worldometers.info/coronavirus के मुताबिक अमेरिका में हालात अब भी बदतर हैं। जॉन हॉपकिन्स…
आलू-प्याज की महंगाई पर लगेगी लगाम, मोदी सरकार करने जा रही यह बड़ा काम, दिवाली से पहले गिरेंगे दाम
नई दिल्ली। बढ़ती महंगाई पर लगाम लगाने और आम आदमी को रहत पहुंचने, उनके किचन के बजट को बिगड़ने से रोकने मोदी सरकार यह बड़ा काम करने जा रही है। मोदी सरकार आलू की घरेलू आपूर्ति बढ़ाने और कीमतों को काबू में लाने के लिए भूटान से 30,000 टन आलू का आयात करने जा रही है। उपभोक्ता मामलों के मंत्री पीयूष गोयल ने यह जानकारी देते हुए आज कहा कि 7,000 टन प्याज का आयात किया जा चुका है, दिवाली से पहले इसकी 25,000 टन खेप और आने की संभावना…
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी का मंत्र – ‘एसएमएस’, यहां पढ़ें…
लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए लोगों को ‘एसएमएस’ का मंत्र दिया। उन्होंने कहा कि इस लड़ाई में ये मंत्र काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री शुक्रवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ‘एस’ अर्थात सोप-सेनिटाइजर, ‘एम’ अर्थात मास्क तथा ‘एस’ अर्थात सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 के संक्रमण को नियंत्रित करने में अत्यन्त उपयोगी हैं। इसलिए जनता को इसे अपनाना काफी कारगर साबित हो सकता है। मुख्यमंत्री श्री…
MP विधानसभा उपचुनाव: कमलनाथ पर चुनाव आयोग का एक्शन, स्टार प्रचारकों की सूची से किया बाहर
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश विधानसभा उपचुनाव में आचार संहिता का बार-बार उल्लंघन करने को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ को तगड़ा झटका लगा है। गुरुवार को चुनाव आयोग ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का स्टार प्रचारक का दर्ज हटा दिया है। ज्ञात हो कि पिछले दिनों चुनाव प्रचार के दौरान राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने महिला मंत्री के खिलाफ अपशब्दों का इस्तेमाल किए थे, जिसके विरोधियों ने चुनाव आयोग से इसकी शिकायत की थी। चुनाव आयोग ने शुक्रवार को जारी एक आदेश में कहा, ‘…आदर्श आचार संहिता के…
बसपा से टिकट नहीं मिलने पर व्यापारी ने की खुदकुशी, BSP प्रमुख मायावती पर दो करोड़ रुपये मांगने का आरोप
गाजीपुर (यूपी) । उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में एक व्यापारी ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली है और अपने पीछे एक सुसाइड नोट छोड़ गया जिसमें उसने लिखा कि 2022 विधानसभा चुनावों के लिए बहुजन समाज पार्टी (BSP) द्वारा टिकट नहीं दिए जाने के कारण वह यह कदम उठा रहा है। कथित तौर पर सुसाइड नोट में व्यापारी मुन्नू प्रसाद ने आरोप लगाया कि बसपा अध्यक्ष मायावती उन्हें चुनाव लड़ने का टिकट देने के लिए दो करोड़ रुपये की मांग कर रही थीं। चूंकि वह इतनी बड़ी रकम देने…
