रायपुर। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक कॉन्स्टेबल ने दो साल की बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। उसने बच्ची को सिगरेट से जला दिया, जिसके बाद उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बच्ची पर पापा बोलने का भी दबाव डाला। घटना सामने आने के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को टर्मिनेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक (DGP) ने शनिवार को जिले की पुलिस को वर्तमान में दुर्ग में तैनात आरोपी कॉन्स्टेबल को टर्मिनेट करने की प्रक्रिया शुरू…
साल: 2020
01
यूपी पंचायत चुनाव 2020: ‘अवैध संबंधों’ की जानकारी जुटा रही खुफिया एजेंसियां, जानें क्यों? लखनऊ। उत्तर प्रदेश में खुफिया एजेंसियां अब गांव-गांव जाकर अवैध संबंध और प्रेम-प्रसंग के मामले ढूंढ़ रही है। दरअसल, एडीजी (इंटेलिजेंस) एसबी शिरोडकर द्वारा एक पत्र जारी किया गया है। इसमें उन्होंने पंचायत चुनावों के मद्देजनर 11 बिंदुओं पर जानकारी जुटाने का आदेश दिया है। इन बिंदुओं में एक बिंदू अवैध संबंध का भी है। पंचायत चुनाव में ये मामले किसी बड़े विवाद की वजह न बन जाएं, इसके लिए पहले से ही एहतियात बरती जा…
पीएम मोदी ने वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, बोले- उनके विचार सदैव प्रेरित करेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाल्मीकि जयंती पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और कहा कि समानता और न्याय पर आधारित उनके विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘‘वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे।’’ वाल्मीकि जयंती पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। सामाजिक सद्भाव, समानता और न्याय पर आधारित उनके आदर्श विचार देशवासियों को सदैव प्रेरित करते रहेंगे। pic.twitter.com/KDmIYMswMQ — Narendra Modi (@narendramodi) October 31,…
‘महाभारत’ के भीष्म पितामह मुकेश खन्ना विवादित बयान देकर हुए ट्रोल, कहा- महिलाओं का घर से बाहर निकलना ही समस्या की जड़
नई दिल्ली। BR चोपड़ा के बहुचर्चित धारावाहिक ‘महाभारत’ में ‘भीष्म पितामह’ के किरदार से सुर्खियों में आए मुकेश खन्ना का विवादों के साथ गहरा नाता बन चुका है। पिछले दिनों ‘द कपिल शर्मा शो’ को वाहयात बताकर पहले ही वह विवादों में आ चुके थे। इसके बाद अभी कुछ ही समय बीता था और अब मुकेश खन्ना के एक पुराने वीडियो ने एक बार फिर उन्हें विवादों में घेर लिया है। Actor turned right wing rabble rouser Mukesh Khanna says women going out to work and thinking of being equal…
राष्ट्रपति कोविंद, उपराष्ट्रपति ने सरदार पटेल को दी श्रद्धांजलि, गृहमंत्री शाह ने अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को दिलाई शपथ
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। कई गणमान्य हस्तियों ने स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री की यहां पटेल चौक स्थित प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह ने सरकारी अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों और अन्य को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शपथ दिलाई। दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल और नयी दिल्ली से सांसद मीनाक्षी लेखी भी इस मौके…
पुलवामा का जिक्र कर भावुक हुए PM, कहा- संकट के दौर में भी भद्दी राजनीति करने वालों को देश कभी नहीं भूल सकता
न्यूज़ डेस्क। पुलवामा हमले को लेकर पाकिस्तानी संसद में इमरान खान के मंत्री के कबूलनामे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्ष को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि जब हमारे देश के जवान शहीद हुए थे उस वक्त भी कुछ लोग राजनीति में लगे हुए थे। ऐसे लोगों को देश भूल नहीं सकता है। आज सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर केवडिया में ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने एकता दिवस परेड का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने कहा कि…
चुनाव आयोग (EC) के एक्शन स्टार प्रचारक का दर्जा हटाए जाने से बौखलाए कमलनाथ बोले- ‘मैं जाऊंगा प्रचार करने, मुझे कोई नहीं रोक सकता’
भोपाल। चुनाव आयोग (EC) द्वारा कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक के दर्जे से हटाए जाने से बौखलाए मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ ने अपना आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि मैं प्रचार करने जाऊंगा। मुझे कोई नहीं रोक सकता। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी की जीत की जिम्मेदारी कमलनाथ पर हैं और वह अपने पार्टी उम्मीदवार के लिए जोर-शोर से चुनाव प्रचार कर रहे हैं। इसी क्रम में चुनावी जनसभा में दिए…
रूस में खौफनाक घटना, 16 साल के लड़के ने ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए पुलिसकर्मी पर घोंपा चाकू, हुई मौत
इंटरनेशनल डेस्क। पैगंबर मोहम्मद के कार्टून को लेकर फ्रांस से उठा विवाद अब पूरे विश्व तक फैलता दिखाई दे रहा है। अब रूस से एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां 16 साल के लड़के ने ‘अल्लाहू अकबर’ चिल्लाते हुए पुलिसवाले पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने आरोपी पर गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 16 साल के युवक ने 3 बार पुलिसकर्मी पर चाकू से वार किए। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप…
IPL 2020 : क्रिस गेल IPL के 50वें मुकाबले में बनाया छक्कों का वो विश्व रिकॉर्ड, जिसे तोड़ पाना है लगभग नामुमकिन
खेल डेस्क। IPL 2020 के 50वें मैच में राजस्थान रॉयल्स(RR) के खिलाफ किंग्स इलेवन पंजाब(KXIP) के बल्लेबाज क्रिस गेल के बल्ले ने जमकर हल्ला बोला। गेल ने राजस्थान के खिलाफ जैसे ही अपनी पारी का 7वां छक्का जड़ा, तो उन्होंने एक अद्भुत विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया। राजस्थान के खिलाफ क्रिस गेल ने एक के बाद एक सात छक्के जैसे ही पूरे किए तो वे दुनिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए, जिन्होंने T20 क्रिकेट में 1000 छक्के जड़े हैं। कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल ने T20 क्रिकेट में 1000 छक्के…
अजब-गजब: बाकायदा कार्ड छपवा जश्न के साथ गंगाघाट पर कराया भैंस का मुंडन, पांच सौ लाेगों को दी दावत, यंहा पढ़े क्या है पूरा मामला
सम्भल (यूपी)। बच्चे के मुंडन के आमंत्रण पत्र तो आपने खूब देखे होंगे और कई दावतें भी खाई होंगी लेकिन अगर यह आमंत्रण किसी भैंस के मुंडन का हो तो आप चौंके बिना नहीं रह सकते। ऐसा ही एक चौंकाने वाला समारोह कराया है सम्भल के एक किसान ने। गुन्नौर में किसान ने अपनी भैंस और बछड़े का गंगा घाट पर समारोह पूर्वक विधि विधान से मुंडन कराया। इतना ही नहीं मुंडन के बाद करीब पांच सौ लोगों को दावत भी दी। इसके लिए बीते कई दिनों से कार्ड भी…
