किसान और व्यापारी के बीच अनुबंध प्रपत्र को SDM कार्यालय में रखा जाएगा सुरक्षित: मुख्यमंत्री चौहान

भोपाल। तीन नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर किसानों के चल रहे प्रदर्शनों के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि राज्य सरकार ने इन कानूनों का लाभ आसानी से किसानों तक पहुंचाने के वास्ते कई फैसले लिए हैं। उन्होंने कहा कि अब किसान और फसल क्रय करने वाली कंपनी, व्यापारी या व्यक्ति के मध्य होने वाले अनुबंध प्रपत्र को अनुविभागीय दण्डाधिकारी (SDM) राजस्व कार्यालय में दस्तावेज के रूप में सुरक्षित रखा जाएगा, ताकि किसान के साथ किसी भी तरह…

इस तारीख को होगी CBSE बोर्ड परीक्षा 2021 के तारीखों का ऐलान, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने शनिवार को कहा कि कक्षा दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों का ऐलान 31 दिसंबर को होगा। उन्होंने ट्वीट किया, वर्ष 2021 में सीबीएसई बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों की परीक्षाएं कब शुरू होंगी, इसकी घोषणा मैं 31 दिसंबर को करूंगा। इस सप्ताह की शुरुआत में निशंक ने कोविड-19 महामरी की परिस्थितियों के मद्देनजर दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं को फरवरी तक आयोजित किए जाने से इंकार किया था। 📢Major announcements for students & parents! I will announce…

हाथ-पैर चलाने पर मजबूर किया तो घाव बांधने को बैंडेज कम पड़ जाएंगे, बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष की TMC को धमकी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हाल ही में किए गए हमलों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस को धमकी देते हुए कहा कि अगर हाथ पैर चलाने पर मजबूर किया, तो घाव बांधने को बैंडेज कम पड़ जाएंगे। घोष ने दक्षिण 24 परगना में एक रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तृणमूल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा, “अगले चार से पांच माह में एक भाजपा मुख्यमंत्री नबन्ना बिल्डिंग…

प्रधानमंत्री मोदी 100वीं किसान रेल को कल दिखाएंगे हरी झंडी, महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक करेगी सफर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को महाराष्ट्र के सांगोला से पश्चिम बंगाल के शालीमार तक जाने वाली 100वीं किसान रेल को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हरी झंडी दिखाएंगे। मल्टी कमोडिटी ट्रेन सेवा में फूलगोभी, शिमला मिर्च, गोभी, ड्रमस्टिक, मिर्च, प्याज जैसी सब्जियां होंगी, साथ ही अंगूर, संतरा, अनार, केला और कस्टर्ड सेब जैसे फल भी ले जाएंगे। मोदी 28 दिसंबर को शाम साढ़े चार बजे ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और पीयूष गोयल भी मौजूद रहेंगे। खराब होने वाली…

पाकिस्तान की Google, Wikipedia को धमकी, ‘ईशनिंदात्मक कंटेंट हटाओ वरना होगी कार्रवाई’

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने गूगल और विकीपीडिया को इस्लाम के बारे में अपमानजनक और ईशनिंदात्मक कंटेट को लेकर धमकी दी है। पाकिस्तान की नियामक संस्था पाकिस्तान टेलीकम्युनिकेशन अथॉरिटी (पीटीए) ने इन माध्यमों से इस्लाम या इस्लाम के पैगम्बर के बारे में विवादित सामग्री तुरंत हटाने को कहा है। पीटीए ने विकीपीडिया पर मिर्जा मसरूर अहमद के पेज के बारे में भी आपत्ति की जिसमें उन्हें इस्लाम का खलीफा बताया गया है। मिर्जा मसरूर अहमद अहमदिया मुस्लिम समुदाय के नेता हैं और पाकिस्तान में अहमदिया समुदाय के मुसलमान के तौर पर मान्यता…

इंडिया गेट को मिला एक अनोखा ‘मॉर्डन बीट बूथ’, आपात स्थिति में पुलिस से कर सकते आसानी से संपर्क

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी का इंडिया गेट देखने पहुंचने वाले पर्यटक अब किसी भी आपात स्थिति में पुलिस से आसानी से संपर्क कर सकते हैं। नए साल के आगमन से पहले एक मॉर्डन बीट बूथ की शुरुआत की गई है, जिसमें सार्वजनिक घोषणा प्रणाली, जागरूकता संदेशों और सौर पैनल के प्रदर्शन के लिए एलईडी पैनल भी है। इसकी शुरुआत शनिवार को युद्ध स्मारक में उद्घाटन किया गया। बूथ वाटर प्रूफ, फायर प्रूफ, डस्ट प्रूफ और यहां तक तोड़फोड़ से भी रहित है। विशेष सीपी कानून और व्यवस्था (दक्षिण क्षेत्र) सतीश…

कृषि कानूनों के विरोध में RLP ने भी छोड़ा NDA का साथ, अकाली दल व शिवसेना की राह पर चले हनुमान बेनीवाल

नई दिल्ली। केंद्र सरकार के तीनों कृषि कानूनों के विरोध में सांसद एवं आरएलपी अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने एनडीए से अलग होने की घोषणा कर दी है। अकाली दल के बाद यह दूसरी पार्टी है, जो कृषि कानून के खिलाफ एनडीए से अलग हो गई है। हनुमान बेनीवाल ने शनिवार को NDA से अलग होने की घोषणा की। राजस्थान के अलवर जिले के शाहजहांपुर में किसान रैली को संबोधित करते हुए बेनीवाल ने कहा, ” मैं राजग के साथ ‘फेविकोल’ से नहीं चिपका हुआ हूं। आज, मैं खुद को राजग…

गांधी परिवार पर बरसीं ईरानी, बोलीं- अगले 2024 लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी होगी विदाई

अमेठी। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने शुक्रवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में रायबरेली से भी गांधी परिवार की विदाई हो जाएगी। अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी के तीन दिवसीय दौरे पर यहां आईं ईरानी ने आज दूसरे दिन उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ नवोदय विद्यालय, गौरीगंज में 79.59 करोड़ रुपये लागत की 67 परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। ईरानी ने इस अवसर पर कहा, ‘‘राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गाली देते…

प्रधानमंत्री मोदी ने राहुल को याद दिलाया पुडुचेरी, कहा- दिल्ली में बैठे कुछ लोग मुझे लोकतंत्र का पाठ पढ़ा रहे हैं

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज जम्मू-कश्मीर के निवासियों के लिए आयुष्मान भारत योजना की शुरुआत करते हुए DDC चुनावों के परिणाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में इन चुनावों ने ये भी दिखाया कि हमारे देश में लोकतंत्र कितना मजबूत है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये चुनाव उन लोगों के लिए आइना है, जो दिल्ली में मुझे हर दिन लोकतंत्र सीखाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग मुझे लोकतंत्र पर भाषण देते हैं, उन्हें याद रखना चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद…

PMJAY : पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में लॉन्च की आयुष्मान भारत योजना, करा सकेंगे 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज, 21 लाख परिवार होंगे लाभान्वित

न्यूज़ डेक्स। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार (दिसंबर 26, 2020) को जम्मू कश्मीर में आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सेहत की शुरुआत की, जिसे पीएम-जय योजना भी कहा जाता है। इस योजना के तहत प्रदेश में रहने वाले 21 लाख लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुँचेगा। सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना के आधार पर इसका लाभ मिलेगा। इस दौरान उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने भी कहा कि DDC चुनावों के बाद यहाँ त्रिस्तरीय लोकतंत्र की स्थापना हुई है। Ensuring top quality healthcare for the people…