न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा चुनाव की मतगणना में NDA की बढ़त को देखकर कांग्रेस के नेताओं के सुर बदल गए हैं। कोई EVM हैक होने की बात कह रहा है, तो कोई जनता को लालच दिए जाने की बात कर रहा है। लेकिन कांग्रेस के नेता अपने बयानों से बिहार के जनादेश को स्वीकार करने की जगह उसे अपमानित करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता अर्चना डालमिया ने ट्वीट कर कहा कि लगता है गरीब बिहारी मुफ्त वैक्सीन के लालच में आ गए। "लगता है गरीब बिहारी मुफ्त…
साल: 2020
मुंबई पुलिस का दमन जारी, रिपब्लिक TV के डिस्ट्रीब्यूशन हेड घनश्याम सिंह को किया गिरफ्तार, किया आतंकियों जैसा बर्ताव
न्यूज़ डेस्क। मुंबई पुलिस रिपब्लिक TV को बंद करने के लिए मुहिम चला रही है। इसी के तहत मुंबई क्राइम ब्रांच ने रिपब्लिक TV के डिस्ट्रीब्यूशन हेड और रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के सहायक उपाध्यक्ष घनश्याम सिंह को कथित TRP घोटाले के मामले में गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस की इस कार्रवाई के बाद रिपब्लिक TV ने कहा कि मुंबई पुलिस ने मंगलवार की सुबह लगभग 7.40 बजे घनश्याम सिंह को गिरफ्तार किया। घनश्याम सिंह की गिरफ्तारी पर रिपब्लिक भारत ने ट्वीट कर नाराजगी जाहिर की है। चैनल ने कहा कि…
कमला हैरिस का निर्वाचित होना लैंगिक समानता के लिए मील का पत्थरः संयुक्त राष्ट्र
संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के शीर्ष नेतृत्व ने अमेरिका में जो बाइडन के राष्ट्रपति और कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने पर उन्हें बधाई दी है। विश्व निकाय के शीर्ष नेतृत्व ने हैरिस के अमेरिका की पहली अश्वेत और पहली दक्षिण एशियाई और पहली महिला उपराष्ट्रपति निर्वाचित होने की सराहना की है और इसे लैंगिक समानता की दिशा में एक मील का पत्थर बताया है। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंतोनियो गुतारेस के प्रवक्ता स्टेफन दुजारिक ने कहा कि महासचिव हमेशा इस बात से खुश होते हैं और स्वागत करते हैं…
विजय रूपाणी ने कांग्रेस को बताया डूबता हुआ जहाज, बोले- आगामी चुनावों के लिए यह तो ट्रेलर है
अहमदाबाद। गुजरात में 8 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के लिए हो रही मतगणना के शुरुआती रूझानों के मुताबिक भाजपा सभी सीटों पर आगे चल रही है जबकि कांग्रेस पिछड़ती नजर आ रही है। इस बीच मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बड़ा बयान दिया है। सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि भाजपा सभी सीटों पर जीत के करीब पहुंच गई है। यह आगामी चुनावों के लिए महज ट्रेलर है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री रूपाणी ने कहा कि कांग्रेस एक डूबता हुआ जहाज है और हर जगह परिणाम उनके…
एमपी उपचुनाव : सिंधिया ने जताया मतदाताओं आभार, भाजपा उम्मीदवारों को दी जीत की बधाई, बोले- उम्मीद है सभी जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे
भोपाल। मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के लिए मंगलवार को हो रही वोटों की गिनती में सत्तारुढ़ भाजपा 20 सीटों पर, कांग्रेस सात सीटों पर और बसपा एक सीट पर आगे हैं। इस बीच राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भाजपा प्रत्याशियों को मिली जीत की बधाई दी है। सिंधिया ने ट्वीट किया कि मप्र विधानसभा उपचुनावों में विजयी हुए भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक शुभकामनाएं। वहीं सभी देवतुल्य मतदाताओं का हृदय से आभार। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी विजयी उम्मीदवार जनसेवा…
सुबह EVM ठीक था… हार दिखते ही कांग्रेस ने चालु किया EVM रुदाली राग, सोशल मीडिय पर भी लोगो ने लगाई क्लॉस
न्यूज़ डेस्क। बिहार में विधानसभा चुनाव की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। आज सुबह शुरुआती रुझानों में महागठबंधन के आगे रहने तक EVM ठीक थी, लेकिन मतगणना में तेजी आने के साथ हार दिखते ही कांग्रेस ने ईवीएम पर ठीकरा फोड़ना शुरू कर दिया। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाते हुए कहा कि ईवीएम हैक क्यों नहीं हो सकती? उन्होंने ट्वीट किया, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो…
UN का मूल लक्ष्य अभी भी अधूरा.. कुछ देश समिट में बेवजह ले आते हैं द्विपक्षीय मुद्दे: प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की वर्चुअल बैठक को संबोधित किया। PM मोदी ने कहा कि SCO क्षेत्र से भारत का घनिष्ठ, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक संबंध रहा है। हमारे पूर्वजों ने इस साझा विरासत को अपने अथक और निरंतर संपर्कों से जीवंत रखा। उन्होंने कहा कि भारत का शांति, सुरक्षा और समृद्धि पर दृढ़ विश्वास है। भारत ने हमेशा आतंकवाद, अवैध हथियारों की तस्करी, ड्रग्स और मनी लॉन्ड्रिंग के विरोध में आवाज उठाई है। Speaking at the SCO Summit. https://t.co/WS136xN3Vz — Narendra Modi…
मध्यप्रदेश ख़ुशियों का प्रदेश है, हम यहाँ ख़ुशियों पर कभी प्रतिबंध नहीं लगाते, आप भगवान राम के अयोध्या लौटने की ख़ुशी मनाये, पटाखे जलाये एवं धूम-धाम से दिवाली मनाये! : CM शिवराज सिंह
न्यूज़ डेस्क। त्योहार नज़दीक आते ही विभिन्न सरकारों ने तात्कालिक जागरूकता दिखते हुए पटाखों पर पाबंदी लगा दी। इसके विपरीत मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया है कि उनके राज्य में पटाखों पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा। एक सोशल मीडिया यूज़र की बात का जवाब देते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के नागरिक पूरे उल्लास और ऊर्जा के साथ त्योहार मना सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने आम जनता से यह भी अनुरोध किया कि इस दिवाली के अवसर पर वह मर्यादा पुरुषोत्तम…
राष्ट्रीय स्तर पर पराली जलाने की समस्या से जल्द निजात की जगी उम्मीद, यूपी की पहल देश के लिये बन सकती है नजीर
लखनऊ। पराली जलाने की गंभीर समस्या से राष्ट्रीय स्तर पर जल्द निजात मिलने की उम्मीद जग गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर उत्तर प्रदेश में हो रहे काम देश के लिए नजीर बन सकते हैं। यूपी के दो जिलों में करीब पांच हजार क्विंटल पराली किसानों से जिला प्रशासन ने लिए हैं। उन्नाव में जिला प्रशासन किसानों को दो ट्रॉली पराली देने पर एक ट्रॉली गोबर की खाद निशुल्क दे रहा है। कानपुर देहात में तीन हजार क्विंटल और उन्नाव में 1,675 क्विंटल से ज्यादा पराली किसानों से…
दीपावली, छठ, गुरूपर्व पर पटाखों को फोड़ने की अवधि दो घंटे ही निर्धारित, ऑनलाइन पटाखों के बिक्री पर प्रतिबंध
रायपुर। राज्य में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में जारी निर्देशों का राज्य में संबंधितों को शत्-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने के संबंध में राज्य शासन द्वारा आदेश जारी किए गए हैं। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा जारी निर्देश के तहत जिन शहरों में वायु गुणवत्ता का स्तर अच्छा या संतोषजनक अथवा मध्यम श्रेणी हो, वहां केवल हरित पटाखे ही विक्रय तथा उपयोग किए जाये। दीपावली, छठ, गुरूपर्व तथा नया वर्ष/क्रिसमस इत्यादि के अवसर पर पटाखों को फोड़ने की अवधि भी दो घंटे ही निर्धारित की…
