नई दिल्ली। बिहार में कांग्रेस का फीका प्रदर्शन विपक्षी महागठबंधन को महंगा पड़ा है और उसकी सहयोगी राजद राज्य में सरकार बनाने में नाकाम होती दिख रही है। बिहार में तो कांग्रेस को नुकसान उठाना ही पड़ा, बल्कि उसे मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और गुजरात में हुए उपचुनावों में भी विफलता का स्वाद चखना पड़ा। इन राज्यों में कांग्रेस पिछड़ गई और भाजपा को बढ़त मिली है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह और दलित नेता उदित राज ने हार का ठीकरा EVM पर फोड़ा जबकि उनके पार्टी सहयोगी कार्ति…
साल: 2020
प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर जनता का जताया आभार
नई दिल्ली। विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इन प्रदेशों के पार्टी नेतृत्व की सराहना की और जनता का आभार जताया। मोदी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का विकास एजेंडा और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण भाजपा मध्य प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति जनता का स्नेह अमूल्य है। मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने…
कोविड-19: वायु प्रदूषण में इजाफे से बढ़ सकता है कोरोना महामारी का खतरा: एम्स निदेशक
नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) दिल्ली के निदेशक ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के बीच वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए टिकाऊ समाधानों तथा अधिक आक्रामक रुख की तत्काल जरूरत है क्योंकि दोनों के मिलने पर बीमारी का प्रकोप और भी बढ़ सकता है। एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने एसोचैम द्वारा ‘कोविड-19’ पर आयोजित एक वेबिनार को संबोधित करते हुए कहा कि निश्चित रूप से संक्रमण का दौर चल रहा है और वायु प्रदूषण इसे और खराब बना रहा है। एसोचैम के बयान के…
बिहार के चुनावी नतीजों पर बोले PM मोदी, बिहार की जनता ने दुनिया को लोकतंत्र का पढ़ाया पाठ, दुनिया को बताया कि लोकतंत्र मजबूत कैसे किया जाता
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम में NDA को मिली जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की जनता का आभार व्यक्त किया है। एक के बाद एक किए गए ट्वीट में PM मोदी ने लिखा कि बिहार ने दुनिया को लोकतंत्र का पहला पाठ पढ़ाया है। आज बिहार ने दुनिया को फिर बताया है कि लोकतंत्र को मजबूत कैसे किया जाता है। रिकॉर्ड संख्या में बिहार के गरीब, वंचित और महिलाओं ने वोट भी किया और आज विकास के लिए अपना निर्णायक फैसला भी सुनाया है। उन्होंने कहा…
SC से क्या अर्नब गोस्वामी को आज मिलेगी राहत? हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई आज
नई दिल्ली। आत्महत्या के लिए उकसाने के दो साल पुराने मामले में गिरफ्तार रिपब्लिक TV के एडिटर-इन-चीफ अर्बन गोस्वामी की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी बुधवार को सुनवाई है। सुप्रीम कोर्ट के जज धनन्जय वाई चंद्रचूड़ और जज इन्दिरा बनर्जी की पीठ अर्नब गोस्वामी की अंतरिम जमानत की अपील पर सुनवाई करेगी। दरअसल, रिपब्लिक टीवी के प्रधान संपादक को अंतरिम जमानत देने से इनकार करने के बंबई उच्च न्यायालय के फैसले के खिलाफ अर्नब की अपील दायर होने के कुछ घंटों के भीतर ही शीर्ष अदालत…
IPL 2020 में रहा भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, 5वीं बार मुंबई इंडियंस ने IPL के खिताब किया अपने नाम, इन अवॉर्ड्स पर जमाया कब्जा
नई दिल्ली। IPL 2020 के फाइनल मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 5 विकेट से हराकर मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL के खिताब को पांचवीं बार अपने नाम कर लिया। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई ने लगातार दूसरे साल इस ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। वहीं, दिल्ली का पहली बार इस ट्रॉफी को अपने नाम करने का सपना चकनाचूर हो गया। यूएई में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा और कई युवा प्लेयरों ने भी इस फटाफट लीग में अपनी छाप छोड़ी। देवदत पडीक्कल से लेकर…
आधी रात को साफ हुई बिहार की तस्वीर, नीतीश की नैया पार, 125 सीटों के साथ बिहार में…नीतीशे कुमार बा… तेजस्वी का बजा बाजा, नीतीश फिर बने राजा
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 16 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जीत की तस्वीर साफ हो ही गई। तेजस्वी यादव के साथ कड़े मुकाबले के बाद आखिरकार नीतीश कुमार की नैया पार हो ही गई और 125 सीटों के साथ बिहार में फिर एक बार NDA की सरकार बनने वाली है। बिहार में सत्ता विरोधी लहर और विपक्ष की कड़ी चुनौती को पार करते हुए नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA ने बिहार में बहुमत का जादुई आंकड़ा हासिल हासिल कर लिया। सत्तारूढ़ गठबंधन यानी NDA ने बिहार…
यूपी उपचुनाव : बीजेपी को 6 और सपा के एक सीट जीत के बाद CM योगी बोले- “मोदी है तो मुमकिन है यह साबित हुआ
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 7 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है। जौन की मल्हनी सीट पर सपा ने कब्जा जमाया है। इस मौके पर भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाकर जश्न मनाया। इस खुशी में शामिल होने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचे। बिहार व यूपी के चुनाव परिणामों पर सीएम ने कहा कि एक बार फिर जनता ने साबित कर दिया कि मोदी हैं तो मुमकिन है। भाजपा ने आज पीएम मोदी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से…
मध्यप्रदेश उपचुनाव : मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है – शिवराज सिंह चौहान
भोपाल । मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जनता का और मेरा आत्मीयता का, प्रेम का और स्नेह का रिश्ता है। मुझे पूरा विश्वास था कि भाजपा को भारी विजय मिलने वाली है। जहां हम जीत रहे हैं वहां अधिकांश सीटों पर 40-50 हज़ार वोटों से जीत रहे हैं । वहीं मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में भाजपा उत्साह में नजर आ रही है। यहां की 28 सीटों पर हुए उपचुनाव में से पार्टी ने 19 सीटों पर निर्णायक बढ़त हासिल कर ली है, जिसके बाद प्रदेश…
प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे आयकर अपीलीय अधिकरण की कटक बेंच के कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 11 नवंबर को शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटक में आयकर अपीलीय अधिकरण (आईटीएटी) के अत्याधुनिक कार्यालय-सह-आवासीय परिसर का लोकार्पण करेंगे। आयकर अपीलीय अधिकरण, प्रत्यक्ष करों के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संवैधानिक निकाय है और तथ्य के निष्कर्षों पर इसके आदेश अंतिम रूप से स्वीकार किए जाते हैं। वर्तमान समय में इसके अध्यक्ष, झारखंड उच्च न्यायालय और गुजरात उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) पी.पी. भट्ट हैं। 25 जनवरी, 1941 को गठित किया गया आईटीएटी पहला ट्रिब्यूनल था और इसे…
