न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हत्या का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वी-मेदिनीपुर के इटाबेड़िया इलाके में एक बीजेपी कार्यकर्ता गोकुल जेना की हत्या का मामला सामने आया है। गोकुल का शव इलाके के ही एक जंगल से पाया गया। गोकुल के शरीर पर लाठी डंडों के निशान पाए गए हैं, जिससे ये अंदाज लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने उनकी हत्या लाठी-डंडों से पीटकर की है। इस मामले में भाजपा नेता शायंतन बसु ने तृणमूल कांग्रेस के गुंडों पर हत्या का आरोप लगाया है।…
साल: 2020
7th ASEAN-India Summit : कोरोना के कारण हम पारंपरिक फैमिली फोटो नहीं ले सके, लेकिन हमारे बीच की दूरियां घट रही हैं- प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज, 12 नवंबर को वियतनाम के प्रधानमंत्री गुयेन जुआन फुक के साथ 17वें आसियान भारत शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की। कोरोना संकट के कारण आसियान के सभी दस सदस्य देशों के नेता वर्चुअल तरीके से इस सम्मेलन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हर साल की तरह हम हाथ-से-हाथ जोड़ कर अपनी पारम्परिक फैमिली फोटो नहीं ले पाए, किन्तु फिर भी मुझे खुशी है कि इस वर्चुअल माध्यम से हम मिल रहे हैं। Speaking at the 17th ASEAN-India Summit. https://t.co/z87EjxG93l — Narendra…
सुशांत के बाद एक और जाने-माने अभिनेता आसिफ बसरा ने की खुदकुशी, कुत्ते की बेल्ट से लगाई फांसी
मुंबई। अभिनेता आसिफ बसरा की गुरुवार को धर्मशाला के मैक्लॉडगंज में एफसी गिबाडा रोड पर स्थित एक कैफे के पास आत्महत्या कर ली। वह 53 वर्ष के थे। अभिनेता को कथित तौर पर परिसर में फांसी पर लटका हुआ पाया गया था। आत्महत्या का कारण अभी ज्ञात नहीं है। मामले की जांच चल रही है। एजेंसी ने एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के हवाले से कहा, “फिल्म अभिनेता आसिफ बसरा को धर्मशाला में एक निजी परिसर में फंदे से लटका पाया गया। फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है और…
कोविड-19 : WHO प्रमुख टेड्रोस ने की प्रधानमंत्री मोदी से बात, कोरोना से निपटने पर की भारत की तारीफ
न्यूज़ डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ टेलीफोन पर बातचीत की। WHO प्रमुख ने कोरोना से निपटने को लेकर भारत की तारीफ की। उन्होंने आयुष्मान भारत योजना और तपेदिक बीमारी के खिलाफ भारत के अभियान जैसी घरेलू पहलों की विशेष रूप से प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य मुद्दों में भारत की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण है। टेड्रोस अदनोम घेब्रेयेसस ने विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय स्वास्थ्य अधिकारियों के बीच घनिष्ठ और नियमित सहयोग पर जोर दिया।…
बिहार चुनाव में Nota से भी कम वोट पाने वाली AIMIM की जीत ने बिखरे हिन्दुओं को दिया बड़ा संदेश, भविष्य में एकजुट नहीं हुए तो होगी दुर्गति
न्यूज़ डेस्क। बिहार विधानसभा के चुनाव में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM को अप्रत्याशित सफलता मिली है। ओवैसी की पार्टी ने बिहार चुनाव में 20 उम्मीदवार खड़े किए थे, जिनमें से 5 ने जीत हासिल की है। वहीं LJP ने 134 उम्मीदवार मैदान में उतारे थे, लेकिन उसे एक सीट पर सफलता मिली। AIMIM और LJP की सीटों की संख्या और वोट शेयर के आंकड़े काफी हैरान करने वाले हैं। चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, बिहार में चार करोड़ से ज्यादा मत डाले गए और इनमें से 1.24 प्रतिशत…
अरब सागर में भारत की बढ़ी ताकत, स्कॉर्पीन श्रेणी की 5वीं पनडुब्बी नौसेना में शामिल
मुंबई। भारतीय नौसेना ने स्कॉर्पीन श्रेणी की पांचवी पनडुब्बी ‘वजीर’ का दक्षिण मुंबई स्थित मझगांव गोदी में बृहस्पतिवार को जलावतरण किया, जो दुश्मन के रडार से बचने और आधुनिक प्रौद्योगिकी से लैस है। रक्षा राज्यमंत्री श्रीपद नाइक की पत्नी विजया ने वीडियो कंफ्रेंस के जरिये पनडुब्बी का जलावतरण किया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि नाइक गोवा से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये शामिल हुए। ‘वजीर’ पनडुब्बी भारत में बन रहीं छह कालवेरी श्रेणी की पनडुब्बियों का हिस्सा है। इस पनडुब्बी को फ्रांसीसी समुद्री रक्षा और ऊर्जा कंपनी डीसीएनएस ने डिजाइन…
धनतेरस 2020 : धनतेरस तिथि को लेकर मतभेद, जानें किस तिथि के पक्ष में हैं अधिकतर ज्योतिषी, कब मनेगी धनतेरस
धर्म डेस्क। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है। धनतेरस इस बार 13 नवंबर 2020, शुक्रवार को आ रही है। धनतेरस के दिन शुक्रवार का संयोग आना अत्यंत शुभ है, क्योंकि शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है। इस दिन चित्रा नक्षत्र है, जिसके स्वामी मंगल है। मंगल को धन सुख और कर्ज मुक्ति करवाने वाला ग्रह माना गया है, इसलिए इस बार की धनतेरस सुख-सौभाग्य में वृर्द्धि करके अष्ट लक्ष्मी प्रदान करेगी और कर्ज मुक्ति का योग बनाएगी। इस दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा विशेष…
फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने PM मोदी को बताया महान रणनीतिकार, अधीर हिन्दुओं को दी भरोसा रखने की नसीहत, गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित है। वे हमेशा देशवासियों की सुरक्षा और विकास को ध्यान में रखकर रणनीति तैयार करते और फैसले लेते हैं। लेकिन लोगों के हित में जितना अधिक काम करते हैं, उतना ही अधिक उनसे अपेक्षाएं बढ़ जाती हैं। उन अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए लोग अधीर हो जाते हैं। ऐसे ही लोगों को बॉलीवुड फिल्म निर्माता विवेक रंजन अग्निहोत्री ने एक के बाद एक कई ट्वीट कर धैर्य रखने और प्रधानमंत्री मोदी पर भरोसा रखने की नसीहत…
प्रधानमंत्री मोदी 13 नवंबर को देश को 2 आयुर्वेद संस्थान समर्पित करेंगे
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात और राजस्थान में भविष्य के लिए तैयार दो आयुर्वेदिक संस्थानों को शुक्रवार को देश को समर्पित करेंगे। इन संस्थानों की बदौलत 21वीं सदी में आयुर्वेद के विकास से भारत वैश्विक स्तर पर नेतृत्व कर सकता है। प्रधानमंत्री पांचवें आयुर्वेद दिवस पर 13 नवंबर को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए जामनगर में इंस्टीट्यूट ऑफ टीचिंग एंड रिसर्च इन आयुर्वेद और जयपुर में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद (एनआईए) का उद्घाटन करेंगे।
अपने जन्मदिन पर अर्नब केस की कि सुनवाई…जस्टिस चंद्रचूड़ बोले- फैसला करना ‘मेरी जिंदगी है’ और ‘मैं इससे प्यार करता हूं’, बर्थडे मनाने का यह बेहतर तरीका
नई दिल्ली। अर्नब गोस्वामी की जमानत याचिका सुनवाई करने वाले जज डी. वाई.चंद्रचूड़ का कल यानी बुधवार को जन्मदिन था। अपने जन्मदिन के मौके पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ ने अर्नब गोस्वामी केस में दिन भर चली लंबी सुनवाई के बाद कहा कि मामलों में फैसला करना ‘मेरी जिंदगी है’ और ‘मैं इससे प्यार करता हूं’। बुधवार को 61 वर्ष के हुए न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे की टिप्पणी पर जवाब दे रहे थे, जिन्होंने हल्के-फुल्के अंदाज में कहा कि जन्मदिन मनाने के लिए यह ‘खराब…
