प्रधानमंत्री मोदी ने दी छठ महापर्व की बधाई, कहा छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को महापर्व छठ की बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “सूर्य की आराधना के महापर्व छठ की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें।” सूर्य की आराधना के महापर्व छठ की समस्त देशवासियों को बहुत-बहुत मंगलकामनाएं। छठी मइया सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और सूर्यदेव के ओज का संचार करें। pic.twitter.com/MK1j3jkhXk — Narendra Modi (@narendramodi) November 20, 2020 जाहिर के कोरोना महामारी के बीच पूरे देश में खासकर उत्तर…

क्रोध के बदले क्रोध और प्रेम के बदले प्रेम ही मिलता है, पढ़ें ये कहानी..

धर्म डेस्क। हमारे देश में एक कहावत आम है- जो बोओगे, वही काटोगे। इसका सीधा सा अर्थ यह है कि अपना भविष्य तय करना मनुष्य के ही हाथों में होता है। मनुष्य अपने पूरे जीवन में जिस तरह का आचरण करता है, आगे चलकर वही उसके पास लौटता है। यदि कोई मनुष्य जीवन भर सबसे प्रेमपूर्ण व्यवहार करता है, तो बदले में संसार भर का प्रेम उसके हिस्से आता है। इसके विपरीत यदि कोई व्यक्ति हर किसी से क्रोध, हिंसा, चिढ़, भय की भावना से व्यवहार करता है, वह केवल…

G-20 शिखर सम्‍मेलन से पहले सऊदी अरब ने वापस लिया विवादित नोट, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को बताया था अलग देश

न्यूज़ डेस्क। 21 नवंबर को G-20 देशों का शिखर सम्‍मेलन शुरू हो रहा है। कोरोना काल में शुरू हो रहे इस शिखर सम्‍मेलन में पहली बार दुनिया के 20 देश एक वर्चुअल मंच पर शिरकत करने जा रहे हैं। वहीं हाल ही में रियाद के नोट पर भारत का गलत नक्शा छापने के चलते उठे विवाद की वजह से सऊदी अरब ने सम्मेलन से पहले गलत मैप वाले नोट को वापस ले लिया है। बता दें सऊदी अरब ने 20 रियाल बैंक में अविभाजित जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को अलग दिखाया…

कोविड-19 : दक्षिण ऑस्‍ट्रेलिया में लगा दुनिया का सबसे सख्‍त लॉकडाउन, घर के सिर्फ एक ही व्‍यक्ति को बाहर जाने की है अनुमति

एडीलेड। दक्षिण ऑस्‍ट्रेलिया में कोरोना वायरस महामारी के चलते दुनिया का सबसे सख्‍त लॉकडाउन लगाया गया है। गुरुवार से इस लॉकडाउन की शुरुआत हुई है और नियमों के तहत घर के सिर्फ एक ही व्‍यक्ति को बाहर जाने की अनुमति होगी। प्रधानमंत्री स्‍टीवन मार्शल की तरफ से देश में संक्रमण के बढ़ते मामलों के चलते यह फैसला किया गया है। पीएम मॉर्शल की तरफ से जो नए नियमों का ऐलान किया गया है उनके तहत एक्‍सरसाइज और कुत्‍ता टहलाने के लिए भी बस एक ही व्‍यक्ति घर से बाहर जा…

चैट बंद करते ही गायब हो जाएँगे मैसेज, स्क्रीनशॉट की भी होगी खबर: Facebook ने मैसेंजर-इंस्टा पर रोल आउट किए ये 3 नए फीचर

न्यूज़ डेस्क। फेसबुक ने बुधवार (नवंबर 18, 2020) को मैसेंजर और फोटो शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के लिए तीन नए फीचर्स को रोल आउट किया है। पहला फीचर वॉच टुगेडर (Watch Together) है। दूसरा TinyTan है। और तीसरा व सबसे खास वैनिश मोड (Vanish mode) है। इनमें वॉच टुगेडर ऐसा मोड है जिसका एक्पीरियंस हो सकता है मैसेंजर पर अब तक कई लोग पहले ही कर चुके हैं क्योंकि इसे सितंबर में लाने की घोषणा कर दी गई थी। जबकि टिनीटैन और वैनिश मोड बिलकुल नए हैं। क्या है इनकी खासियतें?…

धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पत्थर और मिर्ची से हमला

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ईरानी डेरा में धोखाधड़ी के आरोपितों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर कुछ महिलाओं और पुरुषों ने मिलकर पत्थरों और मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया। उन्होंने पुलिस पर पत्थर फेंके और जमकर हंगामा किया। हालात बिगड़ने पर पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा और हवाई फायर भी किये। इस हमले में 10 से अधिक पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय अमन कॉलोनी निवासी ईरानी डेरे से रिजवान नाम के आरोपित को…

कोविड-19 : कोरोना से जंग में गरीब देशों का सहारा बनेगा भारत, वैक्सीन उपलब्ध कराने के लिए भारत ने दिया है भरोसा

नई दिल्ली। भारत कोरोना की वैक्सीन विकासशील और गरीब देशों तक पहुंचाने की मुहिम संयुक्त राष्ट्र के जरिए और अन्य वैश्विक मंचों पर तेज कर सकता है। कई गरीब व विकासशील देशों ने इस संबंध में चिंता जताई है कि वैक्सीन पर केवल अमीर देशों व अमीर लोगों का कब्जा न हो और इसका समान वितरण सुनिश्चित हो। पोलियो और टीबी के टीके आजतक सभी देशो में पर्याप्त मात्रा में नहीं पहुंच पाए हैं। अफ्रीकी देशों ने इस संबंध में विशेष चिंता जाहिर की है। भारत में वैक्सीन निर्माण और…

अब कोरोना वॉरियर्स का होगा कोटा, उनके बच्चों के लिए MBBS में होंगी 5 सीटें आरक्षित: डाँ हर्षवर्धन

नई दिल्ली। सरकार ने शिक्षण सत्र 2020-21 में केन्द्र के कोटे से MBBS पाठ्यक्रम की पांच सीटें कोरोना योद्धाओं के बच्चों के लिए आरक्षित करने का फैसला किया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि इस कदम का लक्ष्य उन कोरोना योद्धाओं का सम्मान करना है जिनकी मृत्यु कोविड-19 के कारण या महामारी संबंधी ड्यूटी के दौरान हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने केन्द्र के कोटे से एमबीबीएस में दाखिले के दिशा-निर्देशों में नयी श्रेणी ‘कोरोना योद्धाओं के बच्चे’ जोड़ा है। राष्ट्रीय परीक्षा अकादमी द्वारा करायी गई नीट-2020 में…

कोविड-19 : कोरोना वैक्सीन को लेकर किसे मिलेगी प्राथमिकता ? स्वास्थ्य मंत्री डाँ हर्षवर्धन ने दिया यह जवाब

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोविड-19 टीका वितरण में प्राथमिकता दिया जाना स्वाभाविक है और जब कोई टीका उपलब्ध होगा तो सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों व 65 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वरीयता दी जाएगी। हर्षवर्धन ‘फिक्की एफएलओ’ द्वारा आयोजित एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। ‘‘कोविड के दौरान और उसके बाद बदले स्वास्थ्य प्रतिमान’’ विषयक वेबिनार में हर्षवर्धन ने कहा कि कोविड-19 टीका अगले कुछ महीनों में उपलब्ध होगा और उम्मीद है कि अगले साल जुलाई-अगस्त तक 25-30 करोड़ लोगों के…

कोविड-19 : कोरोना सेकंड वेव की दस्तक, पहली बार इस शहर में लगा कर्फ्यू, बाकियों के लिए खतरे की घंटी

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद में कोरोना के मामले थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बढ़ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए प्रशासन ने शहर में रात में कर्फ्यू लगाने का फैसला किया है। अगले आदेश तक शहर में रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाया जाएगा। नया फैसला 20 नवंबर से लागू होगा। बता दें अहमदाबाद में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मिलने वाले मामलों की संख्या बढ़ती ही जा रही है, ऐसे में इन मामलों को कंट्रोल करने के लिए प्रशासन ने यह फैसला लिया…