गुवाहाटी। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। असम के पूर्व मुख्यमंत्री तरूण गोगोई की स्वास्थ्य स्थिति सोमवार की सुबह और बिगड़ गई। उनकी देख भाल कर रहे डॉक्टरों ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री की हालत ‘‘बेहद, बेहद नाजुक’’ है। बता दें कि बीते कई दिनों से गोगोई का गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था। उनकी देखभाल नौ डॉक्टरों की एक टीम कर रही है. गुवाहाटी के इस अस्पताल के सुप्रीटेंडेंट…
साल: 2020
CM योगी को फिर मिली जान से मारने की धमकी, डायल 112 पर आया मैसेज
लखनऊ। यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। इस बार एक नाबालिग ने डायल 112 पर मैसेज किया जिसमें योगी को धमकी देते हुए अशब्दों का इस्तेमाल किया। सूचना के बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई। कुछ देर में सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास मोबाइल और सिम बरामद कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को बाल सुधार गृह भेज दिया।…
कोरोना के बढ़ते मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी, दिल्ली, महाराष्ट्र, असम और गुजरात सरकार को लगाईं फटकारा, मांगा अगली सुनवाई में जवाब
न्यूज़ डेक्स। कोरोना बढ़ते मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली, महाराष्ट्र, असम और गुजरात सरकार को लगाईं फटकारा, मांगा अगली सुनवाई में जवाबनई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देशभर में कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए सोमवार को कहा कि दिल्ली में महामारी के हालात ‘‘बदतर’’ हो गए हैं और गुजरात में स्थिति ‘‘नियंत्रण से बाहर’’ हो गई है। न्यायालय ने केंद्र सरकार और सभी राज्य सरकारों को दो दिन के भीतर स्थिति रिपोर्ट पेश कर यह विस्तार से बताने को कहा है कि वर्तमान के कोरोना वायरस संबंधी…
छत्तीसगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, महिला समेत 3 माओवादी ढेर
रायपुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों को मार गिराया है। वहीं इस घटना में सशस्त्र सीमा बल का जवान घायल हो गया है। बस्तर क्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने सोमवार को को बताया कि कांकेर जिले के ताड़ोकी थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोसरंडा गांव के करीब सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला माओवादी समेत तीन माओवादियों को मार गिराया है। सुंदरराज ने बताया कि कोसरंडा गांव स्थित सशस्त्र सीमा बल :एसएसबी: के 33वीं बटालियन…
पीएम मोदी ने किया संसद सदस्यों के लिए बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन, बोले- दशकों की समस्याएं, टालने से नहीं, समाधान खोजने से होती है समाप्त
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आज सुबह 11 बजे संसद सदस्यों के लिए दिल्ली के डॉ. बी डी मार्ग स्थित बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने शनिवार को बताया था कि ये फ्लैट राष्ट्रीय राजधानी में डॉ. बीडी मार्ग पर स्थित है। आठ पुराने बंगलों का, जो 80 साल से अधिक पुराने थे, इन 76 फ्लैटों के निर्माण के लिए पुनर्विकास किया गया है। पीएमओ के मुताबिक कोविड-19 के प्रभाव के बावजूद स्वीकृत लागत से लगभग 14 प्रतिशत की बचत के साथ और…
Work From Home में सरकार ने कर्मचारियों के लिए काम के घंटे किया तय, अब बीच में ब्रेक भी जरूरी
नई दिल्ली। वैश्विक कोरोना काल में अगर आप भी वर्क फ्रॉम होम (Work From Home) के दौरान अपने ज्यादातर घंटे ऑफिस (Office) के नाम करने की वजह से परेशान हो रहे हैं तो यह खुशखबरी आपके लिए ही है। केंद्रीय श्रम मंत्रालय ने कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए एक बड़ा कदम उठाया है। मंत्रालय ने संसद में हाल ही में पारित एक कानून में रोजाना काम के घंटे बढ़ाकर अधिकतम 12 घंटे किए जाने का प्रस्ताव दिया है। अभी एक दिन का कार्य दिवस अधिकतम आठ घंटे…
योगी आदित्यनाथ ने ‘गो-लोक की ओर’ पुस्तक का किया विमोचन, बोले- प्रदेश सरकार ने गोहत्या पर लगाई लगाम
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार ने न केवल गो हत्या पर लगाम लगाई, बल्कि विभिन्न राज्यों और दूसरे देशों में होने वाली गो-तस्करी पर भी बड़े पैमाने पर रोक लगायी। योगी ने कहा, ‘‘2017 में जब मुझे सरकार का नेतृत्व करने का दायित्व दिया गया था, उस समय गायों को दूसरे देशों में तस्करी कर भेजा जाता था। मेरे सामने पवित्र गाय को बचाने की एक बड़ी चुनौती थी, जिसे मैंने पूरा किया।’’ एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने शनिवार…
कोविड-19 : कोरोना से बचाव के लिए पालतू कुत्ते को घुमाते समय रखें ये विशेष सावधानियां
पेरिस। यदि आपके घर में भी पालतू कुत्ता है और आप उसे रोज टहलाने बाहर ले जाते हैं तो सावधान रहें। ऐसा न हो आपका कुत्ता बाहर से वायरस साथ ले आए और आप बीमार हो जाएं। इनवायरनमेंट रिसर्च जर्नल में प्रकाशित शोध में कहा गया है कि जिनके घर में पालतू कुत्ता होता है उनमें कोरोना महामारी का खतरा आम लोगों के मुकाबले 78 फीसदी अधिक होता है। स्पेन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने जानवरों के जरिए कोरोना फैलने के कारणों पर अध्ययन में पाया कि जिनके घर में पालतू…
कर्नाटक की सीनियर IPS अफसर D रूपा ने ट्विटर से लिया ब्रेक, पटाखा बैन को लेकर आई थीं चर्चा में, हुई थी ट्रोल
नई दिल्ली। कर्नाटक की प्रमुख सचिव गृह और IPS डी रूपा ने ट्विटर से ब्रेक ले लिया है। पटाखा बैन को लेकर डी रूपा ने एक ट्वीट किया था जिसके बाद वो ट्रोल हो गईं थीं। जिसके बाद अब रूपा ने ट्विटर से ब्रेक लेने का फैसला किया है। रूपा ने लिखा है कि सरकारी कर्मी होने की वजह से ट्रोल्स को उनकी भाषा में जवाब नहीं दे सकती हूं। To keep the pressure on me,there was a hashtag created against me, knowing fully well tht, I, in my capacity…
लव जिहाद पर मुख्यमंत्री बघेल का हमला, कई BJP नेताओं के फैमिली मेंबर्स ने भी की है दूसरे धर्म में शादी, क्या वो लव जिहाद की परिभाषा में आते हैं
रायपुर। ‘लव जिहाद’ (Love Jihad) को लेकर एकबार फिर से देश की सियासत में घमासान मचा हुआ है। बीजेपी शासित प्रदेशों में ‘लव जिहाद’ को लेकर लाए जा रहे कानूनों के खिलाफ विपक्षी दल लगातार आवाज उठा रहे हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीजेपी पर तगड़ा हमला बोला है। भूपेश बघेल ने कहा है कि वैसे तो भाजपा लव जिहाद का कड़ा विरोध कर रही है, लेकिन बीजेपी के ही कई नेताओं के परिवार से दूसरे धर्म में शादियां की गई हैं। ऐसे में उन नेताओं…
