मुंबई। उपनगरीय गोरेगांव में मादक पदार्थ तस्करों के यहां छापेमारी के दौरान स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (NCB) के अधिकारियों की एक टीम पर 60 लोगों के एक समूह ने कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसमें दो अधिकारी घायल हो गये। NCB के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार की शाम हुई इस घटना के सिलसिले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी के जोनल निदेशक समीर वानखेड़े और पुलिस अधीक्षक विश्व विजय सिंह समेत पांच सदस्यीय एक टीम छापेमारी के लिए गई…
साल: 2020
डोनाल्ड ट्रंप ने स्वीकार की हार ! बाइडन प्रशासन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अधिकारियों से नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन को सत्ता हस्तांतरित करने की तैयारी शुरू करने को कहा। दरअसल सत्ता हस्तांतरण के लिए जिम्मेदार संघीय एजेंसी GSA की प्रमुख ने कहा था कि वह बाइडन को व्हाइट हाउस में आने के लिए जरूरी संसाधन मुहैया कराएंगी, जिसके बाद ट्रंप का यह बयान आया है। ट्रंप ने हालांकि इस बात पर भी जोर दिया कि वह ‘‘लड़ाई जारी रखेंगे और जीत हासिल करेंगे।’’ अमेरिका में तीन नवम्बर को हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद के…
बढ़ाते कोविड-19 केस और नयी कोरोना लहर के जोर पकड़ने के चलते, शादी समारोह में 250 से ज्यादा मेहमान बुलाने पर जाना पड़ सकता है जेल, रात 10 बजे तक खत्म करने होंगे कार्यक्रम
भोपाल। इंदौर (मध्यप्रदेश) कोविड-19 की नयी लहर के जोर पकड़ने के बीच जिला प्रशासन ने शादियों में मेहमानों की तादाद 250 लोगों तक सीमित कर दी है, जबकि शवयात्राओं, अंतिम संस्कार (Funeral) और शोक सभाओं में ज्यादा से ज्यादा 50 व्यक्ति शामिल हो सकेंगे। जिलाधिकारी मनीष सिंह ने दण्ड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत जारी आदेश के हवाले से सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बारात में बैंड-बाजे और रोशनी वालों के अलावा अधिकतम 50 लोग शामिल हो सकेंगे, जबकि जन्मदिन ओर शादी की सालगिरह…
25 नवंबर से बाहर से आने वालों को नेगेटिव कोरोना रिपोर्ट के बिना नहीं मिलेगी महाराष्ट्र में एंट्री, जारी हुई गाइडलाइन
मुंबई। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए महाराष्ट्र सरकार ने बाहर से जो लोग प्लेन और रोड के जरिए महाराष्ट्र आ रहे हैं उनके लिए गाइडलाइन्स जारी की गई है। जारी की गई गाइडलान्स के अनुसार घरेलू उड़ान के जरिए दिल्ली NCR, राजस्थान, गुजरात और गोवा से आने वाले लोगों को RT-PCR नेगेटिव रिपोर्ट लानी पड़ेगी। उनकी रिपोर्ट बोर्डिंग एयरपोर्ट पर चेक होगी। रिपोर्ट का सैंपल पिछले 72 घंटों में लिया होना चाहिए। अगर टेस्ट की नेगेटिव रिपोर्ट नहीं है तो मुंबई एयरपोर्ट पर अपने खर्च पर RT-PCR टेस्ट…
कोई दिल्लीवाला आए तो तुरंत बताएं…तो कहीं कोरोना रिपोर्ट दिखाना अनिवार्य, कोरोना के बढ़ते केस से डरे राज्यों ने जारी की अपनी अपनी गाइडलाइन
नई दिल्ली मुंबई लखनऊ। देश की राजधानी इन दिनों कोरोना से अभूतपूर्व संकट से जूझ रही है। देश के विभिन्न हिस्सों से लोगों का दिल्ली आना जाना लगा रहता है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन इस बात को लेकर चिंतित है कि कहीं दिल्ली से लोग अपने साथ वायरस न ले आएं। इसके चलते विभिन्न प्रकार की पाबंदियां और अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। महाराष्ट्र सरकार ने भी दिल्ली से आने वालों के लिए बड़ा फैसला किया है। राज्य में आने वालों को कोरोना की रिपोर्ट दिखानी होगी, तभी राज्य…
तब्बू और ईशान की वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में किसिंग सीन पर बवाल, Netflix के अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज
भोपाल। OTT प्लेफॉर्म नेटफ्लिक्स पर हाल में रिलीज हुई एक्ट्रेस तब्बू और एक्टर ईशान खट्टर स्टारर वेब सीरीज ‘ए सूटेबल बॉय’ में किसिंग सीन को लेकर बवाल मच गया है। मध्य प्रदेश में धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में नेटफ्लिक्स के दो अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह FIR भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नेता गौरव तिवारी ने दर्ज करवाई है। तिवारी अपनी FIR में कहा है कि मंदिर में किसिंग सीन फिल्माए गए हैं। सीन के पीछे शिवलिंग दिखाई दे रहे हैं और…
छ.ग. : 14 साल की लड़की के साथ 4 लोगों ने किया गैंगरेप, अपने दोस्त के साथ गई थी बाहर घूमने
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला सामने आया था। यहां चार लोगों ने एक 14 वर्षीय आदिवासी युवती से कथित रूप से गैंगरेप किया। कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने सोमवार को बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में बालिका से कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सिन्हा ने बताया कि बालिका ने पुलिस में शिकायत की कि बीते रविवार को जब वह अपने एक मित्र के साथ सैर पर गई…
दुनिया में निवेश का प्रमुख केंद्र बन सकता है भारत, सरकार उठा रही है कदम: वित्त मंत्री सीतारमण
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि भारत दुनिया में निवेश का एक प्रमुख केंद्र या हॉटस्पॉट बन सकता है। उन्होंने सोमवार को भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) द्वारा आयोजित एक वर्चुअल कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार भारत को निवेश का केंद्र बनाने की दिशा में कदम उठा रही है। भारत को निवेश का एक बड़ा हॉटस्पॉट बनना चाहिए: केंद्रीय वित्त मंत्री @nsitharaman — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) November 23, 2020 सुधारों का जिक्र करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि इन्हें…
राहुल गांधी का पीएम मोदी से सवाल, भारत सरकार किस टीके का करेगी चुनाव ?
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश को यह बताना चाहिए कि कोरोना वायरस के किस टीके का चयन भारत के लिए किया जाएगा। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री को देश को बताना चाहिए कि कोविड का टीका बनाने की ओर अग्रसर इकाइयों में भारत सरकार किसका चुनाव करेगी और क्यों करेगी?’’ उन्होंने सवाल किया, ‘‘पहले टीका किसको मिलेगा और इसके वितरण की रणनीति क्या है? क्या ‘पीएम केयर्स’ कोष का इस्तेमाल मुफ्त टीकाकरण के लिए होगा? कब…
प्रधानमंत्री मोदी बुधवार, 25 नवंबर को लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार, 25 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में भाग लेंगे। प्रधानमंत्री मोदी लखनऊ विश्वविद्यालय की स्थापना के शताब्दी समारोह में वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए शामिल होंगे। श्री मोदी विश्वविद्यालय की स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने पर एक स्मारक सिक्का जारी करेंगे। इस अवसर पर वह एक विशेष स्मारक डाक टिकट और भारतीय डाक विभाग द्वारा जारी विशेष कवर भी जारी करेंगे। विश्वविद्यालय की स्थापना 1920 में हुई थी और वह अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने…
