प्रधानमंत्री मोदी 29 नवंबर को करेंगे मन की बात, कार्यक्रम के लिए भेजें अपने विचार एवं सुझाव

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस महीने रविवार 29 नवंबर को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के माध्यम से देश को संबोधित करेगें। इस कार्यक्रम के लिए आप भी अपने विचार और सुझाव साझा कर सकते है। प्रधानमंत्री मोदी उनमें से कुछ चयनित विचारों और सुझावों को अपने कार्यक्रम में शामिल करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी हर माह आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे रेडियो के माध्यम से देशवासियों से मन की बात करते हैं। प्रधानमंत्री का लोगों के साथ यह संवाद काफी लोकप्रिय है। इस रेडियो कार्यक्रम को तमाम…

तमिलनाडु-पुडुचेरी में चक्रवात ‘निवार’ तूफान का खतरा, प्रधानमंत्री मोदी ने की मुख्यमंत्रियों से बात, दिया हरसंभव मदद का भरोसा

न्यूज़ डेस्क। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके चक्रवाती तूफान ‘निवार’ में बदलने की आशंका है। यह तूफान तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय क्षेत्रों में दस्तक दे सकता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार, 24 नवंबर को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी से बात की। बातचीत में प्रधानमंत्री मोदी ने चक्रवात ‘निवार’ से निपटने की तैयारियों की समीक्षा की और उन्हें केंद्र की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। एक ट्वीट संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने…

TRP पर केंद्रीय मंत्री जावडेकर का बड़ा बयान, 50 हजार घरों से 22 करोड़ की राय नहीं माप सकते?

नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारिता के छात्रों को सनसनीखेज और TRP केंद्रित पत्रकारिता में न फंसने का सुझाव दिया है। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने कहा कि TRP-केंद्रित पत्रकारिता अच्छी नहीं है। 50,000 घरों में स्थापित मीटर से 22 करोड़ की राय को नहीं माप सकते। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भारतीय जनसंचार संस्थान(IIMC) में सत्र 2020-21 के ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ करते हुए कहा, “पत्रकारिता एक जिम्मेदारी है, न कि लोगों को गुमराह करने का उपकरण। अगर आपकी कहानी तथ्यों पर आधारित है…

एयर इंडिया One- B777 की पहली उड़ान में राष्ट्रपति कोविंद ने किया सफर, श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मंगलवार को ‘एयर इंडिया वन-बी777’ से चेन्नई रवाना हुए। एयर इंडिया वन-बी777’ में राष्ट्रपति की यह पहली यात्रा है। राष्ट्रपति भवन ने एक बयान में कहा कि कोविंद आंध्र प्रदेश के तिरुपति में श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना करने भी जाएंगे। बयान में कहा गया, ‘‘ राष्ट्रपति की ‘एयर इंडिया वन-बी777’ में यह पहली यात्रा है। विमान में ईंधन की कम खपत होती है और इसमें बी747-400 की तुलना में लंबी रेंज है, जिसका इस्तेमाल इसी प्रकार के वीवीआईपी परिचालन के लिए किया जाता…

#भारत ने किया ब्रह्मोस सूपरसोनिक बेहद खतरनाक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण, 4300 KM रफ्तार से 400 किलोमाटर तक हमला करने में सक्षम

नई दिल्ली। भारत ने आज सुबह 10 बजे अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से जमीन में वार करने वाली ब्रह्मोस सूपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। परीक्षण के दौरान मिसाइल ने सीधे अपने टारगेट को मार गिराया। इसका टार्गेट दूसरे द्वीप पर था। इसी महीने भारत ने बालासोर में किया क्विक रिएक्शन मिसाइल का सफल परीक्षण मिसाइल परीक्षण किया था। ये परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत और चीन के एलएसी पर विवाद चल रहे हैं। इस ट्रायल के बाद अब मिसाइल भारतीय सेना में…

बिल गेट्स को पछाड़ एलन मस्क बने दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति, एलन मस्क ने इस साल जोड़े 110.3 अरब डॉलर

मिन्ट। टेस्ला के प्रमुख और बिलिनेयर एलन मस्क माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स को पछाड़कर दुनिया के दूसरे सबसे अमीर शख्स बन गए है। 49 वर्ष के एलन मस्क की नेटवर्थ 7.2 अरब डॉलर बढ़कर 127.9 अरब डॉलर हो गई है। टेस्ला के शेयरों में भारी उछाल होने के कारण उनकी नेटवर्थ में बढ़ोतरी हुई। एलन मस्क ने इस साल अपनी नेटवर्थ में करीब 110.3 अरब डॉलर जोड़े हैं। ब्लूमबर्ग इंडेक्स के मुताबिक जनवरी में अमीरों की रैंकिंग में वह 35वें स्थान पर थे लेकिन अब वह दूसरे नंबर पर…

शादी के लिए धर्म परिवर्तन कर आलिया बनी प्रियंका खरवार, इलाहाबाद HC ने कहा- यह उसका व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कथित धर्मांतरण से जुड़े एक मामले में सुवाई करते हुए कहा है कि प्रत्येक व्यक्ति को अपनी पसंद के व्यक्ति के साथ रहने का अधिकार है, चाहे वह किसी भी धर्म को मानने वाला हो। कोर्ट ने कहा कि यह उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार का मूल तत्व है। दो व्यक्ति जो अपनी स्वतंत्र इच्छा से साथ रह रहे हैं, उसमें आपत्ति करने का किसी को अधिकार नहीं है। यह आदेश न्यायमूर्ति पंकज नकवी एवं न्यायमूर्ति विवेक अग्रवाल की खंडपीठ ने कुशीनगर के सलामत अंसारी और…

कोविड-19 के चलते जनवरी के बजाय फरवरी में कराई जा सकती है JEE-Main परीक्षा

नई दिल्ली। देशभर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले के लिये होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE)-मुख्य को जनवरी के बजाय फरवरी में कराया जा सकता है। अधिकारियों ने यह बात कही है। कोविड-19 के बढ़ते मामलों और इस साल के लिये अभी भी चल रही दाखिला प्रक्रिया के चलते यह फैसला लिया जा सकता है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिले की प्रक्रिया अब भी जारी है, लिहाजा 2021 की JEE-मुख्य परीक्षा को फरवरी में कराए जाने पर विचार चल रहा है। इससे उन छात्रों को…

कड़े विरोध के बीच ओडिशा में हड़ताल करने पर सरकारी कर्मचारियों को जेल भेजने के प्रावधान वाला विधेयक पारित, सजा और जुर्माने का भी प्रावधान

भुवनेश्वर। भाजपा और कांग्रेस के कड़े विरोध के बीच ओडिशा आवश्यक सेवा (रख-रखाव) अधिनियम संशोधन विधेयक सोमवार को विधानसभा में पारित हो गया, जिसमें हड़ताल करने वाले सरकारी कर्मचारियों के लिए कारावास की सजा का प्रावधान किया गया है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की ओर से गृह राज्य मंत्री डीएस मिश्रा द्वारा सदन में पेश किए गए विधेयक का भाजपा और कांग्रेस के सदस्यों ने उसके दंडात्मक प्रावधानों के लिए विरोध किया। विधेयक में कहा गया है कि किसी भी व्यक्ति को अवैध हड़तालों के लिए उकसाने और उसे फंडिंग करते…

25 नवंबर को तमिलनाडु में आ सकता है चक्रवाती तूफान, सरकार ने की समीक्षा बैठक, तूफान को लेकर हाई अलर्ट जारी

चेन्नई। बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के मंगलवार को चक्रवाती तूफान में बदलने और इसके अगले दिन तट के पास से गंभीर चक्रवाती तूफान के रूप में गुजरने की संभावना है। इस बीच तमिलनाडु सरकार ने सोमवार को हालात की समीक्षा की और जिला प्रशासनों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दक्षिण पश्चिम एवं निकटवर्ती दक्षिण पूर्वी बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र 11 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तरपश्चिमी दिशा की ओर बढ़ा और सोमवार…