न्यूज़ डेस्क। कोरोना संकट की मार झेल रहा भारत को अगले साल तक वैक्सीन मिलने की संभावना है। लेकिन इससे पहले बता दें कि आम जनता को कोरोना वैक्सीन नहीं मिल सकेगी क्योंकि अगर अगले साल तक कोरोना वैक्सीन आ भी जाती है तो सरकार सबसे पहले प्रमुखता वाले ग्रुप को ही टीका लगाएगी। वहीं अमेरिका साल 2020 के दिसंबर महीने के अंत तक कोरोना के टीके लगाना शुरू कर सकती है। इसी को देखते हुए मुबंई की एक कंपनी ने एक ऐसा ऑफर पेश किया है जिसके तहत लोग…
साल: 2020
योगी सरकार का एक और बड़ा फैसला, यूपी में लगाया एस्मा (Esma), अगले साल 25 मई तक कोई कर्मचारी नहीं जा सकता हड़ताल पर
लखनऊ। योगी सरकार ने बड़ा निर्णय लेते हुए अगले 6 महीने तक प्रदेश में किसी भी सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों आदि में हड़ताल करने पर रोक लगा दी है। प्रदेश सरकार ने अत्यावश्यक सेवाओं के अनुरक्षण, 1996 की धारा 3 की उपधारा (1) के द्वारा दी गई शक्ति का प्रयोग करते हुए प्रदेश में एस्मा लागू कर दिया है। इसके बाद सरकारी विभाग, सरकार के नियंत्रण वाले निगम और प्राधिकरणों आदि में हड़ताल करने पर रोक लगा दी गई है। इस संबंध में अपर मुख्य…
प्रधानमंत्री मोदी 26 नवंबर को करेंगे री-इन्वेस्ट 2020 का उद्घाटन
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 26 नवंबर को शाम 5:30 बजे तीसरे वैश्विक नवीकरणीय ऊर्जा निवेश बैठक और प्रदर्शनी (री-इन्वेस्ट 2020) का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन करेंगे। 26 से 28 नवंबर तक होने वाले इस सम्मेलन का आयोजन नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय द्वारा किया जा रहा है। री-इन्वेस्ट 2020 के लिए विषय ‘सतत ऊर्जा परिवर्तन के लिए नवोन्मेष’ है। इसमें नवीकरणीय और भविष्य की ऊर्जा विकल्पों पर तीन दिवसीय सम्मेलन, और निर्माताओं, डेवलपर्स, निवेशकों और नवोन्मेषकों की एक प्रदर्शनी होगी। इसमें 75 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मंत्रिस्तरीय प्रतिनिधिमंडल, 1000 से…
गुरु नानक देव के जीवन पर आधारित पुस्तक का PM मोदी ने किया विमोचन
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को सिखों के पहले गुरु नानक देव के जीवन व आदर्शों पर आधारित एक पुस्तक का विमोचन किया। चंडीगढ़ के रहने वाले कृपाल सिंह ने इस पुस्तक की रचना की है। ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਦੇਵ ਜੀ ਦੇ ਜੀਵਨ ਅਤੇ ਆਦਰਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਇੱਕ ਪੁਸਤਕ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ। ਇਹ ਪੁਸਤਕ ਚੰਡੀਗੜ੍ਹ ਵਾਸੀ ਸ਼੍ਰੀ ਕਿਰਪਾਲ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਲਿਖੀ ਗਈ ਹੈ । pic.twitter.com/RycJ7BEvuz — Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2020 मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘श्री गुरु नानक देव जी के जीवन और आदर्शों पर आधारित एक…
सरकार ने लक्ष्मी विलास बैंक के डीबीएस बैंक में विलय को दी मंजूरी, हटाई निकासी सीमा
नई दिल्ली। सरकार ने संकट में फंसे लक्ष्मी विलास बैंक (Laxmi Vilas Bank) के डीबीएस बैंक इंडिया लि. (डीबीआईएल) में विलय को मंजूरी दे दी है। इसके अलावा सरकार ने जमाकर्ताओं के लिए बैंक से निकासी की सीमा को भी हटा लिया है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि मंत्रिमंडल ने एलवीबी के डीबीएस बैंक इंडिया लि. में विलय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से जहां बैंक के 20…
यूपी पंचायत चुनाव : पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की पत्नी नहीं लड़ सकेगी ग्राम प्रधान और BDS का चुनाव
गोरखपुर। यूपी में पंचयात चुनाव की तैयारी में भाजपा ने पूरी ताकत झोंक दी है। प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इसके लिए गोरखपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरा। वन विभाग के गेस्ट हाउस में गोरखपुर क्षेत्र के नए पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता चुनाव लड़ सकते हैं। वे खुद को इस लायक बने। किसी पदाधिकारी या कार्यकर्ता की पत्नी को चुनाव लडने की अनुमति नहीं होगी। गोरखपुर क्षेत्र की हाल ही में घोषित नई क्षेत्रीय समिति…
देश में कोरोना संकट : केंद्र ने जारी की नई गाइडलाइंस, राज्यों को मिली नाइट कर्फ्यू लगाने की छूट, जानिए 31 दिसंबर तक नए नियम
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के एक बार फिर से बढ़ते मामलों के बीच जंग तेज करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने 1 दिसंबर से 31 दिसंबर तक की नई गाइडलाइन जारी की है। गृह मंत्रालय के ताजा दिशा-निर्देश के मुताबिक, राज्यों को कड़ाई से संक्रमण के रोकथाम उपायों को लागू करने, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कहा गया है। इस बार सरकार का ज्यादा फोकस भीड़ को नियंत्रित करने की है। सरकार के यह दिशा-निर्देश 1 दिसंबर से प्रभावी होंगे और 31 दिसंबर तक लागू रहेंगे। गृह मंत्रालय…
ऑस्कर 2021: फिल्म ‘जलीकट्टू’ ऑस्कर में करेगी भारत का प्रतिनिधित्व
नई दिल्ली। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया (AFI) ने बुधवार को कहा कि लीजो जोस पेल्लिसेरी द्वारा निर्देशित मलयालम फिल्म ‘जलीकट्टू’ को ऑस्कर में अंतरराष्ट्रीय फीचर फिल्म श्रेणी के लिए भारत की ओर से आधिकारिक तौर पर भेजने का फैसला किया गया है। हिंदी, उड़िया, मराठी और अन्य भाषाओं की 27 प्रविष्टियों के बीच इस फिल्म को सर्वसम्मति से चुना गया। फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के चयन मंडल के अध्यक्ष फिल्मकार राहुल रवैल ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में बताया, ‘‘हिंदी, मलयालम और मराठी समेत कुल 27 फिल्में आयी थी। चयन मंडल…
भारत के 43 App बैन करने पर चीन ने जताया विरोध, लगाया यह आरोप
बीजिंग। चीन ने बुधवार को कहा कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर 43 चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगाने के भारत के निर्णय का पुरजोर विरोध करता है। चीन ने दावा किया कि यह कदम विश्व व्यापार संगठन (WTO) के नियमों के खिलाफ है। भारत के ताजा कदम के बारे में पूछे जाने पर चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजिआन ने संवाददाता सम्मेलन में इसको लेकर गंभीर चिंता जतायी। उन्होंने कहा, ‘‘इस साल जून से अबतक चार बार भारत ने राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर चीन से…
नीतीश सरकार गिराने के लिए बीजेपी विधायक को मंत्री पद का ऑफर देकर जेल से चारा डाल रहे थे लालू यादव, ऑडियो वायरल
न्यूज़ डेस्क। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और RJD प्रमुख लालू यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है। वायरल ऑडियो में लालू यादव नीतीश सरकार गिराने के लिए बीजेपी विधायकों को मंत्री पद का चारा डाल रहे है। रांची जेल में बंद लालू यादव पिरपैती से बीजेपी विधायक ललन पासवान को फोन करके मंत्री पद का ऑफर दे रहे हैं। RJD प्रमुख फोन पर बीजेपी विधायक से कह रहे हैं कि स्पीकर चुनाव में एब्सेंट हो जाओ। राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता सुशील मोदी ने ऑडियो क्लिप जारी…
