नई दिल्ली। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमले के आज 12 साल हो गए हैं। मुंबई के अलग-अलग जगहों में हुए आतंकी हमले में 170 लोगों की जान चली गई थी, और लगभग 300 लोग घायल हुए थे। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने 26/11 के मुंबई अटैक को याद करते हुए ट्वीट कर जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी है। अमित शाह ने गुरुवार को किए ट्वीट में लिखा है, ”मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं…
साल: 2020
पेले ने करिश्माई खिलाड़ी माराडोना को दी श्रृद्धांजलि, कहा- एक दिन आसमान में साथ में फुटबॉल खेलेंगे
रियो दि जिनेरियो। एक दिन आसमान में कहीं माराडोना के साथ फुटबॉल खेलूंगा, ब्राजील के महान फुटबॉलर पेले ने अर्जेंटीना के करिश्माई खिलाड़ी माराडोना के निधन पर कुछ इस तरह श्रृद्धांजलि दी। पेले ही वह खिलाड़ी हैं जिनका नाम ‘फुटबॉल के बादशाह’ माराडोना के साथ लिया जाता रहा है। माराडोना का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। Que notícia triste. Eu perdi um grande amigo e o mundo perdeu uma lenda. Ainda há muito a ser dito, mas por agora, que Deus dê força para os…
‘मेरा हीरो नहीं रहा, मैं आपके लिए फुटबॉल देखता था’- माराडोना को गांगुली ने दी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। 21वीं सदी में जिस तरह से हम आज मेसी और रोनाल्डो के बारे में पढ़ते और देखते हैं उसमें डिएगो माराडोना के बारे में जानने का मौका बहुत कम मिलता है। वे एक पूर्व फुटबॉलर थे जिनका करिश्माई खेल और व्यक्तित्व 20वीं सदी के उत्तरार्ध में फुटबॉल के मैदान पर छाया रहा। उनका और पेले का नाम फुटबॉल के बेस्ट में लिया जाता रहा और अब जब माराडोना का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया था तो पूरा विश्व हैरान हैं। भारत में भी फुटबॉल की दीवानगी है…
आज भारत बंद, ट्रांसपोर्ट और बैकिंग सेवा पर पड़ेगा असर, जानें क्यों हो रहा देशव्यापी प्रदर्शन, यहां पढ़े सबकुछ
नई दिल्ली। सरकार की विभिन्न नीतियों के खिलाफ आज 26 नवंबर को भारत बंद बुलाया गया है। इसमें 10 केंद्रीय यूनियनों द्वारा संयुक्त रूप से हड़ताल की योजना बनाई गई है। गुरुवार को 25 करोड़ से अधिक श्रमिकों के देशव्यापी भारत बंद में भाग लेने की उम्मीद है। कई परिवहन, बैंक यूनियन इस भारत बंद का हिस्सा हैं। बता दें कि भारत बंद के चलते देश भर में बैंकिंग सेवाओं के प्रभावित होने की संभावना है। आज सड़क पर कम ऑटो और टैक्सी हो सकते हैं। इस बीच, उत्तर प्रदेश…
15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर कॉल करने के लिए लगाना होगा ‘0’
नई दिल्ली । नए साल में 15 जनवरी से लैंडलाइन से मोबाइल पर फोन करते समय नंबर से पहले ‘जीरो’ लगाना होगा। फिक्स्ड लाइन और मोबाइल के लिए भविष्य में और अधिक नंबर वितरित किए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए ट्राई की सिफरिशों को दूरसंचार विभाग ने मंजूर किया है। इसी के चलते यह नई व्यवस्था हो रही है। संचार एवं सूचना प्रौद्यौगिकी मंत्रालय की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सभी फिक्स्ड लाइन से मोबाइल पर फोन करने के लिए 15 जनवरी, 2021 से नंबर से पहले…
महान फुटबाल खिलाड़ी डिएगो माराडोना का 60 साल की उम्र में निधन, अर्जेंटीना में तीन दिन के राष्ट्रीय शोक का ऐलान
ब्यूनस आयर्स। फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना का बुधवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। वह 60 साल के थे। साल 1986 में अर्जेंटीना में अकेले दम पर वर्ल्ड कप जिताने वाले माराडोना की अभी कुछ समय पहले ब्रेन में ब्लड क्लॉट की सर्जरी हुई थी, जिसके बाद डिएगो घर भी लौट आए थे, लेकिन हार्ट अटैक आने से उनका निधन हो गया। खेल जगत के साथ ही पूरा अर्जेंटीना इस समय शोक में डूब गया है और देश के राष्ट्रपति एलबर्टो फर्नाडेज ने तीन दिन के…
वयस्क लड़की किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र : दिल्ली हाईकोर्ट
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि वयस्क लड़की अपनी स्वेच्छा से कहीं भी और किसी के भी साथ रहने के लिए स्वतंत्र है। हाईकोर्ट ने 20 साल की लड़की द्वारा परिवार वालों की मर्जी के बगैर घर छोड़कार प्रेमी से शादी करने के मामले में यह टिप्पणी की है। हाईकोर्ट ने इसके साथ ही लड़की के पिता को निर्देश दिया है कि वह अपनी बेटी और उसके पति को किसी भी तरह से डराने धमकाने का काम नहीं करे और न ही कानून को अपने हाथ में लेने…
मैं मध्य प्रदेश की धरती पर लव जिहाद नहीं चलने दूंगा : CM शिवराज सिंह
भोपाल। देश के अलग-अलग बीजेपी शासित राज्यों में ‘लव जिहाद’ को लेकर कानून बनाने की बात जोर-सोर से चल रही है। इसी बीच मध्य प्रदेश में भी ‘लव जिहाद’ का जिक्र करते हुए CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं मध्य प्रदेश की धरती पर ‘लव जिहाद’ चलने नहीं दूंगा। उसके लिए हम कानून बना रहे हैं। यह देश को तोड़ने का षड्यंत्र है, इसे किसी भी कीमत पर हम कामयाब नहीं होने देंगे। मध्य प्रदेश सरकार ‘लव जिहाद’ विधेयक इस बार विधानसभा सत्र में लाएगी और यह सत्र…
कोविड-19 में डॉक्टर पति की लंबी ड्यूटी से परेशान थी पत्नी, कोर्ट तक पहुंची बात, हुई सुलह
न्यूज़ डेस्क। बॉम्बे हाई कोर्ट ने एक महिला द्वारा अपने डॉक्टर पति के खिलाफ फाइल की गई FIR को रद्द कर दिया। महिला ने यह कदम अपने पति की कोविड की लंबी ड्यूटी के घंटों से तंग आकर उठाया था। यह महिला माइक्रोबायलॉजी की प्रोफेसर है। महिला ने जस्टिस एस एस शिंदे और एम एस कार्निक को बताया कि वह दोनों 20 सालों से शादीशुदा हैं और कोविड-19 के दौरान नौकरी के लंबे घंटों से उपजे तनाव ने उनके निजी जीवन पर बुरा असर डाला था। मार्च के महीने में…
प्रधानमंत्री मोदी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी के शताब्दी समारोह को किया संबोधित, कहा जीवन में आत्ममंथन बेहद जरूरी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लखनऊ विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष समारोह को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि सौ वर्ष का समय सिर्फ एक आंकड़ा नहीं है, इसके साथ अपार उपलब्धियों का जीता जागता इतिहास जुड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि नीयत के साथ इच्छा शक्ति का होना भी बहुत जरूरी है। इच्छा शक्ति न हो तो सही नतीजे नहीं मिल पाते। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक जमाने में यूरिया उत्पादन के बहुत से कारखाने थे, फिर भी बाहर…
