प्रधानमंत्री मोदी ने किया अहमदाबाद में जाइडस प्लांट का दौरा, लोगों ने हाथ हिलाकर किया जोरदार स्वागत

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार, 28 नवंबर को अहमदाबाद के जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। पीएम मोदी ने यहां जाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री मोदी ने एक ट्वीट में , “जाइडस कैडिला द्वारा विकसित की जा रही स्वदेशी डीएनए आधारित वैक्सीन के बारे में अधिक जानकारी लेने के लिए अहमदाबाद में जाइडस बायोटेक पार्क का दौरा किया। मैं उनके इस कार्य हेतु किये जा रहे प्रयास के लिए टीम की सराहना करता हूं। भारत…

अब BMC मेयर ने कंगना को कहे अपशब्द, बोलीं- दो टके के लोग कोर्ट को राजनीतिक अखाड़ा बनाना चाहते हैं

मुंबई। कंगना रनौत और BMC के बीच का झगड़ा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। दरअसल बीते शुक्रवार को ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने बीएसी को कंगना का बंगला तोड़ने के मामले में बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) को कड़ी फटकार लगाई। इसके बावजूद BMC की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कंगना खिलाफ अपशब्द कहा है। मेयर ने कहा, ‘सभी लोग हैरान हैं कि एक एक्ट्रेस जो कि हिमाचल में रहती है, यहां आती है और हमारे मुंबई को POK कहती है। ऐसे दो टके के लोग कोर्ट को राजनीति का…

झूठा और मक्कार हूँ,गीदड़ की ललकार हूँ, झूठों का सरदार हूँ, सब मोर्चों पे लाचार हूँ, बुध्दि से बीमार हूँ, #झूठ_की_फैक्ट्री_गाँधीपरिवार, जाने क्यों हो रहा है सोशल मीडिया में ट्रोल

न्यूज़ डेस्क। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बेटे राहुल गांधी एक बार फिर फेक न्यूज फैलाते पकड़े गए हैं। फेक न्यूज फैलाने की उनकी ये कोशिश जल्द ही पकड़ में आ गई और उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा। किसान आंदोलन के भड़काने के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में एक बुजुर्ग व्यक्ति पर लाठी चार्ज किया जा रहा था। ट्वीट में राहुल ने लिखा, ‘बड़ी ही दुखद फ़ोटो है। हमारा नारा तो ‘जय जवान जय किसान’ का था…

उत्तर प्रदेश में ‘लव जिहाद’ कानून लागू, 10 साल की कठोर सजा का प्रावधान, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने अध्यादेश को दी मंजूरी

लखनऊ। यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन ने शनिवार सुबह विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन परिवर्तन प्रतिषेध अध्यादेश 2020 को मंजूरी दे दी है। आज से महज शादी के लिए अगर लड़की का धर्म बदला गया तो न केवल ऐसी शादी अमान्य घोषित कर दी जाएगी, बल्कि धर्म परिवर्तन कराने वालों को दस साल तक जेल की सजा भी भुगतनी पड़ सकती है। इस नए अध्यादेश के मुताबिक उत्तर प्रदेश में बलपूर्वक, झूठ बोलकर, लालच देकर या अन्य किसी कपटपूर्ण तरीके से अथवा विवाह के लिए धर्म परिवर्तन गैर जमानती अपराध होगा। इस…

ट्रंप की एक और कोशिश हुई विफल, कोर्ट ने कहा- राष्ट्रपति को वकील नहीं बल्कि मतदाता चुनते हैं

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों को पलटने की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की एक और कोशिश विफल रही। पेनसिल्वेनिया की संघीय अपीली अदालत ने ट्रंप के दल की ओर से दायर मुकदमे को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि ‘‘राष्ट्रपति को वकील नहीं बल्कि मतदाता चुनते हैं।’’ ट्रंप के दल ने पेनसिल्वेनिया में मुकदमा खारिज होने के खिलाफ थर्ड यूएस सर्किट कोर्ट ऑफ अपील्स में अपील दायर की थी लेकिन तीन न्यायाधीशों के पैनल ने शुक्रवार को अदालत के पूर्व आदेश को बरकरार रखा। न्यायाधीश ने आदेश में…

आज PM मोदी के अहंकार ने जवान को किसान के ख़िलाफ़ खड़ा कर दिया : राहुल गांधी

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने तीन केंद्रीय कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली पहुंचने से रोके जाने के प्रयास को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अहंकार’ ने जवान को किसान के खिलाफ खड़ा कर दिया है। पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने दावा किया कि दिल्ली आने वाले पूंजीपतियों के लिए लाल कालीन बिछाई जाती है, जबकि किसानों के आने पर रास्ते खोदे जा रहे हैं। राहुल गांधी ने एक सुरक्षाकर्मी द्वारा किसान पर लाठी भांजने…

किसान आंदोलन : आंदोलित किसानों का बड़ा ऐलान, दिल्ली का मेन हाईवे जाम कर आवाजाही करेंगे बंद

नई दिल्ली। कृषि कानून के विरोध के चलते पंजाब-हरियाणा और यूपी के किसानों का आंदोलन उग्र होता जा रहा है। किसान आंदोलन के तीसरे दिन दिल्ली पहुंचे किसानों ने सरकार को बड़ी चेतावनी दी है। ट्रैक्टर-ट्रॉली और गाड़ियों से दिल्ली आ रहे कई किसानों के संगठन शंभु बॉर्डर पहुंचे। इससे पहले पुलिस ने किसानों को बुराड़ी में प्रदर्शन करने की अनुमति दी थी। इसके जवाब में किसानों ने कहा कि हम दिल्ली के मेन हाईवे जाम कर आवाजाही बंद करें। किसानों का कहना है कि जैसा उनकी कमेटी कहेगी किसान…

WHO की चेतावनी, कोरोना के घटते मामलों वाले देश भी रहें ‘सतर्क’

जिनेवा। ऐसे देश जहां कोविड -19 मामलों की संख्या में कमी आ रही है, उन्हें अभी भी ‘सतर्क’ रहने की जरूरत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के एक शीर्ष अधिकारी ने यह बात कही है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने डब्ल्यूएचओ के हेल्थ इमरजेंसी प्रोग्राम की टेक्निकल हेड मारिया वान केरखोव के हवाले से बताया, “यहां तक कि जैसे-जैसे मामलों की संख्या कम हो रही है, सभी देशों को सतर्क रहने की जरूरत है। आपने ऐसा पहले भी सुना है लेकिन हमें वास्तव में इस पर फिर से जोर देने की…

सिख पगड़ी पहन नजीर मोहम्मद बना किसान, किसान आंदोलन के बहाने कोई बड़ी साजिश तो नहीं…, सोशल मीडिया में लोग ऐसे दे रहे है प्रतिक्रिया

न्यूज़ डेस्क। कृषि कानून को लेकर देश भर में शांति है लेकिन कांग्रेस शासित पंजाब के किसान दिल्ली आकर अशांति फैलाना चाहते हैं। इन कथित किसानों ने रास्ते में जमकर उत्पात मचाया। वायरल फोटो में दिख रहा है कि किसान आंदोलन में कुछ लोग जालीदार टोपी वाले दिखाई दे रहे हैं। किसानों के लिए मस्जिदों से खाने दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही नजीर मोहम्मद जैसे लोग सिखों वाली पगड़ी बांधकर किसानों के आंदोलन में शामिल हो गए हैं। शाहीन बाग में बैठने वाली वृद्ध मोमिना इस बार किसान…

सुप्रीम कोर्ट ने बढ़ाई अर्नब की अंतरिम जमानत अवधि, बताया कारण, लगाईं HC को फटकार

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि 2 साल पुराने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पत्रकार अर्नब गोस्वामी और दो अन्य को दी गई अंतरिम जमानत तब तक जारी रहेगी जब तक बंबई उच्च न्यायालय याचिका का निपटारा नहीं कर देता और साथ ही कहा कि न्यायपालिका को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आपराधिक कानून नागरिकों का चुनिंदा तरीके से उत्पीड़न करने के लिए हथियार ना बनें। उच्चतम न्यायालय ने अर्नब को 11 नवंबर को अंतरिम जमानत दी थी। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुवाई वाली…