शिमला। अभिनेता और गुरदासपुर से भाजपा सांसद सनी देओल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह कुल्लू से मुंबई रवाना होने वाले थे, उससे पहले ही उनकी कोविड रिपोर्ट (Covid-19) पॉजिटिव आई है। कुछ दिन पहले ही सनी देओल ने मुंबई में अपने कंधे की सर्जरी कराई थी। हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि सनी देओल पिछले कुछ दिनों से कुल्लू जिले में रह रहे थे। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक सनी देओल…
साल: 2020
प्रवासी भारतीय वोटर्स भी कर सकेंगे मतदान? चुनाव आयोग ने रखा ऐसा प्रस्ताव
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने सरकार को प्रस्ताव दिया है कि इलेक्ट्रॉनिक तरीके से डाक मतदान प्रणाली (ETPBS) की सुविधा योग्य प्रवासी भारतीय मतदाताओं को भी प्रदान की जाए। यह सुविधा अभी तक सैन्यकर्मियों के लिए उपलब्ध है। कानून मंत्रालय में विधायी सचिव को 27 नवंबर को लिखे एक पत्र में आयोग ने कहा कि सेना के मतदाताओं के मामले में ETPBS के सफल क्रियान्वयन के बाद उसे अब भरोसा है कि यह सुविधा विदेशी प्रवासी मतदाताओं को भी दी जा सकती है। आयोग ने कहा कि असम, पश्चिम बंगाल,…
अकेलेपन से जूझ रहा कावन हाथी पाकिस्तान के चंगुल से हुआ रिहा, कंबोडिया की एक सैंक्चुरी पार्क में आए उसके ‘अच्छे दिन’
इस्लामाबाद। कई सालों से अकेलेपन से जूझ रहे कावन हाथी के अच्छे दिन आ गए हैं। वह पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के चिड़ियाघर से निकलकर कंबोडिया की एक सैंक्चुरी में पहुंच गया है। कावन हाथी पिछले 35 साल से पाकिस्तान में रह रहा था और अकेलेपन का शिकार था। पाकिस्तान के चिड़ियाघर से कावन हाथी को निकालने के लिए बड़ी-बड़ी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया और फिर हवाई सफर के जरिए से कंबोडिया पहुंचाया गया। कावन साल 2012 में अपने साथी की मौत के बाद से अकेला रह रहा था।…
सरकार – किसानों की कृषि कानूनों पर बैठक रही बेनतीजन, किसान बोले- जारी रहेगा प्रदर्शन, 3 दिसंबर को फिर होगी बैठक
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रियों और 30 से अधिक किसान संगठनों के प्रतिनिधियों के बीच सरकार ने आज मंगलवार को विश्वास जताया कि वह आंदोलनकारी किसानों द्वारा उठाये गये मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के बाद किसी समाधान पर पहुंचेगी। हालांकि किसानों के साथ सरकार की बैठक आज बेनतीजा रही। बीकेयू अध्यक्ष जोगिन्द्र सिंह उगराहां ने बताया कि सरकार की प्रदर्शनकारी किसान संगठनों के साथ बातचीत बेनतीजा रही। सरकार ने किसान संगठनों के साथ 3 दिसंबर को एक और बैठक बुलायी है। सरकार ने कहा कि किसानों के साथ बातचीत जारी रहेगी,…
गाजीपुर में आंदोलनकारी किसानों के बीच बटी बिरयानी, लोगों ने बोला- ‘शाहीन बाग रिटर्न्स’ सीज़न-2 प्रदर्शन
न्यूज़ डेस्क। नए कृषि कानूनों को वापस लेने और फसल के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की गारंटी की मांग को लेकर किसान आंदोलन कर रहे हैं। पंजाब और हरियाणा से आए हजारों किसान पिछले 5 दिन से दिल्ली बॉर्डर पर डटे हुए हैं। किसानों ने बुराड़ी जाने से मना कर दिया और वो दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करना चाहते हैं। इसी दौरान दिल्ली के गाजीपुर में आंदोलनकारी किसानों के बीच बिरयानी बांटे जाने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोगों…
कोविड-19 की कठिन चुनौतियों को स्वीकार कर ऑनलाइन पढ़ाई से छात्रों का पाठ्यक्रम करवाया पूरा : रमेश पोखरियाल निशंक
नई दिल्ली। शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक मंगलवार को हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के ऑनलाइन दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। निशंक ने कहा, “पूरी दुनिया में एक बार फिर से कोविड महामारी को लेकर तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। लेकिन सरकार महामारी से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। कोविड-19 की कठिन चुनौतियों को स्वीकार करते हुए विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन अध्यापन के माध्यम से छात्रों के पाठ्यक्रम पूरा करवाए। अंतिम सेमेस्टर के लगभग 48 हजार छात्रों की परीक्षा व्यक्तिगत उपस्थिति के साथ संपन्न करवाई गई।…
अरे मुख्यमंत्री केजरीवाल जी आपने #FarmersBill2020 दिल्ली में लागू कर दिया तो ये बता तो दो सबको..झूठे ही आपके MLA भाग दौड़ कर रहें है : BJP सांसद मनोज तिवारी
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल के दोहरे चरित्र को उजागर किया है। एक तरफ जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी के नेता किसान आंदोलन के समर्थन में लगे हैं। वही दूसरी तरफ मनोज तिवारी ने खुलासा किया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने केंद्र सरकार द्वारा पारित कराये गए तीन कृषि कानूनों में से एक कानून को 23 नवंबर को ही लागू कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर दिल्ली राजपत्र के दस्तावेज की तस्वीर को शेयर भी किया।…
भारत में मलेरिया के मामले में 73 प्रतिशत की गिरावट, WHO ने कहा- भारत ने मलेरिया से निपटने की दिशा में ‘बड़ी प्रगति’ दिखाई
न्यूज़ डेस्क। स्वास्थ्य के क्षेत्र में मोदी सरकार के प्रयासों के सकारात्मक नतीजे दिख रहे हैं। जहां स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़तोरी हुई है, वहीं बीमारियों को नियंत्रित करने में काफी सफलता मिली है। इस सफलता की तारीफ विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने भी की है। डब्यूएचओ ने कहा है कि भारत ने मलेरिया से निपटने की दिशा में ‘बड़ी प्रगति’ दिखाई है। सोमवार को जारी ‘विश्व मलेरिया रिपोर्ट 2020’ के अनुसार, भारत में मलेरिया के मामले में 73 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉक्टर टेड्रोस…
ममता बनर्जी का मोदी सरकार पर हमला, पूछा- PM केयर्स फंड में जो लाखों-करोड़ आए, उनका क्या हुआ?
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र सरकार पर देश के संघीय ढांचे को नुकसान पहुंचाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया और सवाल किया कि प्रधानमंत्री के नागरिक सहायता और आपात राहत कोष (पीएम केयर्स) का पैसा कहां गया। बनर्जी ने कहा कि उनकी सरकार केंद्र की भाजपा नीत सरकार की इच्छा से काम नहीं करेगी। उन्होंने राज्य मंत्रिमंडल की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘पीएम केयर्स फंड का सारा धन कहां गया? क्या किसी को इस निधि के…
अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और कमला हैरिस ने गुरुनानक देव की जयंती पर दीं शुभकामनाएं
वाशिंगटन। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन और नव निवार्चित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने दुनिया भर के सिख समुदाय को गुरू नानक देव की 551वीं जयंती पर शुभकामनाएं दीं। बाइडन और हैरिस के दफ्तरों की ओर से जारी एक संयुक्त बयान में कहा गया है कि पांच शताब्दियों से भी अधिक समय से, आध्यात्मिक ज्ञान, मानवता की सेवा और नैतिक शुद्धता पर गुरु नानक की शिक्षाओं को सिखों ने हर दिन अमेरिका और दुनिया भर में जारी रखा है। बाइडन और हैरिस ने कहा, “ यह हमने इस चुनौतीपूर्ण…
