न्यूज़ डेस्क। खुद को हिन्दुत्व का झंडाबरदार बताने वाली शिवसेना को अब ‘हिन्दू’ शब्द से भी नफरत होने लगी है। इसका ताजा प्रमाण महाराष्ट्र की 10 वीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षा फॉर्म से मिलता है। परीक्षा फॉर्म की एक कॉपी शेयर करते हुए बीजेपी विधायक अतुल भातखलकर ने बुधवार को आरोप लगाया कि परीक्षा फॉर्म में से ‘हिंदू’ विकल्प को हटा दिया गया है। बीजेपी नेता ने दावा किया कि उद्धव ठाकरे सरकार ने अगले बोर्ड परीक्षाओं के लिए जारी किए गए नए परीक्षा फॉर्मों में ‘हिंदू’ के…
साल: 2020
इस साल केजरीवाल का मफलर देख AAP नेता सहित लोग ले रहे मजे, कहा- ‘मफलरमैन रिटर्न’, अब आधिकारिक रूप से सर्दी की घोषणा हुई है
न्यूज़ डेस्क। आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनका मफलर एक दूसरे का पर्याय बन चुके हैं। मफलर केजरीवाल की एक खास पहचान बन चुका है, क्योंकि ठंड के दिनों में केजरीवाल के मफलर की काफी चर्चा होती है। ‘मफलरमैन’ के नाम से मशहूर केजरीवाल की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जाती हैं। आम लोग ही नहीं, आम आदमी पार्टी के नेता भी हल्के-फुल्के अंदाज में मुख्यमंत्री केजरीवाल की तस्वीर शेयर कर मौज लेते हैं। केजरीवाल की मफलर वाली नई तस्वीर का इंतजार बुधवार को खत्म…
प्रधानमंत्री मोदी के नाम जमीन करना चाहती हैं 85 साल की महिला, PM काम और योजनाओं से प्रभावित है
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे लोकप्रिय नेता है। देश की जनता उनसे बेशुमार प्रेम करती है। ये लोगों का प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अगाध प्रेम ही है कि लोकसभा चुनाव अभियान के दौरान किसी ने अन्न त्याग दिया तो किसी ने मोदी नाम का टैटू बनवा लिया। किसी ने यज्ञ का अनुष्ठान किया तो किसी ने मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए बाइक से 15 हजार किलोमीटर से ज्यादा की यात्रा कर डाली। अब 85 साल की एक ‘अम्मा’ अपनी सारी 12 बीघा जमीन प्रधानमंत्री…
कृषि कानूनों के खिलाफ शुरू हुई अवॉर्ड वापसी, पंजाब के पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल और सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने लौटाए पद्म पुरस्कार
चंडीगढ़। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने केंद्र सरकार के कृषि कानूनों के विरोध में गुरुवार को पद्म विभूषण पुरस्कार वापस कर दिया। उन्होंने अपने जीवन में किसानों के योगदान का जिक्र करते हुए भारत सरकार पर उनके साथ धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। बादल के अलावा सिरोमणी अकाली दल (डेमोक्रेटिक) चीफ और राज्य सभा सांसद सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी पद्म विभूषण सम्मान लौटा दिया है। कृषि कानूनों के विरोध में ही अकाली दल के कोटे से मोदी सरकार में मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इस्तीफा दे…
कोरोना वैक्सीन के नाम पर फेक विज्ञापन से रहें सावधान, इंटरपोल ने दुनिया को जारी किया ऑरेंज अलर्ट
नई दिल्ली। कोरोना के बढ़ते संक्रम के बीच वैक्सीन ने एक तरफ जहां लोगों के लिए उम्मीदें जगाई हैं वहीं, इंटरपोल ने दुनिया को इसके फेक विज्ञापन और विक्री को लेकर सतर्क कर दिया है। इंटरपोल ने दुनिया भर में कानून प्रवर्तन एजेंसियों को चेतावनी दी है कि संगठित आपराधिक नेटवर्क ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से नकली कोरोना वैक्सीन का विज्ञापन और बिक्री कर सकते हैं। इंटरपोल ने बुधवार को सभी 194 सदस्य देशों को जारी किए गए एक ऑरेंज नोटिस में ल्योन स्थित अंतर्राष्ट्रीय पुलिस सहयोग संस्था ने एजेंसियों…
मास्क न पहनने वाले लोग अन्य नागरिकों के मौलिक अधिकारों का कर रहे है उल्लंघन : सुप्रीम कोर्ट
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने बगैर मास्क के पकड़े जा रहे लोगों को कोरोना मरीजों के सुविधा केन्द्रों में सामुदायिक सेवा के लिए भेजने के गुजरात हाईकोर्ट के निर्देश पर गुरुवार को रोक लगा दी है। कोर्ट ने मास्क लगाने और सामाजिक दूरी संबंधी दिशानिर्देशों के सख्ती से क्रियान्वयन को लेकर केंद्र और पक्षकारों से सुझाव देने को कहा। कोर्ट ने कहा है कि मास्क लगाने और सामाजिक दूरी के नियम संबंधी कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन होने पर हम चिंतित हैं। न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की…
‘आर नोय अन्याय’ के सहारे बंगाल फतह करने के लिए 5 दिसंबर को एक करोड़ घरों तक पहुंचेगी बीजेपी, चलाएगी- ‘आर नोय अन्याय’ (अब और अन्याय नहीं)
कोलकाता। 2021 में पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरे दमखम के साथ जुट गई है। तृणमूल कांग्रेस की अगुवाई वाली सरकार के सबसे बड़े आउटरीच कार्यक्रम का मुकाबला करने के लिए, बीजेपी ने एक कार्यक्रम की योजना बनाई है। इसके जरिए पार्टी एक करोड़ से अधिक परिवारों तक पहुंचेगी। इस दौरान बीजेपी ममता सरकार के कथित भ्रष्टाचार को भी उजागर करेगी। बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने इस बारे में कहा, ‘ममता बनर्जी सरकार द्वारा चलाए जा रहे ‘दुआरे सरकार’ कार्यक्रम की तर्ज पर भाजपा…
CBSE 10th 12th Exam 2021 : Online नहीं, कागज-कलम से ही देनी होंगी परीक्षाएं, सीबीएसई ने किया साफ, लिखित ही आयोजित होंगी 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं
नई दिल्ली । सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी सीबीएसई, बोर्ड की परीक्षाएं ऑनलाइन नहीं होंगी। 2021 में होने वाली यह परीक्षा छात्रों को यह पहले की तरह कागज पर पैन से ही देनी होगी। सीबीएसई अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि बोर्ड परीक्षाओं को ऑनलाइन करवाने का कोई प्रस्ताव ही नहीं है। ये परीक्षाएं बीते वर्षों की तरह सामान्य लिखित रूप में ली जाएंगी। हालांकि इसकी डेट अभी तय नहीं हुई है। सीबीएसई ने आधिकारिक जानकारी देते कहा, “2021 की बोर्ड परीक्षाएं सामान्य लिखित तरीके से होंगी न कि…
विश्व विकलांग दिवस विशेष 2020 : ‘दिव्यांग’, इनके हौसले के आगे हारी विकलांगता, जज्बे को करती है दुनिया सलाम
नई दिल्ली। विकलांगता कोई अभिषाप नहीं, इस बात को दुनिया को समझाने के लिए ही हर साल 3 दिसंबर को विश्व विकलांग दिवस (World Disability Day) मनाया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकलांग शब्द की जगह ‘दिव्यांग’ शब्द का प्रयोग शुरू किया। उन्होंने यह संदेश देने की कोशिश की कि शारीरिक रूप से कमजोर व्यक्ति भी आम लोगों की तरह जिंदगी जी सकता है। विकलांग व्यक्तियों के आत्म सम्मान और जीवन में नई दिशा देने के उद्देश्य से विश्व विकलांग दिवस हर साल 3 दिसंबर को मनाया जाता है।…
SC का आदेश: सभी CBI, ED, NIA कार्यालयों और थानों के ‘इंट्रोगेशन रूम’ में लगाये जाए ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ CCTV कैमरे, नहीं चलेगी पुलिस की बर्बरता
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने देश के सभी पुलिस स्टेशनों, CBI, NIA, प्रवर्तन निदेशालय (ED) समेत सभी जांच एजेंसियों को नाइट विजन और ऑडियो रिकॉर्डिंग के साथ CCTV कैमरे लगाने के आदेश दिये हैं। खासकर पूछताछ वाले कमरों में इस तरह के कैमरे लगाना अनिवार्य किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने आरोपियों के साथ पूछताछ के दौरान ज्यादती को रोकने को लेकर इस तरह का आदेश जारी किया है। एक तरह से सुप्रीम कोर्ट का ये फैसला ऐतिहासिक माना जा रहा है। पुलिस लॉकअप और पूछताछ के दौरान कई आरोपियों…
