न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ आगे बढ़ रही है। शुक्रवार, 04 दिसंबर को शेयर बाजार ने इतिहास रच दिया। BSE सूचकांक सेंसेक्स ने 446 अंक की छलांग लगाकर 45 हजार के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर 45,079.55 के अपने सर्वकालिक उच्च स्तर पर बंद हुआ। पूरे दिन के कारोबार में सेंसेक्स ने 45,148.28 का उच्च स्तर भी छुआ। निफ्टी भी छलांग लगाते हुए 13,150 अंक पर पहुंच गया। रोज रिकॉर्ड तोड़ता शेयर बाजार इस बात का सबूत है कि PM मोदी की…
साल: 2020
अयोध्या में ‘राम सेतु’ की शूटिंग करना चाहते हैं अक्षय कुमार, मुख्यमंत्री योगी से मांगी अनुमति
लखनऊ। अभिनेता अक्षय कुमार ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अयोध्या में अपनी अगली फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी है। सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने इस बात की जानकारी दी है। बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी मुंबई दौरे पर गए थे। 1 दिसंबर को बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने उनसे मुलाकात की और अपनी आगामी फिल्म ‘राम सेतु’ पर चर्चा की थी। इस दौरान उत्तर प्रदेश में बनने जा रही फिल्म सिटी को लेकर भी बातचीत की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा…
किसान आंदोलन : सरकार से पांचवें दौर की बातचीत से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, 8 दिसंबर को करेंगे भारत बंद, देशभर में जलाएंगे PM का पुतला
नई दिल्ली। नए कृषि कानूनों पर सरकार के साथ आर-पार की लड़ाई लड़ रहे किसान अपनी मांगों को लेकर किसी भी सूरत में झुकने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने सरकार से जल्द उनकी मांगे मानने की अपील की है। दिल्ली-हरियाणा को जोड़ने वाले सिंघु बॉर्डर पर डटे किसान संगठनों ने सरकार के साथ पांचवें दौर की बातचीत से पहले शुक्रवार शाम को प्रेस वार्ता कर ऐलान किया कि यदि सरकार ने उनकी मांगें नहीं मानीं तो 5 दिसंबर को देशभर में पीएम मोदी के पुतले जलाएंगे और 8 दिसंबर…
जानिए आखिर ममता बनर्जी इस दावे पर सोशल मीडिया क्यों हो गईं ट्रोल…
न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में ममता बनर्जी ये दावा करती दिख रही हैं कि वह 14 भाषाएं जानती हैं। लेकिन कभी इसे लेकर अपनी प्रशंसा नहीं करतीं कि वो इतनी भाषाएं बोल सकती हैं। वीडियो में ममता कहती हैं कि मैं गुजराती बोल सकती हूं, जब मैं वियतनाम गई थी तो मैंने वियतनामी सीखी थी। रूस तीन बार जाने के बाद थोड़ी-थोड़ी रशियन भाषा भी आती है। मैं नागालैंड की भाषा जानती…
KGF: चैप्टर- 2 का टीजर होगा यश के जन्मदिन पर रिलीज, फिल्म निर्माता ने किया खुलासा
मनोरंजन डेस्क। पिछले कुछ समय में टॉलीवुड फिल्मों की लोकप्रियता काफी ज्यादा बढ़ी है। SS राजामौली जैसे निर्देशकों ने अपने काम से दुनिया को दिखा दिया की भारतीय सिनेमा किसी भी तरह से कम नहीं हैं। बाहुबली, मगधीरा, जलीकट्टू जैसी फिल्मों ने दुनिया भर में भारतीय सिनेमा (टॉलीवुड) का नाम मशहूर किया। भारत में भी हिन्दी और इंग्लिश डब साउथ इंडियन फिल्मों को लेकर काफी क्रेज बढ़ा है, इसका उदाहरण है केजीएफ का दूसरा चैप्टर। फिल्म केजीएफ का पहला पार्ट 2018 में दिसंबर में रिलीज हुआ था। उसके बाद फिल्म…
किसान आंदोलन : जरूरी सेवाओं में बाधा, कोरोना का खतरा बता दिल्ली-NCR बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका
नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के बॉर्डर से किसानों को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई है। याचिका में कहा गया है कि इससे कोरोना फैलने का खतरा है तो जरूरी सेवाओं में बाधा हो रही है। केंद्र सरकार के 3 कृषि बिलों के खिलाफ बड़ी संख्या में किसान दिल्ली और NCR सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं। सरकार से इनकी कई दौर की बातचीत हो चुकी है, लेकिन नतीजा नहीं निकला है। किसान इस बात पर अड़े हैं कि जब तक इन कानूनों को वापस नहीं लिया…
राष्ट्रपति का कार्यभार संभालते ही जो बाइडेन सबसे पहले करेंगे अमेरिकियों से ये अपील
वाशिंगटन। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि राष्ट्रपति का कार्यभार संभालने के बाद वह सबसे पहले अमेरिकी नागरिकों से 100 दिनों तक मास्क पहनने की अपील करेंगे। नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के इस कदम को उल्लेखनीय माना जा रहा है क्योंकि डोनाल्ड ट्रंप ने कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए मास्क पहनने के उपाय को कभी कारगर नहीं माना। कई लोक स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि मास्क पहनना इस महामारी पर काबू पाने का बेहद कारगर तरीका है। संक्रमण से अमेरिका में 2,75,000 से अधिक लोगों…
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के नोटिस पर एक्शन ले दिल्ली सरकार : मंत्री जावडेकर
नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण रोकने में लापरवाही होता देख केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया है। जिस पर पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने दिल्ली सरकार से नोटिस पर कार्रवाई करने के लिए कहा है। कहा है कि सीपीसीबी की नोटिस पर दिल्ली सरकार को हरकत में आना चाहिए जिससे दिल्ली की आबोहवा ठीक हो सके। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को मीडिया से कहा कि दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत गंभीर है। पराली जलना बंद हो गया।…
सर्वदलीय बैठक में PM मोदी बोले- कुछ ही हफ्तों में आने वाली है कोरोना वैक्सीन, हरी झंडी मिलते ही होगा टीकाकरण शुरू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आज सर्वदलीय बैठक हो रही है। इस दौरान देश में कोरोना संकट और आगामी वक्त में वैक्सीन के वितरण को लेकर इस बैठक में चर्चा हो रही है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में कोरोना वैक्सीन तैयार होगी। वैज्ञानिकों की हरी झंडी मिलते ही देश में टीकाकरण अभियान शुरू होगा। प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्ष के नेताओं की कोरोना वैक्सीन को लेकर सभी जिज्ञासाओं का समाधान किया। Speaking at the All Party Meeting. https://t.co/TZaJ5DJBXz — Narendra Modi (@narendramodi) December 4, 2020 कांग्रेस…
रोशनी नडार सबसे अमीर भारतीय महिला, जानें और कौन-कौन हैं इस लिस्ट शामिल
मुंबई। सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनी एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technology) की रोशनी नडार मल्होत्रा देश की सबसे अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 54,850 करोड़ रुपये है। हुरुन इंडिया (Hurun India Richest Women list 2020) और कोटक वेल्थ ( Kotak Wealth) द्वारा तैयार अरबपति भारतीय महिलाओं की सूची में 36,600 करोड़ रुपये की संपदा के साथ बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ दूसरे स्थान पर हैं। इस सूची में कम से कम 100 करोड़ रुपये की संपत्ति वाली 100 महिलाओं को शामिल किया गया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें…
