IIMC में होगा ‘योद्धा पत्रकार: पुण्य स्मरण’ कार्यक्रम का आयोजन

नई दिल्ली। भारत रत्न पंडित मदन मोहन मालवीय एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के उपलक्ष्य में गुरुवार, 24 दिसंबर,2020 को भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) में ‘योद्धा पत्रकार : पुण्य स्मरण’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में पद्यश्री से अलंकृत वरिष्ठ पत्रकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र, नई दिल्ली के अध्यक्ष राम बहादुर राय और अटल बिहारी वाजपेयी के तत्कालीन मीडिया सलाहाकार अशोक टंडन शामिल होंगे। IIMC के महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने बताया कि आधुनिक राष्ट्रीयता की नींव रखने में पंडित मदन मोहन…

जम्मू-कश्मीर के DDC चुनावों के परिणाम अलगाववादियों के मुंह पर जोरदार तमाचा: केंद्रीय कानून मंत्री प्रसाद

नई दिल्ली। भाजपा ने जम्मू और कश्मीर के जिला विकास परिषद चुनावों के परिणामों को इस केंद्र शासित प्रदेश के भविष्य को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच की जीत करार दिया और दावा किया कि जनादेश जनता द्वारा अलगाववादियों, आतंकवादियों, चरमपंथियों और उनके संरक्षकों पर लगाया गया ‘‘जोरदार तमाचा’’ है। केंद्रीय कानून मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के नेतृत्व में बने सात दलों के गुपकर गठबंधन द्वारा नतीजों को अपनी जीत बताने के…

कोरोना से खतरनाक विषाणु है TMC, भाजपा उससे छुटकारे का टीका: दिलीप घोष

कुल्पी (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल भाजपा प्रमुख दिलीप घोष ने बुधवार को सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) को कोविड-19 से भी खतरनाक वायरस करार देते हुए कहा कि अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों में इसे खत्म करने के लिये भाजपा टीके का काम करेगी। दक्षिण 24 परगना जिले के कुल्पी में एक रैली को संबोधित करते हुए घोष ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो वह भाजपा और अन्य विपक्षी कार्यकर्ताओं पर थोपे गए “गलत” मामलों को वापस ले लेगी लेकिन तृणमूल के कार्यकर्ताओं को “राजनीतिक विरोधियों…

प्रधानमंत्री मोदी 24 दिसंबर को करेंगे विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 24 दिसंबर को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन के शताब्दी समारोह को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी इस कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। नोबेल पुरस्कार विजेता गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर द्वारा 1921 में स्थापित विश्वभारती देश का सबसे पुराना केंद्रीय विश्वविद्यालय है। मई 1951 में संसद के एक अधिनियम द्वारा विश्व-भारती को एक केंद्रीय विश्वविद्यालय और ‘राष्ट्रीय महत्व का संस्थान’ घोषित किया गया…

पश्चिम बंगाल में फिर ममता के राजनीतिक आतंकवाद का शिकार हुआ एक बीजेपी कार्यकर्ता, अब तक 94 कार्यकर्ता गँवा चुके है जान

न्यूज़ डेस्क। पश्चिम बंगाल में बीजेपी से मिल रही कड़ी चुनौती से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पूरी तरह हताश हो चुकी है। बीजेपी कार्यकर्ताओं में दहशत फैलाने के लिए उन्होंने राजनीतिक आतंकवाद का सहारा लिया है। उनके TMC के गुंडे लगातार बीजेपी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रहे हैं। फिर उत्तरी चौबीस परगना जिले के मध्यमग्राम में एक बीजेपी कार्यकर्ता अशोक सरदार की हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने दावा किया है कि उनके पिता की TMC के लोगों ने हत्या कराई है। पार्टी कार्यकर्ता की हत्या से आक्रोशित बंगाल…

कांग्रेस ने भाजपा नेता को चुना अपना जनरल सेक्रेटरी, तो क्या इसी वजह से कांग्रेस नहीं करवा रही अपना चुनाव ?

न्यूज़ डेस्क। मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने एक ऐसा कारनामा किया है जिससे पूरी पार्टी शर्मासार हो गई है। राज्य में कांग्रेस पार्टी के यूथ विंग ने बीजेपी के एक कार्यकर्ता हर्षित सिंघाई को अपना महासचिव चुन लिया है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यूथ कांग्रेस की तरफ से जिस नेता को महासचिव बनाया गया वह करीब नौ महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी का दामन थाम चुके थे। हर्षित सिंघाई को जबलपुर नॉर्थ विधानसभा क्षेत्र के यूथ कांग्रेस चुनाव में महासचिव चुना गया। जब पार्टी नेताओं को इस…

#RapeAccusedCM क्यों ट्वीटर पर कर रहा है नंबर 1 ट्रेंड, किस मुख्यमंत्री पर मॉडल ने लगाया बलात्कार का आरोप

न्यूज़ डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर एक मॉडल ने बलात्कार का आरोप लगाया है। मॉडल ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में हेमंत सोरेन और सुरेश नागरे नाम के व्यक्ति ने बिना मर्जी के उस के साथ संबंध बनाया था। मॉडल ने आरोप लगाया है कि दोनों ने ना सिर्फ उसका रेप किया, बल्कि उसे और उसके परिवार को लगातार धमकियां दी गईं कि अगर इस बारे में किसी को बताया तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उस समय रेप का ये मामला कोर्ट में गया था, लेकिन…

डॉक्टर, नर्स, शिक्षक को वेतन देने के लिए पैसे नहीं और दिवाली पूजा इवेंट पर केजरीवाल सरकार ने हर मिनट खर्च किए 20 लाख रुपये, RTI से खुलासा

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली सरकार डॉक्टरों, नर्सों और शिक्षकों को वेतन नहीं दे रही है। वहीं फंड को लेकर दिल्ली नगर निगम के तीनों मेयर और कर्मचारी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर के सामने धरना देने पर मजबूर है। इसी बीच RTI के एक खुलासे ने सबको हैरान कर दिया है। इस साल दिवाली पूजा पर आयोजित कार्यक्रम के लिए दिल्ली सरकार ने 6 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 30 मिनट के इवेंट के लिए 6 करोड़ रुपये खर्च आपकी हैरानी तब और बढ़ जाएगी, जब कार्यक्रम की अवधि जानेंगे। सिर्फ…

जम्मू कश्मीर DDC चुनाव में गुपकर गैंग फुस, भाजपा को NC, PDP और कांग्रेस को मिले वोट से ज्यादा वोट मिले

देश भर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रियता लोगों के सर चढ़कर बोलती है। चाहे लोकसभा चुनाव हो, विधानसभा चुनाव या फिर स्थानीय निकाय चुनाव। बीजेपी पर लोगों का भरोसा और मजबूत हुआ है। बीजेपी एक के बाद एक चुनाव जीतती जा रही है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 और 35ए खत्म होने के बाद पहली बार हुए जिला विकास परिषद (डीडीसी) के चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। जम्मू-कश्मीर डीडीसी चुनाव में बीजेपी सबसे ज्यादा 74 सीटें जीत चुकी है, जबकि स्थानीय पार्टियां अकेले इस आंकड़े के…

कोरोना वैक्सीन : कई देशों में टीकाकरण हुआ शुरू, राहुल गांधी ने पूछा, इंडिया का नंबर कब आएगा मोदी जी?

नई दिल्ली। दुनियाभर में Covid-19 की कई वैक्सीन बनकर तैयार हो गई हैं और अब इसे लोगों को लगाया जा रहा है। कोरोना की वैक्सीन सबसे पहले चीन, अमेरिका, युनाइटेड किंगडम और रूस में लोगों को लगाई जा रही है। हालांकि भारत में अभी तक लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगनी शुरू नहीं हुई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भारत के लोगों को कोरोना की वैक्सीन नहीं मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है। अलग-अलग देशों में कितने लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगी, इसका इंफोग्राफिक साझा…