न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के तृतीया पर देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा को नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि नवरात्रि में आज देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा और आराधना का दिन है। मेरी कामना है कि माता चंद्रघंटा सभी के जीवन में साहस और शक्ति का संचार करें। नवरात्रि में आज देवी दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की पूजा और आराधना का दिन है। मेरी कामना है कि माता…
साल: 2020
डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे जूनियर ट्रम्प ने कहा- PM मोदी के साथ मेरे पिता के काफी घनिष्ठ रिश्ते, बाइडेन को बताया भारत विरोधी
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प बेटे जूनियर डोनाल्ड ट्रम्प कहा है, “मुझे लगता है कि मेरे पिता राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और PM मोदी का रिश्ता अविश्वसनीय है। यह देखना मेरे लिए सम्मान की बात है। मुझे काफी खुशी हो रही है कि दोनों के बीच एक महान और शक्तिशाली संबंध है, जो दोनों देशों को लाभान्वित करेगा।” अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के बेटे ने राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन पर निशाना साधते हुए कहा कि भारत के लिए वह सही नहीं हैं क्योंकि चीन…
फिल्म जगत के मशहूर कलाकारों से सुसज्जित हुई अयोध्या की रामलीला, मनोज तिवारी और रवि किशन भी करेंगे मंचन, और कौन-कौन किस किरदार में नजर आएगा.. यंहा पढ़े ….
अयोध्या। अयोध्या में सरयू तट पर इन दिनों फिल्म जगत के मशहूर कलाकारों की ओर से रामलीला का मंचन हर किसी को भा रहा है। राममंदिर का निर्माण शुरू होने के बाद अब रामलीला के मंचन से रामनगरी अयोध्या दोगुने उल्लास में डूबी है। अयोध्या में सरयू किनारे हो रही रामलीला को दूरदर्शन के माध्यम से पूरा देश देख रहा है। मंचन में कई फिल्मी कलाकार भाग ले रहे हैं। भाजपा सांसद मनोज तिवारी अंगद तो रवि किशन भरत की भूमिका में दिखेंगे। फिल्मी कलाकार असरानी नारद की भूमिका इन…
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने स्वदेशी उत्पादन पर दिया जोर, कहा- आयात बंद करें और निर्यात बढ़ाएं
नागपुर। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को स्वदेशी उत्पादन पर जोर देते हुए कहा कि आयात को समाप्त किए जाने की आवश्यकता है जबकि निर्यात को बढ़ाना चाहिए। उन्होंने आयात विकल्प और निर्यात उन्मुख विभाग स्थापित किए जाने का भी सुझाव दिया, जिसे अलग से कोष उपलब्ध कराया जाए। भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा कि विभाग को स्वदेशी और स्वावलंबन के सिद्धांत पर कार्य करना चाहिए और अर्थव्यवस्था का मार्गदर्शन करना चाहिए। Felicitation Programme, Swadeshi Jagran Manch https://t.co/8fg8xlsAxE — Nitin Gadkari (मोदी का परिवार) (@nitin_gadkari) October 18, 2020…
बिहार में चुनावी गहमागहमी के बीच JDU उम्मीदवार ने बच्चे को दिया जन्म, नीतीश कुमार ने जमकर की प्रशंसा
आरा (बिहार)। चुनावी गहमागहमी के बीच जगदीश विधानसभा सीट से JDU उम्मीदवार सुषुमलता कुशवाहा ने एक बच्ची को जन्म दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को उनकी प्रशंसा की। नीतीश जो रविवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के साथ जगदीशपुर में एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि शनिवार रात सुषुमलता ने एक बच्ची को जन्म दिया है। उन्होंने मां और नवजात बच्ची को आशीर्वाद दिया। सुषुमलता अब भी पटना के एक अस्पताल में हैं और वे मुख्यमंत्री की जनसभा में शामिल नहीं हो…
बिहार चुनाव 2020 : वोट मांगने पहुंचे नीतीश के मंत्री महेश्वर हजारी को जनता ने भगाया, जमकर हुई फजीहत, मंत्री को देखते ही ग्रामीणों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के लगाये नारे
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। सभी प्रत्याशी क्षेत्र में जाकर जनता से वोट मांग रहे हैं, लेकिन जनता ने भी इस बार तय कर लिया है कि सिर्फ नाम पर नहीं बल्कि काम पर वोट मिलेगा। इसकी एक बानगी समस्तीपुर में देखने को मिली, जहां बिहार सरकार के मंत्री जब वोट मांगने क्षेत्र में पहुंचे तो वहां की जनता ने उन्हें उल्टे पांव लौटा दिया। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ट्विटर पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी शेयर किया…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार चुनाव के लिए कांग्रेस का ‘थीम सॉन्ग’ किया जारी, नीतीश के शासन पर साधा निशाना
पटना। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रविवार को अपनी पार्टी कांग्रेस का ‘थीम सॉन्ग’ जारी किया। पटना स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को बघेल ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी पार्टी का ‘थीम सॉन्ग’ जारी किया। कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम द्वारा तैयार किये गये पार्टी के गीत बोले बिहार, बदले सरकार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 15 साल के शासन के दौरान शिक्षा की बदतर स्थिति, भारी बेरोजगारी, बढ़ते भ्रष्टाचार, अनियंत्रित अपराध, राज्य की…
मुख्यमंत्री योगी के मिशन शक्ति को पूर्वांचल के गांव गांव पहुंचाएगी महिलाओं का ग्रीन गैंग
लखनऊ । बेटियों से छेड़खानी करने वालों की अब खैर नहीं । बेटियों से बदमिजाजी करने वालों पर योगी सरकार के साथ अब गांव की महिलाएं भी कहर बन कर टूटेंगी। नशामुक्ति और जुए के खिलाफ पूर्वांचल के गांवों में अभियान चला रहीं ग्रीन गैंग की महिलाओं ने शोहदों के खिलाफ हल्ला बोल की तैयारी कर ली है। छेड़खानी करने वालों को अब खुद सबक सिखाने के साथ ग्रीन गैंग हवालात भी पहुंचाएगा। योगी के मिशन शक्ति को ग्रीन गैंग पूर्वांचल के गांव गांव तक पहुंचाएगा। सीएम योगी के मिशन…
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का केंद्र पर हमला, कहा- लोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने रविवार को पार्टी के नेताओं को जनता के मुद्दों के लिए संघर्ष करने को कहा। साथ ही, उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि लोकतंत्र सबसे मुश्किल समय से गुजर रहा है। सोनिया गांधी ने अपनी अध्यक्षता में हुई अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की एक बैठक में पार्टी के नेताओं से यह अपील की। बैठक के बारे में ट्वीट कर जानकारी देते हुए पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘सोनिया जी ने हर किसी से जनता…
कमलनाथ ने बीजेपी प्रत्याशी इमरती देवी को बताया आइटम, शिवराज ने कहा- हर बेटी से मांगें माफी, विरोध में शिवराज रखेंगे 2 घंटे का मौन
भोपाल। बिहार विधानसभा चुनाव के साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश सहित कई राज्यों में उपचुनाव के लिए प्रचार जोरशोर से चल रहा है। मध्य प्रदेश में उपचुनाव बेहद अहम है और चुनाव प्रचार में इसका असर साफ दिख रहा है। बीजेपी और कांग्रेस में जमकर आरोप-प्रत्यारोप चल रहा है। इस बीच कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भारतीय जनता पार्टी की महिला प्रत्याशी पर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। बीजेपी ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। बीजेपी ने चुनाव आयोग से भी कमलनाथ की शिकायत की है। मध्य प्रदेश…
