पीएम मोदी के 20 साल : 2001 में ली थी पहली शपथ, तीन विधानसभा, दो लोकसभा चुनाव; ’20 वर्षों का सुशासन सफर कांटों के ताज से कम नहीं रहा’, 20 साल से सरकारों की कर रहे हैं अगुवाई अनवरत…#20thYearOfNaMo

न्यूज़ डेस्क। भारत जैसे विशाल, बहुभाषी और बहुआयामी देश को एक नए युग में ले जाने का संकल्प लिए पूरी निष्ठा से कर्म पथ पर अग्रसर रहने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज से ठीक 20 साल पहले गुजरात के मुख्यमंत्री पद की कमान संभाली थी। नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 7, 2001 को बतौर गुजरात सीएम पहली बार शपथ ली थी। तब से लेकर आज तक अपने सेवाभाव, त्याग और तपश्चर्या से उन्होंने विकास के कई कीर्तिमान स्थापित किए। गुजरात के मुख्यमंत्री से लेकर उन्होंने देश का प्रधानमंत्री और दुनिया…

शाहीनबाग पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला : CAA विरोधियों को सुप्रीम झटका, कोर्ट ने कहा- सार्वजनिक जगहों पर अनिश्चितकाल तक नहीं हो सकता प्रदर्शन, लोगों के अधिकारों का होता है हनन

न्यूज़ डेस्क। दिल्ली शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी आंदोलन के दौरान सड़क रोक कर बैठी भीड़ को हटाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आ गया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रदर्शनकारियों को बड़ा झटका देते हुए अपने फैसले में कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन करना सही नहीं है। कोई भी समूह या शख्स सिर्फ विरोध प्रदर्शनों के नाम पर सार्वजनिक स्थानों पर बाधा पैदा नहीं कर सकता है और सार्वजनिक स्थानों को बंद नहीं किया जा सकता है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि धरना-प्रदर्शन…

स्वामी विवेकानंद की स्मृति में रायपुर में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का स्मारक : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी आत्मानंद ने स्वामी रामकृष्ण परमहंस की भावधारा और स्वामी विवेकानंद की विचार धारा को कार्य रूप में परिणित किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने स्वामी आत्मानंद के पद चिन्हों पर चलते हुए किसानों, वनवासियों, गरीबों और मजदूरों के शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के हर संभव प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने कोलकत्ता के बाद सर्वाधिक समय रायपुर में व्यतीत किए। रायपुर प्रवास के दौरान वे जिस भवन में रहे, उस भवन में स्वामी विवेकानंद की…

उइगरों मुसलमानों पर अत्याचार को लेकर UN में 39 देशों ने चीन को घेरा, ड्रैगन का कर्जदार पाकिस्तान उतरा बचाव में

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र (UN) में चीन की भारी बेइज्जती हुई है। करीब 40 देशों ने शिनजियांग और तिब्बत में अल्पसंख्यक समूहों पर अत्याचार को लेकर चीन को घेरा तो हॉन्गकॉन्ग में नए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के मानवाधिकारों पर पड़ने वाले बुरे असर पर चिंता जाहिर की। अमेरिका, कई यूरोपीय देशों, जापान और अन्य ने चीन से कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख मिशेल बेचलेट और स्वतंत्र पर्यवेक्षकों को शिनजियांग में निर्बाध रूप से जाने दे। साथ ही उइगर मुसलमानों और अल्पसंख्यक समुदाय के अन्य सदस्यों को कैद में…

हमारी UPA सरकार होती तो 15 मिनट भी नहीं लगते, चीन को बाहर फेंक दिया गया होता : राहुल गांधी

कुरुक्षेत्र (हरियाणा)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चीन के साथ सीमा पर चल रहे गतिरोध को लेकर मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपने हमले तेज करते हुए कहा कि अगर संप्रग सत्ता में होता तो पड़ोसी देश की हमारे देश की ओर आंख उठाकर देखने की हिम्मत नहीं होती। उन्होंने यह भी दावा किया कि ‘‘चीन के हमारे देश में घुसकर हमारे सैनिकों को मारने की हिम्मत इसलिए हुई’’ क्योंकि मोदी ने देश को ‘‘कमजोर बना दिया है।’’ पूर्वी लद्दाख में करीब पांच महीने से जारी गतिरोध को…

बिहार चुनाव के लिए NDA में सीट बंटवारे का ऐलान, JDU 115, हम 7 और BJP+ 121 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर NDA में मंगलवार को सीटों का बंटवारा हो गया। जेडीयू के हिस्से में 122 सीटें और बीजेपी के हिस्से में 121 सीटें आई हैं। जेडीयू अपने हिस्से से जीतन राम मांझी की हिन्दुस्तान आवाम मोर्चा को 7 सीट देगी। इस तरह, जेडीयू 115 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बताया कि NDA की विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) से भी बात चल रही है। बीजेपी आने वाले समय में अपने हिस्से से कुछ सीटें विकासशील इंसान पार्टी को देगी। बिहार विधानसभा चुनाव…

राहुल की यात्रा पर स्मृति का पलटवार, कहा- ‘‘सच्चाई यह है कि राहुल गांधी की कांग्रेस यात्रा किसानों का नहीं बिचौलियों का समर्थन करता है और इससे देश में किसी को आश्चर्य नहीं है।’’

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार द्वारा हाल में बनाए गए तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस नेता राहुल गांधी की यात्राओं पर पलटवार करते हुए भाजपा नेता और केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मंगलवार को कहा कि वह किसानों के पक्ष में नहीं ‘बल्कि देश को लूटने वाले बिचौलियों’ के पक्ष में यात्राएं कर रहे हैं। कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि कानूनों को खत्म कर दिया जाएगा, गांधी के इस बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए ईरानी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि राहुल गांधी सपनों की दुनिया में…