नई दिल्ली। कोविड-19 जब पुरे दुनिया में हाहाकार मचा रहा हो ऐसे समय में माइक्रोसॉफ्ट के मालिक और दुनिया के दूसरे धनी शख्स बिल गेट्स को कोरोना वैक्सीन को लेकर भारत से बड़ी उम्मीदें हैं। बिल गेट्स की मानें तो मार्च 2021 से पहले तक कोरोना वैक्सीन का ट्रायल पूरा हो जाएगा। ऐसी स्थिति में उत्पादन के मामले में भारत की अहम भूमिका होगी। गेट्स के मुताबिक वैक्सीन के सबसे अधिक डोज भारत में ही तैयार होने की उम्मीदें हैं। बिल गेट्स ने उम्मीद जताई कि भारत में उत्पादन होने…
महीना: सितम्बर 2020
कंगना का महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पर बड़ा हमला, कहा- बेटे आदित्य को बचाने में लगे हैं उद्धव ठाकरे
न्यूज़ डेस्क। चर्चित सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में सबसे ज्यादा मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर बड़ा हमला किया है। मुंबई स्थित दफ्तर तोड़े जाने से पहले कंगना सिर्फ मुंबई पुलिस और सरकार को निशाना बनाती थी, लेकिन अब वह सीधा शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे पर वार करने लगी है। कंगना ने अब उद्धव ठाकरे की दुखती रग को छेड़ दिया है। कंगना रनौत ने इस लड़ाई में काफी आक्रामक रूप से उद्धव ठाकरे के बेटे को भी लपेट लिया है। कंगना ने…
प्रधानमंत्री मोदी ने दी हिंदी दिवस पर शुभकामनाएं, भाषाविदों के योगदान को सराहा
नई दिल्ली। आज हिंदी दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिंदी के विकास में काम कर रहे लोगों का धन्यवाद किया है। प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘हिंदी दिवस पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। इस अवसर पर हिंदी के विकास में योगदान दे रहे सभी भाषाविदों को मेरा हार्दिक अभिनंदन।’ https://twitter.com/narendramodi/status/13053408966369361
दिल्ली दंगा मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद गिरफ्तार
नई दिल्ली। इस साल फरवरी में उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुए दंगे में कथित भूमिका के आरोप में पुलिस ने रविवार देर रात जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को गिरफ्तार किया। सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। दिल्ली दंगे के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दो सितंबर को कुछ घंटे तक उमर से पूछताछ की थी। इससे पहले पुलिस ने दंगे से जुड़े एक अन्य मामले में उमर के खिलाफ गैर कानूनी गतिविधि (निषेध) कानून (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज…
कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत, जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं- प्रधानमंत्री मोदी
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर कहा है कि कोरोना को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। प्रधानमंत्री मोदी कोरोना को लेकर बढ़ती लापरवाही के बीच देशवासियों को एक नया मंत्र देते हुए कहा कि ‘जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं।’ प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “ये बात मैं बार-बार कहता हूं, जरूर याद रखिए, मुझे विश्वास है आप याद रखेंगे। इतना ही नहीं मेरी बात मानेंगे भी, देखिए जब तक दवाई नहीं, तब तक ढिलाई नहीं याद रहेगा। दो गज़ की दूरी, मास्क है ज़रूरी,…
सर्व धर्म पूजा के बाद भारतीय वायु सेना में शामिल हुआ 5 राफेल लड़ाकू जेट, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षामंत्री भी समारोह में रहे मौजूद
अंबाला। LAC पर सीमा तनाव के बीच आज भारतीय वायुसेना को नई ताकत मिल गई। फ्रांस से खरीदा गया बहुप्रतिक्षीत अत्याधुनिक लड़ाकू विमान राफेल आखिरकार आज औपचारिक रूप से वायु सेना के लड़ाकू विमानों के बेड़े में शामिल हो गया। अंबाला एयरबेस पर आज सुबह 10 बजे आयोजित भव्य कार्यक्रम में एयरफोर्स को 5 राफेल सौंप दिए गए। इस मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षामंत्री भी समारोह में मौजूद हैं। हरियाणा के अंबाला स्थित वायु सेना स्टेशन में एक शानदार समारोह में यह विमान वायु सेना…
डोनाल्ड ट्रंप नोबेल शांति पुरस्कार- 2021 के लिए नामित किए गए, UAE-इजरायल समझौता बना वजह
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को साल 2021 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। उन्हें UAE- इजरायल के बीच शांति समझौता कराने के लिए नॉमिनेट किया गया। नॉर्वे संसद के क्रिश्चियन ताइब्रिंग ने अमेरिकी राष्ट्रपति को नामित किया। ताइब्रिंग नॉर्वे की संसद के चार बार से सदस्य हैं और नाटो की संसदीय असेंबली का हिस्सा हैं। उन्होंने यूएई और इजरायल के बीच बेहतर संबंधों की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए ट्रंप को श्रेय दिया। उन्होंने फॉक्स न्यूज से कहा, ‘नोबेल पुरस्कार के लिए नामित…
#पीएम_स्वनिधि_योजना : प्रधानमंत्री मोदी ने किया मध्य प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ स्वनिधि संवाद, आत्मनिर्भर भारत अभियान को मिलेगी गति
न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 9 सितंबर को मध्य प्रदेश के स्ट्रीट वेंडर्स के साथ ‘स्वनिधि संवाद’ किया। भारत सरकार ने कोरोना से प्रभावित गरीब स्ट्रीट वेंडर्स को उनकी आजीविका फिर से शुरू करने में मदद के लिए 1 जून, 2020 को PM स्वनिधि योजना शुरू की थी। मध्य प्रदेश में 4.5 लाख स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत थे, जिनमें से लगभग 1.4 लाख स्ट्रीट वेंडर्स के लिए 140 करोड़ रुपये की राशि को स्वीकृति प्रदान की गई है। Interacting with beneficiaries of PM-SVANidhi. Watch. #AatmaNirbharVendor https://t.co/96ZeYL3yw1 — Narendra Modi (@narendramodi)…
#DemolishPriyankaHimachalHome ट्विटर पर हो रहा है ट्रेंड, यूजर्स की मांग ‘एक धक्का और दो इस घर को तोड़ दो’
न्यूज़ डेस्क। सुशांत सिंह राजपूत मामले में मुखर अभिनेत्री कंगना रनौत के मुंबई दफ्तर पर BMC की कार्रवाई के बाद हर सोशल मीडिया पर लोग शिमला में प्रियंका गांधी की अवैध संपत्ति को ध्वस्त करने की मांग कर रहे हैं। BMC की कार्रवाई के बाद ट्विटर पर #DemolishPriyankaHimachalHome ट्रेंड हो रहा है। लोगों का कहना है कि एक गैर हिमाचली व्यक्ति राज्य में घर नहीं खरीद सकता, इसलिए प्रियंका का शिमला के छराबड़ा स्थित घर अवैध है। इसे हटाया जाए या फिर हर भारतीय को अधिकार दे दिया जाए कि…
आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा, याद रखना ये वक्त का पहिया है हमेशा …….. ; उद्धव ठाकरे पर बरसी कंगना, ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है #DeathOfDemocracy
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) ने बुधवार को अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले का अवैध हिस्सा ध्वस्त कर दिया, जिसके बाद वह यहां पहुंचीं और इस कार्रवाई को लेकर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर जमकर बरसी। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट किये गये एक वीडियो संदेश में ठाकरे से कहा, ‘‘उद्धव ठाकरे, तुझे क्या लगता है…आज मेरा घर टूटा है कल तेरा घमंड टूटेगा, यह वक्त का पहिया है याद रखना हमेशा एक जैसा नहीं रहता…। ’’ अभिनेत्री ने यह बंगला सितंबर 2017 में कथित तौर…
