मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी हेल्थ इंश्योरेंस योजना ‘आयुष्मान भारत’ के 2 साल पूरे, अब तक 1.26 करोड़ लाभार्थियों को मिला मुफ्त इलाज

न्यूज़ डेस्क। विश्व की सबसे बड़ी और मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम ‘आयुष्मान भारत’ को लांच हुए आज 2 वर्ष पूरे हो गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्ष वर्धन के अनुसार आयुष्मान भारत – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत अब तक 1.26 करोड़ से अधिक लाभार्थियों को मुफ्त इलाज मुहैया कराया गया है। 2018 में योजना के शुरू होने के बाद से अब तक 12.5 करोड़ ई-कार्ड जारी किए गए हैं। डॉ हर्ष वर्धन के अनुसार इस योजना के तहत अब तक 15,500 करोड़ रुपये से…

TIME मैगजीन ने जारी की दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट, प्रधानमंत्री मोदी और शाहीन बाग की दादी भी शामिल

न्यूज़ डेस्क। अमेरिका की मशहूर पत्रिका TIME ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की सूची में शामिल किया है। इस सूची में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, कमला हैरिस और जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल भी शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी इस लिस्ट में शामिल इकलौते भारतीय नेता हैं। TIME पत्रिका की इस सूची में शामिल भारतीयों में Google के CEO सुंदर पिचाई, अभिनेता आयुष्‍मान खुराना, HIV पर शोध करने वाले रविंदर गुप्‍ता और 82 साल की बिलकिस भी हैं। TIME मैगजीन…

UNGA महासभा के मंच पर तुर्की ने अलापा कश्मीर राग, भारत ने लगाई फटकार, कहा- आंतरिक मामलों में दखल स्वीकार नहीं

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) के मंच पर तुर्की ने एक बार फिर से कश्मीर का मुद्दा उठाया है। कश्मीर मसले पर एक बार फिर से पाकिस्तान के दोस्त तुर्की ने जहर उगला और कहा कि कश्मीर अब भी ज्वलंत मुद्दा है। हालांकि, तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणी के बाद भारत सरकार ने जमकर फटकार लगाई है। भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय चर्चा में जम्मू-कश्मीर पर की गई तुर्की के राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोआन की टिप्पणियों को ”पूरी तरह से अस्वीकार्य’ बताते हुए…

डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप के खिलाफ एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR, जानें कौन-कौन से लगाए आरोप

नई दिल्ली। डायरेक्टर-प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप पर बॉलीवुड की एक एक्ट्रेस ने रेप का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में केस दर्ज कराया है। पीड़िता के वकील नितिन सतपुते ने बताया कि रेप, गलत तरीके से रोकने और एक महिला की मर्यादा भंग करने का केस वर्सोवा पुलिस ने दर्ज किया है। सतपुते के मुताबिक, रेप की यह कथित घटना अगस्त 2013 में हुई थी, जब एक्ट्रेस काम खोज रही थी और इसी सिलसिले में अनुराग कश्यप के संपर्क में आई थी। सतपुते ने कहा, “अनुराग कश्यप ने पहले अपने ऑफिस…

मध्यप्रदेश के किसानों को भाजपा सरकार का उपहार! अब किसानों के खाते में हर साल पहुंचेंगे 10 हजार रुपये

भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना की तरह राज्य के किसानों को हर साल चार हजार रुपये की अतिरिक्त सम्मान निधि देने का फैसला लिया है, इस तरह किसानों के खाते में अब हर साल 10 हजार रुपये पहुंचेंगे। आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक से पहले मंत्री परिषद के सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में प्रदेश के 77 लाख किसानों को प्रतिवर्ष तीन किस्तों में दो-दो…

प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर को उनकी जयंती पर किया नमन, कहा- उनकी कविताएं देशवासियों को करती रहेंगी प्रेरित

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर नमन किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने ट्वीट संदेश में कहा, ‘राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी कालजयी कविताएं साहित्यप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी।’ राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर जी को उनकी जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी कालजयी कविताएं साहित्यप्रेमियों को ही नहीं, बल्कि समस्त देशवासियों को निरंतर प्रेरित करती रहेंगी। — Narendra Modi (@narendramodi) September 23, 2020 राष्ट्रकवि रामधारी दिनकर जी का…

बॉलीवुड ड्रग मामले में नाम आने के बाद ट्रोल हो रहीं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण, देखिए किस तरह उड़ रहा है मजाक…एक चुटकी ड्रागस का नशा तुम क्या जानो रमेश बाबू।

न्यूज़ डेस्क। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले के बाद सामने आए ड्रग कनेक्शन में चर्चित अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का भी नाम आ रहा है। दीपिका की अपनी मैनेजर करिश्मा प्रकाश के बीच ड्रग चैट का खुलासा होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्विटर पर #चरसी_दीपिका_पादुकोण ट्रेंड कर रहा है। यूजर्स उनकी फिल्मों के सीन और डायलॉग पर आधारित मीम्स भी शेयर कर रहे हैं। एक चुटकी ड्रागस की नशा तुम क्या जानो रमेश बाबू।😃😃#DeepikaPadukone — omkar (@omkardubey01) September 21, 2020 https://twitter.com/vireshluthra/status/1308195177345900544?s=20 #चरसी_दीपिका_पादुकोणRepeat…

राज्यसभा की घटना को लेकर उपसभापति हरिवंश ने लिखी राष्ट्रपति को चिट्ठी, प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से की पत्र पढ़ने की अपील

नई दिल्ली। राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश ने राज्यसभा की घटना को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू को चिट्ठी लिखी है। इसी पत्र में उन्होंने अपने अपमान के खिलाफ एक दिन के लिए उपवास रखने की बात भी कही है। हरिवंश की चिट्ठी की राजनीतिक गलियारों में खूब चर्चा हो रही है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों से इस पत्र को पढ़ने की अपील की है। प्रधानमंत्री मोदी ने चिट्ठी ट्वीट करते हुए कहा, ‘माननीय राष्ट्रपति जी को माननीय हरिवंश जी ने जो पत्र…

किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित मोदी सरकार ने दी किसानों को बड़ी सौगात, MSP खत्म करने के अफवाहों को गलत साबित कर बढ़ाया फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य

न्यूज़ डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के कल्याण के लिए कृतसंकल्पित हैं। 2014 में सत्ता में आने के बाद से मोदी सरकार इस दिशा में लगातार काम कर रही है। अभी हाल ही में संसद से कृषि सुधार के ऐतिहासिक विधेयक पास कराने के बाद अब केंद्र सरकार ने रबी की 6 फसलों की नई MSP जारी कर किसानों को बड़ी सौगात दी है। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज इसकी घोषणा लोकसभा में की। रबी फसलों की MSP में वृद्धि हेतु अहम फैसले लिए गए हैं। गेहूं…

कृषि सुधार 21वीं सदी के भारत की जरुरत है, सुधारो ने देश के हर किसान को आजादी दी है, इससे उज्ज्वल होगा किसानों का भविष्य : PM मोदी

न्यूज़ डेस्क। सरकार का किसानों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास अनवरत जारी रहेगा। रविवार को राज्यसभा में पारित कृषि विधेयक के तहत कृषि सुधार 21वीं सदी के भारत की आवश्यकता है। इतना ही नहीं इस कृषि सुधार से देश के किसानों का भविष्य उज्ज्वल होगा। ये बातें किसी और ने नहीं बल्कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कही। उन्होंने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार में करीब 14,258 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली नौ राजमार्ग परियोजनाओं और राज्य के सभी 45,945 गांवों को इंटरनेट…