न्यूज़ डेक्स। कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामले चिंता बढ़ा रहे हैं। WHO के ताजा आंकड़ों के अनुसार अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत पर कोरोना महामारी (Corona Pandemic India) का सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। पिछले 12 दिनों में दुनिया में सबसे ज्यादा मामले भारत में आ रहे हैं। 4 अगस्त से लगाताक भारत में कोविड के सर्वाधिक मामले रहे हैं। अमेरिका में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 53 लाख के आंकड़े को पार कर गई है तो ब्राजील में यह संख्या 33 लाख से ज्यादा…
महीना: अगस्त 2020
कोविड-19 : कोरोना काल में संसद के मानसून सत्र की तैयारी, एक सदन सुबह, दूसरे की शाम को होगी बैठक; संसद में बदलेगी सदस्यों की बैठने की व्यवस्था
नई दिल्ली। कोविड-19 के मद्देनजर पहली बार कई तरह की कवायदों-बदलाव के साथ संसद के मानसून सत्र के लिए तैयारियां की जा रही हैं। संक्रमण से बचाव के लिए लोकसभा और राज्यसभा में बैठने की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। उचित दूरी का पालन करते हुए सदस्यों के बैठने के लिए दोनों चैंबरों और दीर्घाओं का इस्तेमाल होगा। आम तौर पर दोनों सदनों में एक साथ बैठकें होती हैं लेकिन इस बार असाधारण परिस्थिति के कारण एक सदन सुबह के समय बैठेगा और दूसरे की कार्यवाही शाम…
क्या आपने कभी सोचा है हमेशा आदमी ही क्यों फोड़ता है नारियल औरत क्यों नहीं फोड़ती? जानें क्या है कारण
धर्म डेक्स। नारियल को श्रीफल के नाम से भी जाना जाता है। ऐसी मान्यता है की जब भगवान विष्णु ने पृथ्वी पर अवतार लिया तो वे अपने साथ तीन चीजें- लक्ष्मी, नारियल का वृक्ष तथा कामधेनु लाए इसलिए नारियल के वृक्ष को श्रीफल भी कहा जाता है। श्री का अर्थ है लक्ष्मी अर्थात नारियल लक्ष्मी व विष्णु का फल। नारियल में त्रिदेव अर्थात ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास माना गया है। श्रीफल भगवान शिव का परम प्रिय फल है। मान्यता अनुसार नारियल में बनी तीन आंखों को त्रिनेत्र के…
बंगाल: ममता राज में तिरंगा फहराने को लेकर विवाद, BJP कार्यकर्ता को मिली मौत
न्यूज़ डेस्क। स्वतंत्रता दिवस के दिन भी पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हिंसा का सिलसिला नहीं थमा। कथित तौर पर तिरंगा फहराने को लेकर हुए विवाद में भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना हुगली के आरामबाग स्थित खनकुल की है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस (TMC) के गुंडों पर हमला करने का आरोप है। मृतक भाजपा कार्यकर्ता का नाम सुदर्शन प्रमाणिक है। बताया जा रहा है कि उन पर झंडोत्तोलन के दौरान गुंडों ने धारदार हथियारों से हमला किया। उन्हें स्थानीय हेल्थ सेंटर ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने…
पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को किया अलविदा
नई दिल्ली। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ-साथ अनुभवी भारतीय बल्लेबाज सुरश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। उत्तर प्रदेश के इस क्रिकेटर ने इंटरनैशनल क्रिकेट में खूब नाम कमाया है। साल 2005 में वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले रैना मिडिल ऑर्डर में तेज-तर्रार बल्लेबाजी, कामचलाऊ स्पिन गेंदबाजी और अपनी जबर्दस्त फील्डिंग के चलते काफी चर्चा में रहे हैं। रैना ने भारत के लिए 18 टेस्ट, 226 वनडे और 78 टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले खेले हैं। इस बीच उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 7000…
#IndependenceDay : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘वंदे मातरम’ के नारे पर भी नहीं उठे अरविंद केजरीवाल के हाथ, अब सोशल मिडिया में हो रहे ट्रोल
न्यूज़ डेस्क। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का राष्ट्रविरोधी चेहरा एक बार फिर सामने आ गया है। दरअसल, 74वें स्वतंत्रता दिवस के जश्न के बीच लाल किले की प्राचीर से भाषण के बाद जब प्रधानमंत्री मोदी ने हाथ उठाकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के नारे लगाए तो अरविंद केजरीवाल चुपचाप बैठे रहे जबकि हालांकि उनके आसपास बैठे सभी लोग हाथ उठाकर नारे लगा रहे थे। Shame on you @ArvindKejriwal वंदे मातरम ना बोलना – घटिया व शर्मनाक pic.twitter.com/JMrmgxSkZg — Kapil Mishra (Modi Ka Pariwar) (@KapilMishra_IND) August 15,…
लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री मोदी का चीन और पाकिस्तान को कड़ा संदेश, पढ़िए संबोधन की अहम बातें……
न्यूज़ डेस्क। 74वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित किया। भारत के वीर जवानों की गौरवगाथा का बखान करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत की संप्रभुता का सम्मान हमारे लिए सर्वोच्च है। इस संकल्प के लिए हमारे वीर जवान क्या कर सकते हैं, देश क्या कर सकता है, ये लद्दाख में दुनिया ने देखा है। उन्होंने कहा कि LOC से लेकर LAC तक, देश की संप्रभुता पर जिस किसी ने आंख उठाई है, देश ने और…
स्वतंत्रता दिवस- 2020 : सुराजी तिहार के पावन बेरा म छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हा जम्मो सियान, दाई-दीदी, संगी-जहुंरिया, नोनी-बाबू मन ला गाड़ा-गाड़ा बधाई दीस
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगाठ पर आज राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राऊण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव की गाईडलाईन का पालन करते हुए स्वतंत्रता दिवस का संक्षिप्त और गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। आज 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया। मैं पुनः सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं…
#74th_IndependenceDay : LOC से LAC तक जवान पूरी तरह मुस्तैद, जिसने आंख उठाई, सेना ने उसका मुंहतोड़ जवाब दिया : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किला की प्राचीर से राष्ट्र को सम्बोधित किया। सम्बोधन की शुरुआत करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना के इस असाधारण समय में, ‘सेवा परमो धर्म:’ की भावना के साथ, अपने जीवन की परवाह किए बिना हमारे डॉक्टर्स, नर्स, पैरामेडिकल स्टाफ, एंबुलेंस कर्मी, सफाई कर्मचारी, पुलिसकर्मी, सेवाकर्मी, चौबीसों घंटे लगातार काम कर रहे हैं। Addressing the nation from the Red Fort. https://t.co/uHu73fOF17 — Narendra Modi (@narendramodi) August 15, 2020 प्रधानमंत्री मोदी ने 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर…
छत्तीसगढ़ पुनः बना स्वच्छता में सिरमौर, स्वच्छ सर्वेक्षण में मारी बाज़ी, 20 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे पुरस्कृत
रायपुर(बीएनएस)। भारत सरकार के आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित विश्व की सबसे बड़ी स्वच्छता प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने एक बार फिर बाज़ी मार ली है। भारत सरकार द्वारा प्रतिवर्ष देश के सभी शहरों एवं राज्यों के मध्य आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण में शहरी स्वच्छता का विभिन्न पैमानों पर आँकलन किया जाता है। इसमें मुख्य रूप से घर-घर से कचरा एकत्रीकरण, कचरे का वैज्ञानिक रीति से निपटान, खुले में शौच मुक्त शहर तथा कचरा मुक्त शहर स्टार रेटिंग का थर्ड पार्टी के माध्यम से आँकलन करते हुए एवं नागरिकों के…
