नई दिल्ली। जहां पूरी दुनिया अभी कोरोना वायरस से उबर भी नहीं पाई थी, वहीं अब इबोला वायरस ने भी डराना शुरू कर दिया है। दुनिया कोरोना वायरस महामारी से अभी उबर भी नहीं पाई थी कि अब इबोला वायरस ने भी दस्तक दे दी है। इबोला वायरस के डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो में छह नए मामले सामने आए हैं, जिसकी पुष्टि स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ-साथ WHO ने भी की है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक पश्चिमी शहर मबंडाका में इबोला के छह नए मामले सामने आए हैं, जबकि चार…
महीना: जून 2020
मूडीज ने घटाई भारत की रेटिंग राहुल ने किया कटाक्ष – अभी तो स्थिति होगी और ज्यादा खराब
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रेटिंग एजेंसी मूडीज़ इनवेस्टर्स सर्विस द्वारा भारत की रेटिंग ‘बीएए2’ से घटाकर ‘बीएए3’ किए जाने को लेकर मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा और दावा किया कि अर्थव्यवस्था के संदर्भ में स्थिति इससे ज्यादा खराब होने वाली है। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मूडीज ने मोदी की अगुवाई में भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति को कबाड़ (जंक) से एक कदम ऊपर रेट किया है। गरीबों और एमएसएमई क्षेत्र को मदद के अभाव का मतलब यह है कि आगे हालत ज्यादा खराब होने…
केजरीवाल सरकार ने जारी किया ‘दिल्ली कोरोना’ APP, कोविड-19 संक्रमित मरीजों के लिए खाली बिस्तरों की मिलेगी जानकारी
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए खाली बिस्तरों (बेड) की जानकारी हासिल करने के लिए मंगलवार को ‘दिल्ली कोरोना’ App जारी की। केजरीवाल ने कहा कि ऐप से कोरोना वायरस के मरीजों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी मुहैया कराने में मदद करेगी। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन के एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘कई ऐसी जगह हैं जहां कोरोना वायरस का व्यापक प्रकोप है। वहां बिस्तरों, वेंटिलेटर और आईसीयू की कमी है, जिसकी वजह से बढ़ी संख्या में लोगों की जान जा…
आदेश गुप्ता बने दिल्ली बीजेपी के नए अध्यक्ष, लेंगे मनोज तिवारी की जगह
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष के लिए आदेश कुमार गुप्ता को नियुक्त किया है। आदेश कुमार गुप्ता दिल्ली भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष होंगे। भाजपा की ओर से जारी एक पत्र में कहा गया है कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आदेश कुमार गुप्ता को दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। पूर्व मेयर व भाजपा के कर्मठ कार्यकर्ता श्री @adeshguptabjp जी को @BJP4Delhi का अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक…
भारत को प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ‘5 आई’ फॉर्मूला, आत्मनिर्भर मंत्र, ऐसे प्रोडक्ट बनाएं जो ‘मेक इन इंडिया’ और ‘मेड फॉर वर्ल्ड’ हों
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने आज भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) के सालाना कार्यक्रम को संबोधित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कारोबारियों को भरोसा दिया कि वो उनके साथ हैं, आप एक कदम आगे बढ़ाइए, सरकार चार कदम आगे बढ़ाएगी। PM मोदी ने CII को 125 साल सफलतापूर्वक पूर्ण करने के लिए बहुत-बहुत बधाई देते हुए कहा कि 125 सालों की यात्रा बहुत लंबी होती है। सवा सौ सालों तक किसी संगठन को चलाना बहुत बड़ी बात है। बल्कि मैं तो ‘Getting Growth Back’ से आगे बढ़कर…
क्या है एंटीफा और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप क्यों इसे आतंकी संगठन घोषित करना चाहते हैं?
वाशिंगटन। अमेरिका में अश्वेत जॉर्ज फ्लॉयड की मौत के बाद भड़की भारी हिंसा और बवाल के बाद अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि एंटिफा (Antifa) को (एमएस-13 और अन्य के साथ) आतंकी संगठन घोषित करने के लिए विचार किया जा रहा है। ट्रंप ने हिंसा के पीछे वामपंथी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया है जिन्हें आमतौर पर एंटिफा कहा जाता है। उन्होंने ने रविवार को एक ट्वीट में कहा, ”अमेरिका एंटिफा को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित करेगा।” मिनीपोलिस में जॉर्ज फ्लोयड की मौत के बाद देश भर…
बिना मास्क सिगरेट फुंक रहे है इस देश के PM , लॉकडाउन का नियम तोड़ने पर लगा 51,000 रुपये जुर्माना
न्यूज़ डेस्क। सोचिए इस कोरोना महमारी में अगर देश का प्रधानमंत्री ही कानून के नियम का उल्लंघन करने लग जाए तो देश के लोगों का क्या होगा। तेजी से बढ़ते कोरोना महमारी को देखते हुए पूरी दुनिया में कोरोना से निपटने के लिए कई नियम बनाए गए हैं। लेकिन लगता है रोमानिया के प्रधानमंत्री लुडोविक ओरबान को कोरोना का कोई खतरा ही नहीं है इसलिए वह बड़े आराम से मंत्रियों के बीच सामाजिक दूरी के कानून को अनदेखा करते हुए सिगरेट पीते नजर आ रहे है। ये तस्वीर सोशल मीडिया…
लॉक डाउन संकट के बीच चुनावी मोड में भाजपा, 9 जून को बिहार में वर्चुअल रैली करेंगे अमित शाह
पटना। बिहार में इस साल विधानसभा के चुनाव होने हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने अपने चुनावी रणनीति को अमलीजामा पहनाने में जुट गई हैं। देश की सत्ताधारी पार्टी भाजपा भी पूरी तरीके से चुनाव के लिए तैयार है। भाजपा ने चुनावी तैयारियां भी शुरू कर दी है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जून को फेसबुक लाइव के जरिए उत्तर बिहार के लोगों से जुड़ेंगे। इतना ही नहीं वे भाजपा के दिग्गज नेताओं के साथ दक्षिण बिहार के स्थिति पर चर्चा भी करेंगे। यह…
नए आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित में एक लाख रुपये से अधिक बिजली बिल चुकाया तो रिटर्न भरना जरूरी, बड़े खर्चों के बारे में जानकारी देना भी अनिवार्य
नई दिल्ली। आयकर विभाग ने वित्त वर्ष 2019-2020 की आय का ब्योरा देने वाले नए आयकर रिटर्न फॉर्म अधिसूचित कर दिए हैं। सरकार ने इसके साथ ही उन लोगों के लिए आयकर रिटर्न दाखिल करना जरूरी कर दिया है जिनका पिछले वित्त वर्ष में एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल आया, उनके चालू खाते में एक करोड़ रुपये से अधिक की जमा रही या फिर जिन्होंने वर्ष के दौरान विदेशी यात्रा में दो लाख रुपये से अधिक खर्च किया। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने पिछले वित्त वर्ष…
7 राज्यों के राज्य सभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होगा चुनाव, MP से सिंधिया-दिग्विजय सिंह मैदान में
नई दिल्ली। आंध्र प्रदेश, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और राजस्थान के राज्य सभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि इसी दिन शाम पांच बजे वोटों की गिनती की जाएगी और नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। कोरोना महामारी के कारण इसे टाला गया था। ज्ञात हो कि इन सभी सीटों के पिछली बार चुने गए प्रतिनिधियों का कार्यकाल पूरा हो चुका है। कोरोना संकट के चलते निर्वाचन आयोग ने गत तीन अप्रैल को आदेश जारी कर…
