भोपाल। केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस जो काम 55 साल में नहीं कर सकी, उसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने केवल पांच साल में कर दिया। भोपाल में आयोजित मध्यप्रदेश जन संवाद डिजिटल रैली को नागपुर से संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि कांग्रेस जो 55 साल में न कर सकी, वह मोदी जी के नेतृत्व में हमने केवल पांच साल में करके दिखाया। उन्होंने कहा कि पहली बार माओवादी नक्सलवाद हो या आतंकवादी हों, इनका खात्मा करने…
दिन: 10 जून 2020
कोविड-19 : कोरोना वायरस से दुनियाभर में हो सकती हैं 10 करोड़ तक मौतें, लैन्सेट के रिसर्च पेपर में दावा
बीजिंग। दुनियाभर में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अगर स्थिति ऐसी ही रही को इस बात की संभावना है कि स्वास्थ्य प्रणाली प्रभावित हो सकती है और 1918 में आए HINI इन्फ्लूएंजा के समान कोरोका का प्रकोप भी देखने को मिल सकता है। आपको बता दें कि HINI इन्फ्लूएंजा से विश्व में 10 करोड़ लोगों की जान गई थी। यह दावा मेडिकल जनरल द लैन्सेट में प्रकाशित एक रिसर्च पेपर में किया गया है। चीनी केंद्र रोग नियंत्रण और रोकथाम के निदेशक गाओ फू के नेतृत्व में…
कश्मीरी सरपंच की हत्या पर वामपंथी, कांग्रेस परस्त सेक्युलर, अवार्ड वापसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग क्यों है मौन? इनकी मानवता तभी फूटती है, जब कोई जिहादी एजेंडा हो’
न्यूज़ डेस्क। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने और रोज आतंकियों के सफाये से बौखलाये द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में सरपंच अजय पंडिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस हत्या को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखा जा रहा है। लोगों की काफी तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लोगों ने इस घटना पर वामपंथियों, कांग्रेस परस्त सेक्युलर, लिबरल, अवार्ड वापसी और टुकड़े-टुकड़े गैंग की चुप्पी पर सवाल उठाया है। लोगों ने ट्विटर पर अपना आक्रोश जाहिर करते हुए पूछा है कि देश में…
अयोध्या: रामजन्मभूमि परिसर में आज रुद्राभिषेक, 2 जुलाई को औपचारिक शिलान्यास की उम्मीद
अयोध्या। राम मंदिर निर्माण को लेकर आज यानी 10 जून से निर्माण कार्य शुरू होने के कयास पर विराम लग गया है। ताजा जानकारी के मुताबिक 2 जुलाई को औपचारिक शिलान्यास होगा, जिसमें शरीक होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी अयोध्या आने का न्यौता भेजा गया है। हालांकि आज का दिन पहले से प्रचारित था, लिहाजा परिसर में ही बने शिव मंदिर में रुद्राभिषेक का कार्यक्रम रखा गया है। ये कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चलेगा। राम जन्म भूमि परिसर में आज हुआ रुद्राभिषेक pic.twitter.com/eLztdjfHDl — Manish srivastava…
कोरोना के बाद चीन में अब बाढ़ का कहर, एक दर्जन से अधिक लोगों की मौत और हजारों घर छोड़ने पर मजबूर
बीजिंग। दक्षिण और मध्य चीन में बाढ़ आने से कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और लाखों लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरी जगह जाने पर मजबूर होना पड़ा है। आपातकाल प्रबंधन मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि बाढ़ के कारण दो जून से अब तक लगभग 2,28,000 लोगों को आपातकालीन आश्रय लेना पड़ा है। आरंभिक अनुमान के मुताबिक इस आपदा से 50 करोड़ डॉलर से अधिक का नुकसान हुआ है और एक हजार से अधिक मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। बाढ़ के प्रकोप से मुख्य रूप…
केजरीवाल बोले- दिल्ली में फूटने वाला है कोरोना बम, लागू करेंगे उप राज्यपाल का फैसला, साथ मिलकर कोविड-19 से
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि उनकी सरकार दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों को दिल्ली के लोगों के लिए आरक्षित करने के दिल्ली सरकार के फैसले को रद्द करने वाले उपराज्यपाल के आदेश को लागू करेगी। ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आकड़ें दिखाते हैं कि दिल्ली में कोविड-19 के मामले आने वाले दिनों में उल्लेखनीय रूप से बढ़ेंगे। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली से बाहर के लोग इलाज के लिए शहर आते रहे तो 31 जुलाई तक दिल्ली…
PNB घोटाले में ED को मिली बड़ी कामयाबी, मामा-भांजे के 2350 किलो हीरे-मोती जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) बुधवार को नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से संबंधित फर्मों के 1,350 करोड़ रुपये मूल्य के 2,300 किलोग्राम से अधिक तराशे हुए हीरे और मोती हांगकांग से वापस लेकर आया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई में उतरने वाली 108 खेपों में से 32 नीरव मोदी द्वारा ‘‘नियंत्रित’’ विदेश संस्थाओं से संबंधित हैं जबकि बाकी मेहुल चोकसी की फर्मों से हैं। ED इन दोनों व्यवसायियों से मुंबई में PNB की एक शाखा में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित बैंक धोखाधड़ी के…
योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला, गोवध पर होगी 10 साल की जेल, 5 लाख तक का जुर्माना, आरोपी का पोस्टर उसके मोहल्ले में लगाने का भी प्रावधान है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने गोवध निवारण (संशोधन) अध्यादेश, 2020 पर मुहर लगाई। अब से अंग-भंग करने पर 1-7 साल की जेल और 1-3 लाख रु. तक जुर्माना और गोवध करने वालों को 3-10साल की जेल और 5 लाख रु. तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। गोवंशीय पशुओं की रक्षा एवं गोकशी की घटनाओं से संबंधित अपराधों को पूर्णतया रोकने तथा गोवध निवारण कानून को और अधिक प्रभावी बनाने के मकसद से 1955 के इस कानून में संशोधन के प्रस्ताव को सरकार ने हरी झंडी दे दी। अपर मुख्य…