लॉकडाउन के बीच मोदी सरकार ने दी सौगात, 3 महीने तक 80 करोड़ लोगों को हर महीने 5-5 किलो अनाज दिया जाएगा मुफ्त

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या बढती जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आकंड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना वायरस से 339 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, कोरोना मरीजों की संख्या 10363 हो गई है। पिछले 24 घंटे के भीतर 1211 मामले सामने आए हैं। इसी दौरान 31 लोगों की मौत हो गई। 1035 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। 28 दिन तक कोई नया मामला नहीं आने पर ही ट्रांसमिशन की श्रृंखला टूटना माना…

लॉकडाउन के बीच मुंबई से घर वापस जाने के लिए बांद्रा स्टेशन पर जुटे हजारों प्रवासी मजदूर, अमित शाह ने ठाकरे से की बात

मुंबई। अपने मूल राज्यों में लौटने की अनुमति की मांग को लेकर बांद्रा में प्रवासी मजदूरों का एक बड़ा समूह इकट्ठा हुआ। बाद में पुलिस और स्थानीय नेताओं के कहने पर वो तितर-बितर हुए। कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए लागू देशव्यापी लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने की PM नरेंद्र मोदी द्वारा घोषणा करने के कुछ ही घंटे बाद बड़ी संख्या में प्रवासी मजदूर यहां मंगलवार को सड़क पर आ गए और मांग की कि उन्हें उनके मूल स्थानों को जाने के लिए परिवहन की व्यवस्था की…

कोविड-19 : कोरोना पर प्रधानमंत्री मोदी का ऐलान- 3 मई तक बढ़ा लॉकडाउन, 20 अप्रैल से सीमित क्षेत्रों में मिल सकेगी सशर्त सीमित छूट

नई दिल्ली। देश में कोरोना कहर के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देशव्यापी लॉकडाउन की अवधि को 3 मई तक बढ़ाने का फैसला लिया है। कोरोना वायरस लॉकडाउन के 21वें दिन देश के नाम संबोधन में मंगलवार को सुबह 10 बजे PM मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देश में 3 मई तक लॉकडाउन जारी रहेगा। हालांकि, उन्होंने कहा कि 20 अप्रैल के बाद कुछ सीमित सेक्टर्स में सशर्त सीमित छूट दी जा सकती है। मगर कोरोना वायरस के मामलों में कमी नहीं दिखने पर इसे…

मुख्यमंत्री ने जन-जागरूकता के लिए अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर लगाया मास्क वाला डीपी

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में मास्क की अनिवार्यता होने के बाद अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर मास्क वाला डीपी लगाकर लोगों को जागरूक करने की पहल की है। अब तक 17 हजार से अधिक लोगों ने फेसबुक पर इसे पंसद किया है। श्री बघेल ने इस डीपी के साथ अपने ट्वीट संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ राज्य में प्रत्येक व्यक्ति को घर से बाहर सार्वजनिक स्थानों में निकलते समय मास्क पहनना अनिवार्य है। चिकित्सकीय विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार कोविड-19 की रोकथाम और बचाव के लिए…

लॉकडाउन के आखरी दिन 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे PM मोदी करेंगे देश को संबोधित, लॉकडाउन बढ़ाने की कर सकते हैं घोषणा

नई दिल्ली। कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच मंगलवार सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे। हाल ही में यह चौथा मौका है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के नाम संबोधन देंगे। उल्लेखनीय है कि कल यानी 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लागू किए गए लॉकडाउन का आखिरी दिन है। उम्मीद जताई जा रही है कि इस दौरान प्रधानमंत्री लॉकडाउन की अवधि बढ़ाने का ऐलान कर सकते हैं। Prime Minister @narendramodi will address the nation at 10 AM on 14th April 2020. — PMO India…

एक बार फिर डॉक्टर बने भगवान, निहंगों के हमले में ASI का कटा हाथ PGI चंडीगढ़ के डॉक्टरों ने साढ़े 7 घंटे में वापस जोड़ा

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (पीजीआईएमईआर) में चिकित्सकों ने रविवार को सहायक उप निरीक्षक का वह कटा हाथ सर्जरी से सफलतापूर्वक जोड़ दिया जो पंजाब के पटियाला में निहंगों के एक समूह के हमले में कट गया था। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि 50 वर्षीय ASI का हाथ जोड़ने के लिए सर्जरी सात घंटे से अधिक समय तक चली। पटियाला जिले की एक सब्जी मंडी में कर्फ्यू पास दिखाने के लिए कहने पर निहंगों के समूह ने पुलिस दल पर…

बैसाखी 2020 : आज है बैसाखी, जाने इसका महत्व, इसी दिन रखी थी गुरु गोविंद सिंह ने खालसा पंथ की नींव

धर्म डेस्क। बैसाखी का पावन पर्व शौर्य, त्याग और लोक कल्याण की गाथा अपने में समेटे है। जिस मानवतावादी दिव्य दर्शन को श्री गुरु नानक देव जी ने सन्‌ 1469 में आरंभ किया, उसे संपूर्णता 230 वर्षों के पश्चात दशम गुरु, गुरु श्री गोविंद सिंह जी ने सन्‌ 1699 में बैसाखी के महान पर्व पर प्रदान की। बैसाखी का यही वह ऐतिहासिक क्रांतिकारी दिन था जिस दिन गुरुजी ने धर्म एवं मानवीय मूल्यों की रक्षा, राष्ट्र की विराट धर्मनिरपेक्ष संस्कृति को अक्षुण्ण बनाने के लिए तथा शक्तिशाली अखंड राष्ट्र के…

कोविड-19 : राज्य सरकारें एवं केंद्र शासित प्रदेश लॉकडाउन से प्रभावित प्रवासी कामगारों के लिये उठाएं कल्याणकारी कदम : गृह मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्र ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को देश भर के विभिन्न राहत शिविरों में रह रहे प्रवासी कामगारों के लिये भोजन, आश्रय, दवा, मोबाइल एवं वीडियो कॉल सुविधाओं सहित कल्याणकारी उपाय करने को कहा है। राज्य सरकारों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे पत्र में केंद्रीय गृह मंत्रालय ने देश के विभिन्न हिस्सों में राहत शिविरों में रह रहे प्रवासी कामगारों के कल्याण के सिलसिले में दिये गये उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का उल्लेख किया है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक मंत्रालय ने कोविड-19 का प्रभावी…

भारत सरकार की गाइड-लाईन के अनुसार लिया जाएगा लाॅकडाउन के संबंध में फैसला : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में आज यहां मुख्यमंत्री निवास में मंत्रीगणों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंत्रिपरिषद के सदस्य और अधिकारीगण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए। बैठक में कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉक डाउन बढ़ाने के मद्देनजर विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा की गई। श्री बघेल ने कहा कि लाॅकडाउन के संबंध में सभी मंत्रियों से महत्वपूर्ण सुझाव मिले हैं। भारत सरकार की गाइड-लाइन के बाद इस पर निर्णय लिया जाएगा। इसके लिए पृथक से आदेश…

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को मिली अस्पताल से छुट्टी, कोरोना वायरस हारा जीते जॉनसन

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कोरोना के खिलाफ ‘व्यक्तिगत लड़ाई’ जीत ली है। एक सप्ताह तक अस्पताल में चले इलाज के बाद उन्होंने कोरोना को हरा दिया है। उन्हें तीन दिन तक आईसीयू में भी रखना पड़ा था। रविवार को जॉनसन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अभी वह तुरंत ऑफिस नहीं जॉइन कर पाएंगे। It is hard to find the words to express my debt to the NHS for saving my life. The efforts of millions of people across this country to stay home are…