नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को लोकसभा एवं राज्यसभा में विपक्ष समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं को बताया कि कोरोना वायरस के कारण लागू देशव्यापी लॉकडाउन एक बार में नहीं हटाया जायेगा। सर्वदलीय बैठक में शामिल रहे बीजद नेता पिनाकी मिश्रा ने यह बात बतायी। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि स्थिति ‘सामाजिक आपातकाल’ जैसी है, कड़े निर्णय लेने की जरूरत है और हमें अवश्य ही सतर्क रहना चाहिए। मोदी की यह टिप्प्णी ऐसे समय में आई है जब उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ…
दिन: 8 अप्रैल 2020
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी किया अपना लोगो, अंकित है ‘रामो विग्रहवान धर्म:’
अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए गठित श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने बुधवार को लोगो जारी किया। रामलला के स्वरूप को दर्शाते हुए लाल और पीले रंग की लपटें यानी सूर्य को इंगित करती हैं। लोगो के ऊपर श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र लिखा हुआ है, जो लोगो की पहचान को प्रदर्शित करता है। इसके दोनों ओर हनुमान वीरमुद्रा में विराजमान हैं जबकि आधार पट्टिका पर ‘रामो विग्रहवान धर्म:’ अंकित है। लोगो के बीच में भगवान राम का सौम्य छवि से युक्त चित्र श्रद्धालुओं को अभय प्रदान करने…
कोविड-19 : भारत में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़कर 5194 हुये, मौत का आंकड़ा 149 पहुंचा
नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामले बुधवार को बढ़कर 5194 हो गये जबकि इससे हुयी मौत का आंकड़ा 149 पर पहुंच गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नियमित संवाददाता सम्मेलन में बताया कि मंगलवार से कोरोना संक्रमण के 773 मामले सामने आये और इस दौरान 32 लोगों की मौत हुई है। अग्रवाल ने संक्रमण की गति को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन को प्रभावी बताते हुये कहा कि संक्रमण को रोकने के लिये राष्ट्रीय स्तर पर…
11 सप्ताह के लॉकडाउन से आजादी मिलते ही पटरी पर लौट रही जिंदगी, वुहान शहर छोड़कर जा रहे हजारों लोग
नई दिल्ली। चीन के वुहान शहर से फैली महामारी का कहर अब विश्व के लगभग हर एक देश में देखने को मिल रहा है। जबकि चीन के हालात अब संभल गए हैं। वुहान शहर से ही कोरोना वायरस की शुरुआत हुई जिसके बाद शहर को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था लेकिन हालात सुधरने के बाद अब वुहान के लोगों को बाहर यात्रा करने की अनुमति दी जा चुकी है। चीन के अधिकारियों ने चरणबद्ध तरीके से वुहान शहर में जारी लॉकडाउन को खत्म किया। सर्वप्रथम लॉकडाउन में…
अपने सम्मान में पांच मिनट खड़े होने की अफवाह पर भड़के मोदी, बोले- कोरोना संकट में एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी उठा लो
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कुछ लोगों की उस तथाकथित मुहिम को खारिज किया जिसमें 5 मिनट खड़े होकर उन्हें सम्मान देने की बात कही गई है, साथ ही कहा कि यह उन्हें विवादों में घसीटने की कोई खुराफात लगती है। मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘यदि सचमुच में आपके मन में इतना प्यार है तो एक गरीब परिवार की जिम्मेदारी कम से कम तब तक उठाइए, जब तक कोरोना वायरस का संकट है।’’ उन्होंने कहा कि उनके ध्यान में लाया गया है कि कुछ लोग…
Hydroxychloroquine दवाई मिली तो दुनिया हुई मोदी की मुरीद, ट्रंप बोले महान, ब्राजील के राष्ट्रपति ने बताया संजीवनी लाने वाला हनुमान
नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जिनके बारे में यह कहा जाता है कि कई बार उन्हें खुद नहीं पता होता कि वह क्या कह रहे हैं। बीते दिनों एक खबर ने खूब सुर्खियां बटोरी और कई विपक्षी दलों की ओर से कहा गया कि भारत को अमेरिका ने धमकी दी है। पहले आपको इस धमकी वाली खबर की कुछ लाइनें बताते हैं “मुझे नहीं लगता कि यह प्रधानमंत्री मोदी का फैसला था मेरी जानकारी में भारत ने दूसरे देशों को दवा का निर्यात रोका है मेरी कल ही…
कोविड-19 : UP के 15 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमित इलाके (hotspot) को 15 अप्रैल तक पूरी तरह किया सील
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के छह या उससे अधिक मामलों वाले 15 जिलों के सर्वाधिक प्रभावित इलाकों/क्षेत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक सील करने के आदेश दिए हैं। गृह विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने बुधवार को बताया, ‘‘उत्तर प्रदेश में 15 ऐसे जिले हैं जहां कोविड-19 के छह या उससे ज्यादा मामले आए हैं। इन सभी जिलों में संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षत्रों को आगामी 15 अप्रैल तक के लिए सील किया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि इन 15 जिलों- आगरा, लखनऊ,…
प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं , कहा- पवनपुत्र का जीवन हर संकट से पार पाने की प्रेरणा देता है
नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने बुधवार को लोगों को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ‘‘पवनपुत्र’’ का जीवन भक्ति और शक्ति का प्रतीक है जो हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है। हनुमान जयंती के पावन अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। भक्ति, शक्ति, समर्पण और अनुशासन के प्रतीक पवनपुत्र का जीवन हमें हर संकट का सामना करने और उससे पार पाने की प्रेरणा देता है। — Narendra Modi (@narendramodi) April 8, 2020 उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हनुमान जयंती के पावन अवसर…
