ईरान में कोरोना वायरस का कहर, सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्ला हाशीम बाथेई की हुई मौत

तेहरान। ईरान के सर्वोच्च नेता का चुनाव करने वाले शीर्ष धार्मिक संगठन के 78 वर्षीय सदस्य की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। समाचार एजेंसियो ने सोमवार को बताया कि ईरान के कई शीर्ष अधिकारी इस वायरस से संक्रमित हैं। कोरोना वायरस से ईरान में करीब 14,000 लोग संक्रमित हैं और 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। अर्द्धसरकारी समाचार एजेंसी फार्स और तस्नीम की रिपोर्टों के अनुसार ‘मजिलसे खबरगाने रहबरी’ के सदस्य आयतुल्ला हाशीम बाथेई की कोरोना वायरस संक्रमण से मौत हो गई है। इस मजलिस…

निर्भया के दोषियों का फांसी की सजा से बचने का एक और हथकंडा, इंटरनेशनल कोर्ट (ICJ) में दाखिल की याचिका

नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप के तीन दोषियों ने फांसी की सजा से बचने के लिए इंटरनेशनल कोर्ट ऑफ जस्टिस (ICJ) में याचिका दाखिल की है। इस याचिका में तीन दोषियों ने फांसी की सजा पर रोक लगाने की मांग की है। याचिका दाखिल करने वाले दोषियों में अक्षय, पवन और विनय ने यह याचिका दाखिल की है। आपको बात दें कि नए डेथ वारंट के अनुसार निर्भया गैंगरेप के सभी दोषियों को 20 मार्च सुबह साढ़े पांच बजे फांसी की सजा होनी है। इससे पहले सोमवार को सुप्रीम कोर्ट ने…

कोरोना वायरस एडवाइजरी के चलते मुंबई में सिद्धिविनायक मंदिर और उज्जैन महाकालेश्वर भस्म आरती में श्रद्धालुओं को एंट्री बंद

नई दिल्ली। देश में लगातार बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच सरकार की तरफ से जहां इसको लेकर कई एहतियाती कदम उठाए गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ मध्य प्रदेश के महाकालेश्वर मंदिर, मुंबई के सिद्धि विनायक और श्रीमुंबा देवी मंदिर को भी अगले आदेश तक के लिए बंद कर दिया गया है। महाकालेश्वर में श्रद्धालु इस महीने भस्म आरती में शामिल नहीं हो पाएंगे। 31 मार्च तक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को भस्म आरती की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही, मुंबई का सिद्धिविनायक मंदिर…

राज्यपाल ने CM कमलनाथ को लिखा पत्र, कहा- 17 मार्च तक करें बहुमत साबित नहीं तो माना जाएगा अल्पमत

भोपाल। अपने पहले निर्देश का पालन नहीं किए जाने पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन ने मुख्यमंत्री कमलनाथ को पुन: एक पत्र लिखकर मंगलवार यानी 17 मार्च तक सदन में शक्ति परीक्षण करवाने एवं बहुमत सिद्ध करने के निर्देश दिए हैं। राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो यह माना जाएगा कि वास्तव में आपको विधानसभा में बहुमत प्राप्त नहीं है। टंडन ने सोमवार (16 मार्च) को कमलनाथ को लिखे अपने पत्र में कहा, ”मेरे पत्र दिनांक 14 मार्च 2020 का उत्तर आपसे प्राप्त हुआ…

मुख्यमंत्री योगी ने दंगाइयों और देश विरोधी ताकतों के खिलाफ खोला मोर्चा, लाया क्लेम ट्रिब्यूनल का नया वसूली अभियान, कोर्ट भी नहीं कर पाएगा मदद

लखनऊ। नागरिकता संशोधन कानून की आड़ में उत्तर प्रदेश को उपद्रव की आग में झोंकने वालों और दंगा−आगजनी की साजिश को पर्दे के पीछे से अंजाम देने वाली देश विरोधी ताकतों के खिलाफ उत्तर प्रदेश के कप्तान योगी आदित्यनाथ ने मोर्चा खोल दिया है। प्रदेश में राजनीतिक जुलूस, प्रदर्शन, हड़ताल व बंद के दौरान सरकारी व निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले को अब क्षतिपूर्ति देनी ही होगी। उत्तर इसके लिए राज्य सरकार रिटायर्ड जिला जज की अध्यक्षता में क्लेम ट्रिब्यूनल बनाएगी। सबसे अहम बात ये कि इसके फैसले को…

राज्यपाल अभिभाषण के बाद MP विधानसभा स्थगित, लेकिन जंग जारी, शिवराज ने कराई 106 विधायकों की परेड, बीजेपी ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल लालजी टंडन ने अपना अभिभाषण पढ़ा, उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रसाद प्रजापति ने 26 मार्च तक के लिए कार्यवाही को स्थगित कर दिया। विधानसभा अध्यक्ष द्वारा कार्यवाही स्थगित किए जाने के बाद कांग्रेस नेतृत्व वाली कमलनाथ सरकार को फिलहाल राहत मिली है। ज्ञात हो कि कमलनाथ के 22 विधायकों द्वारा इस्तीफा दिए जाने के बाद कमलनाथ सरकार अल्पमत में आ गई है। जिसके बाद भाजपा लगातार फ्लोर टेस्ट की मांग कर रही है। मध्य प्रदेश की विधानसभा के फ्लोर पर सत्ता का टेस्ट…

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 100 के पार, PM मोदी ने उद्धव ठाकरे से की फोन पर बात, सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 100 पार कर गई है और सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं। देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 107 पहुंच गई है और सिर्फ महाराष्ट्र में इसके 31 मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के हालात को लेकर PM नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से फोन पर बातचीत की है और हालात का जायजा लिया है। ज्ञात हो कि महाराष्ट्र के बाद केरल का नंबर है, जहां 22 मामले सामने आए हैं।…

जम्मू कश्मीर को राज्य का दर्जा जल्द बहाल करने, सरकार समाज के सभी तबकों के साथ मिलकर काम करेगी : श्री शाह

नई दिल्ली। नवगठित ‘जम्मू कश्मीर अपनी पार्टी ’ के एक शिष्टमंडल ने रविवार को केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की, जिस दौरान उन्होंने राज्य का दर्जा शीघ्र बहाल करने, जनसांख्यिकी में बदलाव का इरादा नहीं होने और हिरासत में रखे गये नेताओं की रिहाई के आश्वासन दिये। गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि, ‘‘अगले कुछ महीनों में जमीनी स्तर पर बदलाव दिखाई देंगे।’’ उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन भी दिया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राजग सरकार जम्मू कश्मीर के समग्र विकास के लिए सभी कदम उठायेगी।’’…

कोरोना वायरस के बारे में जानकारी हेल्पलाइन नंबर 104 या 07712235091 पर

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश में कोरोना वायरस की स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोज शाम को बुलेटिन जारी किया जा रहा है। इसे विभाग की वेबसाइट cghealth.nic.in पर प्रतिदिन देखा जा सकता है । इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 104 पर 24 घंटे जानकारी ली जा सकती है। कार्यालयीन समय पर राज्य सर्विलांस इकाई के हेल्पलाइन फोन नंबर 07712235091 पर फोन कर जानकारी ली जा सकती है। इसके अलावा ईमेल आईडी cgepidemic@gmail.com पर ईमेल कर भी कोरोना वायरस के संबंध में अपडेट लिया जा सकता है।

राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले गुजरात में कांग्रेस को बड़ा झटका, 4 विधायकों ने दिया इस्तीफा

अहमदाबाद। कांग्रेस पार्टी को लगातार एक के बाद एक बड़ा झटका लग रहा है, मध्य प्रदेश के बाद अब गुजरात में भी कांग्रेस के ऊपर राजनीतिक संकट के बादल छा गये हैं। राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को उन्हीं की पार्टी के विधायकों ने झटका दिया है। गुजरात कांग्रेस के 4 विधायकों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। ये चार विधायक कौन है उनके नामों की अभी घोषणा नहीं की गई है। इस्तीफा देने वाले नामों का आधिकारिक तौर पर कोई ऐलान नहीं किया गया है। सूत्रों के अनुसार मिली…