नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने मंगलवार को आरोप लगाया कि वाम दलों के नेतृत्व वाले जेएनयू छात्रसंघ (JNUSU) ने परिसर के अंदर लगे सावरकर मार्ग के साइनबोर्ड पर कालिख पोत दी है। छात्र संघ ने परिसर के अंदर एक सड़क का नाम हिंदुत्व विचारक वी.डी. सावरकर के नाम पर रखे जाने पर आपत्ति जताई थी। ABVP – JNU के अध्यक्ष शिवम चौरसिया ने कहा कि JNU प्रशासन ने पिछले साल परिसर के अंदर की एक सड़क का नाम रखने का फैसला…
महीना: मार्च 2020
नागरिकता संशोधन कानून (CAA) किसी भी मौलिक अधिकार का हनन नहीं करता: केंद्र का सुप्रीम कोर्ट में जवाब
नई दिल्ली। केन्द्र ने मंगलवार को उच्चतम न्यायालय में दावा किया कि नागरिकता संशोधन कानून, 2019 संविधान में प्रदत्त किसी भी मौलिक अधिकार का हनन नहीं करता है। केन्द्र ने इस कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर अपने 129 पेज के जवाब में नागरिकता संशोधन कानून को वैध बताया और कहा कि इसके द्वारा किसी भी प्रकार की संवैधानिक नैतिकता का उल्लंघन होने का सवाल ही नहीं है। हलफनामे में केन्द्र ने कहा है कि यह कानून कार्यपालिका को किसी भी प्रकार के मनमाने और अनियंत्रित…
3 अप्रैल तक चलेगी संसद, प्रधानमंत्री मोदी ने कोरोना से निपटने में डॉक्टर्स और मीडिया के योगदान को सराहा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के खतरे से निपटने में डाक्टरों और नर्सो सहित चिकित्सा कर्मियों की भूमिका तथा जागरुकता फैलाने के लिए मीडिया की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को सभी से सतर्क रहने को कहा। प्रधानमंत्री ने भाजपा संसदीय दल की बैठक में यह बात कही। संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र की अवधि कम नहीं की जाएगी और यह पूर्व निर्धारित व्यवस्था के अनुसार तीन अप्रैल तक चलेगा। जोशी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने कोरोना वायरस से…
डिफॉल्टरों के आंकड़ों के फेर में फंसे राहुल, लोकसभा में 50 तो बाहर आकर मांगी 500 डिफॉल्टर की लिस्ट
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 50 सबसे बड़े डिफॉल्टर्स का नाम पूछने का जवाब देते वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि 25 लाख रुपये से अधिक का डिफॉल्ट करने वाले सभी लोगों के नाम वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। इस दौरान उन्होंने यस बैंक के फाउंडर राणा कपूर और प्रियंका गांधी के बीच पेटिंग सौदे को लेकर भी तंज कसने पर विपक्ष दल ने हंगामा करना प्रारंभ कर दिया। इससे पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अर्थव्यवस्था और बैंकों की खस्ता हालत का लेकर लोकसभा में केन्द्र…
COVID-19: भारत ने तुर्की समेत 33 देशों के हवाई यात्रियों की एंट्री पर लगाया रोक
नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस के हजारों मामले अब तक सामने आने के बाद भारत सरकार ने कोरोना के इन्फैक्टेड लोगों को रोकने के प्रयास के तहत 22 यूरोपीय देश और तुर्की से आ रहे हवाई यात्रियों की एंट्री सोमवार को बैन लगाने का ऐलान किया है। जिन देशों के हवाई यात्रियों की भारत में एंट्री 18 से 31 मार्च तक बैन की गई हैं, उनमें- यूरोपीय यूनियन, यूरोपीय फ्री ट्रेड एसोसिएशन के सदस्य- आइसलैंड, नॉर्वे एंड स्वीस कन्फेडरेशन, ब्रिटेन और तुर्की शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव…
पर्यटन को लेकर सरकार की दिशा सही, प्रधानमंत्री मोदी ही हमारे ब्रांड अंबेसडर: प्रहलाद पटेल
नई दिल्ली। पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल ने सोमवार को PM नरेंद्र मोदी को भारतीय पर्यटन का ब्रांड अंबेसडर करार देते हुए कहा कि पर्यटन को लेकर सरकार सही दिशा में चल रही है और राज्यों एवं केंद्र को मिलकर काम करना होगा। पटेल ने लोकसभा में वर्ष 2020-21 के लिए पर्यटन मंत्रालय के नियंत्रणाधीन अनुदानों की मागों पर चर्चा का जवाब देते हुए यह भी कहा कि पिछले दिनों कोरोना वायरस से प्रभावित चीन के वुहान और ईरान से भारतीय नागरिकों को जिस तरह से लाया गया है वो भारतीय…
कोरोना वायरस: लोग स्वस्थ रहें, इसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे : प्रधानमंत्री मोदी
नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिये समन्वित एवं एकजुट कदम उठाए जा रहे हैं और लोग स्वस्थ रहें, यह सुनिश्चित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मोदी ने कोरोना वायरस से मुकाबला करने में डॉक्टरों, नर्सो और स्वास्थ्य कर्मियों की कड़ी मेहनत एवं योगदान की सराहना की। प्रधानमंत्री ने भारत द्वारा COVID-19 से मुकाबला करने के विभिन्न आयामों को रेखांकित करने वाले विभिन्न लोगों को अपने ट्वीट में टैग भी किया। हैशटैग इंडिया फाइट्स कोरोना से…
तेलंगाना विधानसभा में CAA, NPR और NRC के खिलाफ प्रस्ताव पास
हैदराबाद। तेलंगाना विधानसभा ने सोमवार को संशोधित नागरिकता कानून (CAA), राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (NPR) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। विधानसभा ने प्रस्ताव में केंद्र से भारत में लोगों के एक हिस्से में आशंका के मद्देनजर संशोधित नागरिकता कानून से किसी भी धर्म या अन्य देश का उल्लेख हटाते हुए उसमें संशोधन करने की अपील की है। मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर द्वारा पेश प्रस्ताव में कहा गया है कि सदस्य राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर और राष्ट्रीय नागरिक पंजी के प्रस्तावित क्रियान्यवन को लेकर चिंतित हैं, क्योंकि ‘‘इससे…
दिल्ली में 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों वाले कार्यक्रमों पर रोक, जिम-नाइट क्लब भी बंद : मुख्यमंत्री केजरीवाल
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को कहा कि कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में 31 मार्च तक 50 से अधिक लोगों की मौजूदगी वाले धार्मिक, सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम और राजनीतिक बैठकें करने की अनुमति नहीं होगी। गौरतलब है कि दिल्ली शाहीन बाग और जामिया मिल्लिया इस्लामिया में संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के खिलाफ पिछले 90 दिन से धरना जारी है। शाहीन बाग में बैठीं महिलाओं का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को मास्क और सैनिटाइज़र मुहैया करा दिया गया है और कोरोना वायरस…
राहुल गांधी का हमला, पूछा- 50 डिफाल्टर्स का नाम बताने से क्यों डर रही है मोदी सरकार
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दावा किया कि जानबूझकर कर्ज की अदायगी नहीं करने वालों (डिफाल्टर्स) को लेकर लोकसभा में पूरक प्रश्न पूछने नहीं दिया गया और बतौर सांसद उनके अधिकार की रक्षा नहीं की गई। गांधी ने यह सवाल भी किया कि आखिर सरकार देश के 50 सबसे बड़े विलफुल डिफाल्टर्स के नाम बताने से क्यों डर रही है? उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा कि यह सांसद का अधिकार है कि वह पूरक पूश्न पूछे। मैंने सवाल किया कि 50 विलफुल…
