नई दिल्ली। चीने से फैला कोरोना वायरस पूरी दुनिया में तेजी से पांव पसार रहा है। कोरोना वायरस के वैश्विक असर को देखते हुए आज सार्क देशों के सदस्यों ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रणनीति पर चर्चा की। PM नरेन्द्र मोदी, सार्क देशों के नेताओं और प्रतिनिधियों ने कोरोना वायरस से निपटने के लिये रणनीति बनाने को लेकर वीडियो कांफ्रेंस में हिस्सा लिया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि दक्षेस क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमण के लगभग 150 मामले आए हैं, लेकिन हमें सतर्क रहने की जरूरत है।…
महीना: मार्च 2020
ईरान और इटली में फंसे भारतीयों की वतन वापसी, कोरोना के कहर के बाद 400 से ज्यादा लोगों को किया एयरलिफ्ट
नई दिल्ली। कोरोना वायरस से प्रभावित इटली में फंसे 211 छात्रों समेत कुल 218 भारतीय स्वदेश पहुंच गए हैं। विदेश राज्यमंत्री वी मुरलीधरन ने बताया कि उनमें से सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। मुरलीधरन ने ट्वीट किया, ‘‘मिलान से 211 छात्रों समेत 218 भारतीय दिल्ली पहुंचे। सभी को 14 दिनों के लिए अलग रखा जाएगा। भारतीय जहां कहीं भी मुसीबत में हैं, भारत सरकार उन तक पहुंचने के लिए प्रतिबद्ध है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘इटली सरकार, इटली में भारतीय दल, एयर इंडिया और विदेश मंत्री एस जयशंकर…
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कराया कोरोना वायरस टेस्ट, रिपोर्ट नेगेटिव आई
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कोरोना वायरस रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने स्थानीय समयानुसार शुक्रवार रात को कोरोना टेस्ट करवाया था। टेस्ट के नतीजे 24 घंटे से भी कम समय में सामने आए। राष्ट्रपति ट्रंप के चिकित्सक डॉ. सीन कॉनले ने कहा, ‘बीती रात, कोरोना वायरस टेस्ट के संबंध में राष्ट्रपति के साथ गहन चर्चा हुई। इसके बाद उन्होंने सहमति जता दी। कोरोना वायरस की रिपोर्ट आज मिली है, जो नेगेटिव है।’ The @CDCgov has published guidelines on https://t.co/p9j7kZsD7b to enable every American to respond to this epidemic and…
World Consumer Rights Day 2020 : क्या है उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, जानें उपभोक्ता होने के नाते आपके के अधिकार
नई दिल्ली। आप जब भी बाजार से कोई सेवा या वस्तु खरीदते हैं, आप उपभोक्ता बन जाते हैं। एक उपभोक्ता होने के नाते आपके कुछ अधिकार भी हैं लेकिन बहुत से लोगों को एक उपभोक्ता होने के नाते अपने अधिकार नहीं पता। ऐसे में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का लक्ष्य दुनिया भर के उपभोक्ताओं को जागरुक करना है। आइए, जानते हैं उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 होने के नाते क्या हैं उपभोक्ता होने का अधिकार- यह अधिनियम उन सभी उपभोक्ता अधिकारों को सुरक्षित करता है जिनको अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया…
देश के हर राज्य में एक AIIMS बने ये मोदी सरकार का लक्ष्य: श्री शाह, कहा- छात्र दूरस्थ इलाकों में लोगों की सेवा करें
ऋषिकेश। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के छात्रों से कहा कि वे अपने पेशे को लोगों की सेवा करने के माध्यम के रूप में देखें खासकर दूर-दराज के इलाकों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। संस्थान के दूसरे दीक्षांत समारोह में उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत के तहत जहां प्रत्येक गरीब परिवार को सालाना पांच लाख रुपये का कवरेज मिलता है या जन औषधि केंद्र जहां लोगों को सस्ती दवाएं या मेडिकल उपकरण मिलते हैं, ये सब समाज के सभी वर्गों को…
फारुक से मिले आजाद, जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली का किया आह्वान, कहा -जम्मू कश्मीर को फिर से राज्य घोषित किया जाना चाहिए
श्रीनगर। कांग्रेस के महासचिव और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला से मुलाकात की। अब्दुल्ला को सात महीने से अधिक समय तक नजरबंद रखने के बाद शुक्रवार को रिहा किया गया था। आजाद ने शनिवार दोपहर को यहां के गुपकर इलाके में अब्दुल्ला के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की। करीब दो घंटे चली मुलाकात के बाद आजाद ने जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र बहाली के साथ ही सभी राजनेताओं की रिहाई की मांग की। आजाद ने पत्रकारों से कहा, पहले और सबसे…
छत्तीसगढ़ में संक्रमण के संदेह में 63 संदिग्धों की जांच, किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं, 31 मार्च तक शासकीय-अर्धशासकीय स्कुल-कॉलेज और निजी व्यायामशाला बंद रखने के आदेश
रायपुर। छत्तीसगढ़ में अभी तक किसी भी व्यक्ति में कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है। कोरोना वायरस संक्रमण के संदेह में 63 लोगों के नमूनों की जांच की गई थी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को 17 लोगों के भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट मिल गई। इनमें नया रायपुर में स्थित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के दो छात्र और CRPF के जवान की रिपोर्ट भी शामिल हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने शनिवार को यहां बताया कि शुक्रवार को…
मुख्यमंत्री 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले के दौरे पर
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 15 मार्च को मध्यप्रदेश के सतना जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से सवेरे 10 बजे विमान द्वारा रवाना होकर 11 बजे रीवा पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर द्वारा 11.35 बजे सतना आकर कार द्वारा नकटीगांव के लिए रवाना होंगे। श्री बघेल नकटीगांव में 11.50 बजे स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर एक बजे सतना जिले के नागौद तहसील के खैरवा गांव में और दोपहर 2 बजे ग्राम सिंहपुर में स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।…
भारत सरकार ने कोरोनावायरस COVID-19 को किया राष्ट्रीय आपदा घोषित, मृतकों के परिजनों को मिलेगा 4 लाख रुपये का मुआवजा
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने COVID-19 को आपदा घोषित किया है और कोरोना वायरस से मरने वालों के परिजनों को 4 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। गृह मंत्रालय के मुताबिक, सरकार ने राज्य आपदा प्रतिक्रिया कोष (एसडीआरएफ) के तहत सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से COVID19 को एक आपदा के रूप में माना है। ज्ञात हो कि देश में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 84 हो गई है। सूत्रों के मुताबिक,…
कोराना वायरस के कहर को देखते हुए, अमेरिका और स्पेन में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित
वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कोराना वायरस के संकट को देखते हुए राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा कर दी गई है। अमेरिकी सरकार ने इस संकट से निपटने के लिए किए जा रहे प्रयासों के तहत 50 अरब अमेरिकी डॉलर का संघीय कोष भी जारी किया है। देर रात स्पेन ने भी राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने भारतीय समयानुसार शुक्रवार देर रात एक बजे एक प्रेस कांफ्रेंस में राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा की। अमेरिका में दोनों दलों की ओर से आलोचना झेल रहे ट्रंप प्रशासन ने…
