किसानों को हर हाल में देंगे 2500 रुपये प्रति क्विंटल धान की कीमत : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि किसानों को हर हाल में 2500 रुपये प्रति क्विंटल की दर पर धान की कीमत दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान उत्पादक किसानों को समर्थन मूल्य और 2500 रूपए के अंतर की राशि 685 रुपये देगी। श्री बघेल ने कहा कि प्रदेश के गन्ना उत्पादक किसानों को पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रति क्विंटल 55 रूपए का लाभ दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने आज रायपुर जिले के तुलसी बाराडेरा फल-सब्जी उपमंडी प्रांगण में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय कृषि मेला…

हावर्ड में भी पसंद किया गया प्रकृति को सहेजते हुए विकास का मॉडल : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर(बीएनएस)। अमेरिका प्रवास के दौरान मैंने वहां पर छत्तीसगढ़ राज्य के सतत विकास के मॉडल को सामने रखा। अमेरिकन नागरिक समुदाय को भी यह मॉडल बहुत पसंद आया। सभी समुदाय की सहभागिता से मजबूत और विकसित राज्य की नींव तैयार होती है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात ग्राम बटंग में आयोजित मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के कार्यक्रम के अवसर पर कही। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य सांस्कृतिक परंपरा के साथ-साथ सामाजिक समरसता की विशेषता रखता है और यह विशेषता राज्य की पहचान स्थापित कर हमें औरों से अलग बनाती…

ट्रंप का दिखा ”बाहुबली” लुक, बोले- भारत में अपने प्रिय मित्रों से मिलने के लिए काफी उत्साहित हूँ

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वह अगले सप्ताह भारत यात्रा के दौरान अपने ‘‘प्रिय मित्रों’’ से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। ट्रम्प ने एक वीडियो रिट्वीट करते हुए यह बात कही जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘बाहुबली’ (भारतीय फिल्म का एक किरदार) के अवतार में दिखाया गया है। वीडियो में राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रम्प और PM नरेन्द्र मोदी भी नजर आ रहे हैं। ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे। वे इस दौरान अहमदाबाद, आगरा तथा…

राष्ट्रपति ट्रम्प का स्वागत करने के लिए भारत उत्साहित है : प्रधानमंत्री श्री मोदी

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत करने के लिए भारत उत्साहित है। अमेरिकी राष्ट्रपति 24 और 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर होंगे। India looks forward to welcoming @POTUS @realDonaldTrump. It is an honour that he will be with us tomorrow, starting with the historic programme in Ahmedabad! https://t.co/fAVx9OUu1j — Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2020 मोदी ने टि्वटर पर कहा, ‘‘भारत डोनाल्ड ट्रम्प का स्वागत करने के लिए उत्साहित है। यह सम्मान की बात होगी कि वह कल हमारे…

मुख्यमंत्री श्री बघेल विदेश प्रवास से लौटे, एयरपोर्ट पर नागरिकों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आज शाम अमेरिका प्रवास से रायपुर लौटने पर उनके स्वागत के लिए स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर में जन सैलाब उमड़ पड़ा। मुख्यमंत्री 21 फरवरी को नई दिल्ली लौटे थे, वहां से वे बेंगलुरु और अंबिकापुर होते हुए आज रायपुर आए। जनसमुदाय के साथ बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि भी एयरपोर्ट पर उनके स्वागत के लिए उपस्थित थे। शंख ध्वनि और ढोल की जोशीली धुन के बीच लोगों ने फूलों की बरसात, फूल मालाओं और गुलदस्तों से लोगों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। एयरपोर्ट से…

‘मन की बात’ में बोले PM मोदी, दुनिया को भारत से जो उम्मीदें हैं, उसे वह पूरी करेगा, नया भारत अब पुरानी सोंच के साथ चलने तैयार नहीं

नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर ‘मन की बात’ कार्यक्रम में दिल्ली के हुनर हाट का जिक्र करते हुए कहा कि यहां पर विविधता का रंग देखने को मिला। उन्होंने कहा कि वहां पर विशालता, संस्कृति, परम्पराओं, खानपान और जज्बातों की विविधताओं के दर्शन किए। PM मोदी आगे कहा कि मैंने खुद बिहार के लिट्टी चोखे का इस हाट में आनंद लिया। Discussing a wide range of subjects during #MannKiBaat. Tune in. https://t.co/JKUBkRqKBt — Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2020 मैं आपके साथ बारह साल की…

PM मोदी ने किया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन, कहा- टेक्नॉलॉजी से मै आपसे जुड़ रहा हूं, लेकिन वहां के उत्साह,जुनून ऊर्जा को मैं अनुभव कर सकता हूं

कटक। PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कटक में होने वाले पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए PM मोदी ने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा है। श्री मोदी ने कहा, मैं आपके साथ टेक्नॉलॉजी के माध्यम से जुड़ रहा हूं, लेकिन वहां जो माहौल है, जो उत्साह है, जो जुनून है, जो ऊर्जा है, उसको मैं अनुभव कर सकता हूं। आज ओडिशा में नया इतिहास बना है। भारत के इतिहास में पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। इस अवसर पर…

नमस्ते ट्रंप’ पर कांग्रेस के सवाल का भाजपा दिया ने जवाब, कहा – ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत का बढ़ते कद से कांग्रेस नाखुश क्यों है?

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने शनिवार को पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस नाखुश क्यों है? उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और मेरी कांग्रेस को सलाह…

IJC का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- हर भारतीय की न्यायपालिका पर आस्था

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विकास और पारिस्थितिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए पर्यावरण न्यायशास्त्र को पुनर्परिभाषित करने में भारतीय न्यायपालिका की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने उच्चतम न्यायालय में न्यायपालिका और बदलती दुनिया विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय न्यायपालिका सम्मेलन 2020 के उद्घाटन समारोह में लैंगिक न्याय का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी देश या समाज इसके बिना समग्र विकास को प्राप्त करने का दावा नहीं कर सकता है। उन्होंने समलैंगिकों के कानून, तीन तलाक और दिव्यांगों के अधिकारों का भी जिक्र…