नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के भारत दौरे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया आई है। 24-25 फरवरी को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर PM मोदी काफी उत्साहित हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप के 24 एवं 25 फरवरी को भारत की यात्रा पर आने की घोषणा पर प्रसन्नता व्यक्त की है और कहा है कि दोनों देशों की इस प्रगाढ़ मित्रता से न केवल हमारे नागरिकों बल्कि समूची दुनिया का कल्याण होगा। बुधवार को…
महीना: फ़रवरी 2020
सरगुजा की राजमाता देवेन्द्र कुमारी पंचतत्व में विलिन : राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार
रायपुर(बीएनएस)। सरगुजा स्टेट की राजमाता और अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री देवेन्द्र कुमारी सिंह देव का अंतिम संस्कार आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ रानी तालाब अंबिकापुर में किया गया। देवेन्द्र कुमारी सिंह देव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माता है। उनका निधन 10 फरवरी सोमवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल में हुआ था। राजमाता का पार्थिव शरीर 11 फरवरी मंगलवार को सुबह विशेष विमान से अंबिकापुर लाया गया था और अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। सरगुजा के राजमाता की अंतिम संस्कार में छत्तीसगढ़ मंत्रीमण्डल के…
खुशखबरी ! महाराष्ट्र में सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अब 5 दिन का सप्ताह, 29 फरवरी से लागू
मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने बुधवार को अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 29 फरवरी से पांच दिवसीय कार्य सप्ताह की घोषणा की। ऐसे में सप्ताह में सरकारी कर्मचारियों को अब दो दिन का अवकाश मिलेगा। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की अध्यक्षता में हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला किया गया। महाराष्ट्र में सरकारी, अर्द्धसरकारी और स्थानीय निकायों में 20 लाख से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारी हैं। अभी तक महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों को महीने में छह दिनों का अवकाश मिलता है। हर महीने रविवार के अलावा पहले और आखिरी…
चुनाव बाद 149 रुपए तक महंगे हुऐ घरेलू गैस सिलेंडर के दाम, 900 रुपए के करीब पहुंचे LPG के दाम, यहां देखें
नई दिल्ली। गैर सब्सिडी वाले घरेलू गैस सिलेंडर (LPG) के दाम में भारी वृद्धि की गई है। इंडियन आयल के मुताबिक दिल्ली में 14 किलो वाला सिलिंडर अब 144.50 रुपये बढ़कर 858.50 रुपये में मिलेगा। वहीं कोलकाता में यह 149 रुपये बढ़कर 896.00 रुपये जबकि मुंबई के लोगों को 145 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। यहां सिलिंडर अब 829.50 रुपये में मिलेगा। एएनआई के मुताबिक इस साल एक जनवरी के बाद गैस के दाम नहीं बढ़े थे। आज से नई दरें लागू होने के बाद अब दिल्ली में 14 किलो का…
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की जानकारी के लिए कॉल सेन्टर : किसान पंजीयन और राशि की ले सकेंगे जानकारी
रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को उनके आवेदन के पंजीयन और प्राप्त होने वाली राशि के संबंध में जानकारी देने के लिए कॉल सेन्टर शुरू किया गया। लाभार्थी किसान अपने पंजीकृत 10 अंकों के मोबाईल नंबर या 12 अंकों के आधार नंबर से टोल फ्री नंबर 1800-11-5526 और 155261 पर फोन कर यह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत (आई.वी.आर.एस.) सूचना के आदान-प्रदान के लिए स्वचालित टेलीफोन के आधार पर कॉल सेन्टर की सुविधा शुरू की गई…
केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने कीटनाशक प्रबंधन 2020 को दी मंजूरी, किया गया किसानों के हित और कीटनाशकों के सुरक्षित उपयोग का प्रावधान
नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने कीटनाशक प्रबंधन विधेयक 2020 के मसौदे को बुधवार को मंजूरी प्रदान कर दी जिसमें कीटनाशक का सुरक्षित एवं प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। कैबिनेट ने #PesticideManagementBill2020 लाने का फैसला किया जिसका उद्धेश्य किसान को प्रभावी कीटनाशक उपलब्ध कराना है, किसानों को नकली #Pesticide से बचाने और उनके हितों के लिए यह फैसला लिया गया है : केंद्रीय मंत्री @PrakashJavdekar #cabinetdecisions pic.twitter.com/wNKBCSxjzK…
प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की गुणवत्ता परीक्षण : केन्द्रीय समीक्षकों का दौरा कार्यक्रम निर्धारित
रायपुर(बीएनएस)। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन सड़कों की तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का दौरा कार्यक्रम माह फरवरी 2020 निर्धारित कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक प्रदेश के विभिन्न जिलों के दौरे पर आ रहे हैं। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुरली मनोहर श्रीवास्तव महासमुन्द एवं बलौदाबाजार जिले का दौरा करेंगे। इनका मोबाईल नंबर 9415148478 है। दिलीप बजाज बिjलासपुर एवं कोरिया जिले का दौरा करेंगे। इनका मोबाईल नंबर 9419795317…
दिल्ली में बीजेपी की करारी शिकस्त के बाद मनोज तिवारी ने की इस्तीफे की पेशकश, पार्टी ने ठुकराया, जल्द होगा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष का चुनाव
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावी में करारी हार के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने इस्तीफे की पेशकश की है। हालांकि पार्टी सूत्रों ने दावा किया है कि उन्हें अभी इस पद पर बने रहने के लिए कहा गया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में पार्टी की बुरी तरीके से हार हुई है। मनोज तिवारी ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए पार्टी के प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के तौर से इस्तीफा देने की बात की है। ज्ञात हो कि 8 फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनाव के मतदान के…
मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद को, दो मामलों में कोर्ट ने सुनाई 11 साल के कैद की सजा
लाहौर। पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने मुंबई हमले के मास्टरमाइंड और जमात उद दावा प्रमुख हाफिज सईद को बुधवार को आतंकवाद को वित्त पोषण के दो मामलों में 11 साल के कैद की सजा सुनायी है। अदालत के एक अधिकारी ने पीटीआई को इसकी पुष्टि की है कि पंजाब प्रांत में आतंकवाद को वित्त पोषण करने के दो मामलों में सईद को सजा दी गयी है। आतंकवाद निरोधक अदालत ने आतंकवाद को वित्त पोषण करने के मामलों की रोजाना सुनवाई करते हुए 11 दिसंबर को सईद एवं उसके…
व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में निवेश की जताई इच्छा, सेन फ्रांसिस्को में मुख्यमंत्री श्री बघेल ने छत्तीसगढ़ियों से की मुलाकात
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दौरान आज सेन फ्रांसिस्को में निवासरत भारतीयों विशेषकर छत्तीसगढ़ियों से मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। अमेरिका प्रवास के दौरान आज सेन फ्रांसिस्को में निवासरत भारतीयों विशेषकर छत्तीसगढ़ निवासियों से मुलाक़ात हुई। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ के व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल ने छत्तीसगढ़ में निवेश की इच्छा जताई है। नवा छत्तीसगढ़ की ओर अमेरिका में निवासरत प्रत्येक छत्तीसगढ़वासी देख रहा है। pic.twitter.com/DKAkOjiTff — Bhupesh Baghel…
