नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने आजादी के नारे लगाने वाले प्रदर्शकारियों पर सवाल उठाते हुए बुधवार को कहा कि देश तो पहले ही आजाद है। उन्होंने कहा कि संविधान के आर्टिकल 19 (1) के तहत देश में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का प्रयोग किया जाता है, लेकिन यह अनुच्छेद हमें इस तरह की आजादी पर समुचित प्रतिबंध की भी याद दिलाता है। प्रसाद ने ट्वीट किया, हम आजकल कुछ जगहों पर आजादी-आजादी के नारे सुन रहे हैं। किस से आजादी? लोग खुलकर सरकार की आलोचना करते हैं। वह किसी…
महीना: फ़रवरी 2020
पाकिस्तान हाफिज सईद की सजा पर अमेरिका ने दिया बड़ा बयान
वाशिंगटन। मुम्बई 2008 आतंकवादी हमलों के मास्टरमाइंड तथा कुख्यात आतंकवादी हाफिज सईद को पाकिस्तान की अदालत द्वारा सजा सुनाने के फैसले का अमेरिका ने स्वागत करते हुए कहा कि लश्कर ए-तैयबा की जवाबदेही तय करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। पाकिस्तान की एक आतंकवाद निरोधक अदालत ने आतंकवाद के लिए धन मुहैया कराने के दो मामलों में हाफिज सईद को बुधवार को साढ़े पांच साल- साढ़े पांच साल कैद और दोनों मामलों में 15-15 हजार रुपए के जुर्माने की सजा सुनायी थी। दक्षिण एवं मध्य एशिया मामलों…
19 साल की लड़की ने अंडरवियर में छुपाए कंडोम और फिर उसमें रखे ड्रग्स, पार्टी में पहुंची, खुला राज, कोर्ट ने सुनाई सजा
सिडनी। ड्रग्स की लत इंसान से क्या-क्या नहीं करवाता है, इसकी बानगी आपको इस खबर में देखने को मिलेगी। दरअसल, एक लड़की ड्रग्स (कोकीन और केटामाइन) को कंडोम में रख अपने अंडरवियर में छुपा कर एक म्यूजिक फेस्टिवल यानी पार्टी में गई थी। मगर पुलिस की नजर से वह बच नहीं पाई और पकड़ी गई। 19 साल की ताया क्रोथर जब 1 जनवरी को फील्ड डे फेस्टिवल पार्टी में जा रही थी, तभी पुलिस को उस पर शक हुआ और उसे जांच के लिए रोक लिया गया। डेलीमेल की खबर…
राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण पर SC चिंतित, दिये निर्देश कहा- वेबसाइट पर बताएं आपने क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवार को टिकट क्यों दिया?
नई दिल्ली। राजनीति में बढ़ते अपराधीकरण के खिलाफ दाखिल याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने आज सभी राजनीतिक दलों को निर्देश जारी किया। गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट ने सभी राजनीतिक दलों को आदेश दिया कि उसे अपने उम्मीदवारों के आधिकारिक मामलों का रिकॉर्ड अपने वेबसाइट पर दिखाना होगा। साथ ही यब भी आदेश जारी किया कि क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले उम्मीदवारों को वो टिकट क्यों दे रहे हैं, इसकी वजह बतानी होगी और जानकारी वेबसाइट पर देनी होगी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सियासी दलों को वेबसाइट, न्यूजपेपर और सोशल मीडिया पर…
पाकिस्तान में हाफिज सईद को सजा FATF आंख में भी धूल झोंककर बचने का प्रयास : भारत
नई दिल्ली। हाल की मीडिया रिपोर्टों में देखा गया कि पाकिस्तान की एक अदालत ने आतंकी फंडिंग मामले में संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभियुक्त आतंकवादी हाफिज सईद को सजा सुनाई है। यह पाकिस्तान के लंबे समय से लंबित अंतरराष्ट्रीय दायित्व का हिस्सा है ताकि आतंकवाद के समर्थन को रोका जा सके। ध्यान दिया जाए कि फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) की बैठक की पूर्व संध्या पर ये फैसला लिया गया है। इसलिए, इस निर्णय का प्रभाव भी देखा जा सकता है। यह भी देखा जाना चाहिए…
जानेमाने फैशन डिजाइनर पद्मश्री वेंडेल रॉड्रिक्स का निधन, केन्द्रीय मंत्रियों जताया दुख
गोवा। जानेमाने फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स का गोवा के कोलवले गांव स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी बुधवार को दी। पुलिस उपाधीक्षक (मापुसा) जी प्रभुदेसाई ने रॉड्रिक्स के निधन की पुष्टि की। रॉड्रिक्स 59 वर्ष के थे। प्रभुदेसाई ने कहा कि रॉड्रिक्स उत्तर गोवा स्थित अपने आवास पर गिर गए थे। पद्मश्री से सम्मानित रॉड्रिक्स एक लेखक, पर्यावरणविद और समलैंगिक अधिकार कार्यकर्ता थे। Shocked to hear about the untimely demise of Wendell Rodricks, one of India’s most renowned designers. My heartfelt condolences…
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर बड़ा हादसा, बस ट्रक में जा घुसी, 14 लोगों की मौत, 25 घायल
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक प्राइवेट बस खड़े हुए कंटेनर में घुस गई। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि 22 यात्री घायल हो गए। घायल यात्रियों में से सात लोगों को वेंटिलेटर पर रखा गया है। बस में 40-45 यात्री सवार थे। बताया जा रहा है कि यह हादसा इतना खतरनाक था कि बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई जिसे क्रेन से खीचकर कंटेनर से अलग किया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तेज गति से जा रही एक प्राइवेट बस बुधवार…
आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की लेंगे शपथ
नई दिल्ली। आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में भव्य समारोह में लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेंगे। पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्रम में केजरीवाल के साथ सभी मंत्री भी शपथ लेंगे। सिसोदिया निवर्तमान सरकार में उपमुख्यमंत्री हैं। आप के एक पदाधिकारी ने कहा कि पार्टी रविवार को विशाल कार्यक्रम के लिए बड़े पैमाने पर लोगों को आमंत्रित करने की योजना बना रही है और सभी नवनिर्वाचित…
CRPF डीजी श्री माहेश्वरी का ऐलान, छत्तीसगढ़ में जारी रहेंगे नक्सल विरोधी अभियान
रायपुर(बीएनएस)। बीजापुर जिले में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में CRPF के दो कमांडो की मौत और छह कर्मियों के घायल होने की घटना के दो दिन बाद CRPF के महानिदेशक आनंद प्रकाश माहेश्वरी ने बुधवार को कहा कि बल का मनोबल ऊंचा है और नक्सल विरोधी अभियान जारी रहेंगे। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF ) के प्रमुख छत्तीसगढ़ के रायपुर शहर के एक निजी अस्पताल में घायल कर्मियों से मिलने के बाद संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा, “सीआरपीएफ बहादुर बल है। शौर्य उन्हें विरासत में मिला है।…
महाराष्ट्र में 10वीं तक मराठी भाषा को पढ़ाया जाना होगा अनिवार्य, विधेयक लेकर आएगी उद्धव सरकार
मुंबई। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार राज्य के सभी स्कूलों में 10 कक्षा तक मराठी भाषा की पढ़ाई अनिवार्य बनाने के लिए आगामी विधानसभा सत्र में एक विधेयक लेकर आएगी। मराठी भाषा के मंत्री सुभाष देसाई ने बुधवार को बताया कि विधेयक का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 24 फरवरी से शुरू हो रहे विधानसभा के बजट सत्र में इसे पेश किया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि राज्य में 25,000 स्कूल हैं जिनमें मराठी की पढ़ाई नहीं होती है लेकिन एक बार विधेयक पारित हो जाने के…
