नई दिल्ली। PM नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष जम्मू कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शुक्रवार को कहा कि देश इन शहीदों की शहादत को कभी नहीं भूलेगा। https://twitter.com/MajorPoonia/status/1096366273213222915?s=20 PM मोदी ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘पिछले वर्ष पुलवामा में सुरक्षा बलों पर हुए जघन्य आतंकी हमले में जान गंवाने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि । वे असाधारण लोग थे जिन्होंने हमारे देश की सुरक्षा और सेवा करने में अपना जीवन समर्पित कर दिया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत उनकी…
महीना: फ़रवरी 2020
Pulwama Attack Anniversary: शहीदों को देश ने किया सलाम, CRPF ने लिखा- हम नहीं भूलते, हमने नहीं भुलाया: हम अपने उन भाइयों को सलाम करते हैं
नई दिल्ली। आज ही के दिन पिछले साल पाक की नापाक करतूतों की वजह से भारत ने अपने 40 जवानों को खो दिया था। जम्मू -कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले की आज पहली बरसी है और देश नम आंखों से अपने शहीद जवानों को याद कर रहा है। CRPF ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा कि हमने भूला नहीं, हमने छोड़ा नहीं। ज्ञात हो कि 14 फरवरी को CRPF के काफिले पर यह हमला तब हुआ था जब यह जम्मू से श्रीनगर जा रहा था। CRPF…
पुलवामा अटैक के एक साल पूरे, बिखरे थे जांबाजों के शव, खून से सनी थी सड़क और मंजर देख दहल उठा था देश, शहीदों को याद कर देश दे रहा श्रद्धांजलि
नई दिल्ली। तारीख 14 फरवरी 2019 दिन था गुरुवार, यानी वैलेंटाइन डे और समय करीब दोपहर के 3.30। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर करीब 2500 जवानों को लेकर 78 बसों में CRPF का काफिला गुजर रहा था। सामान्य दिन की तरह ही उस दिन भी CRPF के वाहनों का काफिला अपनी धुन में जा रहा था। हालांकि, घाटी में आतंकी गतिविधियों को देखते हुए काफिले में चल रहे सभी सुरक्षाकर्मी सतर्क थे। सड़क पर उस दिन भी सामान्य आवाजाही थी। CRPF का काफिला पुलवामा पहुंचा ही था, तभी सड़क के दूसरे…
विश्व रेडियो दिवस : रेडियो संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्व रेडियो दिवस पर जारी अपने संदेश में कहा है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में रेडियो संवाद का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा है कि लोकतंत्र में संवाद होना एवं संवाद के लिए सक्षम माध्यमों का होना अति महत्वपूर्ण है। लंबे समय से ‘‘रेडियो‘‘ संवाद का एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। आज विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर हम रेडियो के योगदान को सलाम करते है। श्री बघेल ने कहा है कि आमजन से रू-ब-रू होने के लिए चलाए जा रहे ‘‘लोकवाणी‘‘ जैसे…
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का अमेरिका दौरा : प्रवासी भारतीयों ने खुले दिल और गर्मजोशी से किया स्वागत
रायपुर(बीएनएस)। प्रवासी भारतीयों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अमेरिका दौरे का खुले दिल और गर्मजोशी से स्वागत किया है। अमेरिकी भारतीयों ने इसे छत्तीसगढ़ को एक विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में बदलने का अभियान कहा और उम्मीद जतायी है कि प्रवासी भारतीय छत्तीसगढ़ के बेहतरी के लिए योगदान देंगे। #ChiefMinister @bhupeshbaghel is a man on a mission to transform #Chhattisgarh! Great meeting him over dinner last night. Thanks @vshukl for hosting ! pic.twitter.com/8jcKdKGHCs — Harshul Asnani (@harshul) February 12, 2020 राष्ट्रीय ज्ञान आयोग के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व…
दलों के लिए चुनाव सरकार बनाने और गिराने के लिए होते, हम सिर्फ जय पराजय के लिए चुनाव नहीं लड़ते : अमित शाह
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के पूर्व अध्यक्ष अमित शाह ने पहली बार बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली का जनादेश नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ नहीं है। गृह मंत्री का यह बयान उस वक्त आया है जब भाजपा ने हार की समीक्षा किए जाने की बात कही है। ज्ञात हो कि शाह ने चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके बावजूद 70 विधानसभा वाली दिल्ली में भाजपा को महज 8 सीटें ही हासिल…
भारतीय-अमेरिकी उद्यमियों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए दिखाई उत्सुकता : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर(बीएनएस)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमेरिका प्रवास के दूसरे दिन सेन फ्रांसिस्को के इंडिया कम्युनिटी सेंटर, सेनजोस में टाई (द इंडयूस आन्ट्रप्रनर) सिलिकॉन वैली द्वारा आयोजित सम्मेलन में भारतीय समुदाय के लोगों के साथ चर्चा की। यहाँ भारतीय-अमेरिकी निवेशकों ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से बातचीत के दौरान छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में निवेश करने में गहरी दिलचस्पी दिखाई है। श्री बघेल ने यहाँ लगभग 250 निवेशकों को संबोधित करते हुये प्रदेश में निवेश की संभावनाओं और अवसरों की जानकारी देते हुये उन्हें आमंत्रित किया। इन दौरान उन्होंने चाना…
छत्तीसगढ़ में उद्योगों के लिए निवेश की बेहतर संभावनाएं : मुख्यमंत्री श्री बघेल
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने अमेरिका प्रवास के दौरान अमेरिकी निवेशकों को छत्तीसगढ़ में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कोर सेक्टर, आईटी, फूड प्रोसेसिंग, जैव-विविधता सहित अनेक क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। वे सेनफ्रांसिस्को के सिलिकॉन वेली और रेड वुड शोर्स में ऑटो ग्रिड सिस्टम के औद्योगिक प्रतिनिधियों और निवेशकों से चर्चा कर रहे थे। चर्चा के दौरान अनेक भारतीय-अमेरिकी उद्योगों ने छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए गहरी दिलचस्पी दिखाई। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि राज्य में उद्योगों के फलने-फूलने…
दिल्ली के भजनपुरा हत्याकांड का खुलासा, महज 30 हजार रुपए के लिए की गई 5 लोगों की हत्या
नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के भजनपुरा इलाके में की गई पांच लोगों की हत्या के मामले में पुलिस का कहना है कि ये हत्याएं 30 हजार रुपयों के लिए की गई थीं। इस मामले में पुलिस ने परिवार के एक रिश्तेदार को ही हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने रिश्ते के मामा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया है कि इनके बीच 30 हजार की कमेटी को लेकर विवाद था। ज्ञात हो कि बुधवार को इस हत्याकांड ने देश की राजधानी को हिलाकर रख दिया…
स्मृति ईरानी की गैस सिलेंडर वाली फोटो शेयर कर बोले राहुल गांधी- मैं भी इनसे सहमत हूं जो LPG मूल्य वृद्धि का विरोध करते हैं।
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने LPG सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी को लेकर गुरुवार को बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर निशाना साधा। उन्होंने ट्विटर पर स्मृति ईरानी की गैस सिलेँडर के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की। राहुल गांधी ने ट्विटर पर जो फोटो शेयर की है उसमें स्मृति और बीजेपी के कुछ अन्य नेता एवं कार्यकर्ता पूर्व की संप्रग सरकार के खिलाफ LPG सिलेंडर लेकर बैठे नजर आ रहे हैं। फोटो शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लिखा, ‘मैं बीजेपी के…
