PM मोदी ने किया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन, कहा- टेक्नॉलॉजी से मै आपसे जुड़ रहा हूं, लेकिन वहां के उत्साह,जुनून ऊर्जा को मैं अनुभव कर सकता हूं

कटक। PM नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कटक में होने वाले पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए PM मोदी ने कहा कि यह भारतीय खेलों के लिए एक ऐतिहासिक लम्हा है। श्री मोदी ने कहा, मैं आपके साथ टेक्नॉलॉजी के माध्यम से जुड़ रहा हूं, लेकिन वहां जो माहौल है, जो उत्साह है, जो जुनून है, जो ऊर्जा है, उसको मैं अनुभव कर सकता हूं। आज ओडिशा में नया इतिहास बना है। भारत के इतिहास में पहले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की शुरुआत…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मंत्री स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव को दी श्रद्धांजलि

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज सरगुजा पैलेस अम्बिकापुर पहुंचकर अविभाजित मध्यप्रदेश की पूर्व मंत्री और सरगुजा की राजमाता स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव को श्रद्धांजलि अर्पित की। छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री टी.एस. सिंहदेव की माताजी स्व. देवेन्द्र कुमारी सिंहदेव का बीते 10 फरवरी को निधन हो गया था। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने शोक संतप्त परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने स्व. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव के निधन को अपूरणीय क्षति कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे सौम्य छवि की कुशल एवं दूरदर्शी नेता थीं। इस अवसर पर…

नमस्ते ट्रंप’ पर कांग्रेस के सवाल का भाजपा दिया ने जवाब, कहा – ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत का बढ़ते कद से कांग्रेस नाखुश क्यों है?

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्रा को लेकर कांग्रेस के सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा ने शनिवार को पूछा कि ट्रंप का दौरा विश्व के सबसे बड़े और पुराने लोकतंत्रों की मुलाकात है, ऐसे में कांग्रेस इस क्षण पर खुशी क्यों नहीं महसूस करती? भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘वैश्विक स्तर पर भारत का कद बढ़ने से कांग्रेस नाखुश क्यों है? उन्होंने कहा, ‘‘भारत और अमेरिका के संबंधों में यह मील का पत्थर माने जाने वाला क्षण है और मेरी कांग्रेस को सलाह…

IJC का PM मोदी ने किया उद्घाटन, कहा- हर भारतीय की न्यायपालिका पर आस्था

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने शनिवार को विकास और पारिस्थितिक सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने के लिए पर्यावरण न्यायशास्त्र को पुनर्परिभाषित करने में भारतीय न्यायपालिका की प्रशंसा की। प्रधानमंत्री ने उच्चतम न्यायालय में न्यायपालिका और बदलती दुनिया विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय न्यायपालिका सम्मेलन 2020 के उद्घाटन समारोह में लैंगिक न्याय का उल्लेख करते हुए कहा कि दुनिया का कोई भी देश या समाज इसके बिना समग्र विकास को प्राप्त करने का दावा नहीं कर सकता है। उन्होंने समलैंगिकों के कानून, तीन तलाक और दिव्यांगों के अधिकारों का भी जिक्र…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे राष्ट्रीय कृषि मेला का उद्घाटन, राजधानी में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होगा राष्ट्रीय कृषि मेला

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 23 फरवरी को अपरान्ह 4 बजे फल-सब्जी, उपमंडी प्रांगण, तुलसी बाराडेरा, रायपुर में 23 से 25 फरवरी तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कृषि मेला 2020 का शुभारम्भ करेंगे। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे और विशिष्ट अतिथियों में नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, लोकसभा क्षेत्र रायपुर सांसद सुनील कुमार सोनी, विधायक सत्यनारायण शर्मा, बृजमोहन अग्रवाल, कुलदीप जुनेजा, विकास उपाध्याय, अनिता योगेन्द्र शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा, महापौर रायपुर एजाज ढेबर, जनपद पंचायत धरसींवा की अध्यक्ष उत्तराकमल भारती,…

मुख्यमंत्री ने कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की धर्मपत्नी और देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं कस्तूरबा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन किया है। श्री बघेल ने उन्हें याद करते हुए कहा कि गांधी जी के स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने में एक दृढ़ समर्पित सहभागी की भूमिका ‘बा‘ ने निभाई। बापू के संघर्ष की गाथा को ‘बा‘ के योगदान के बिना पढ़ना सदैव अधूरा लगता है। देशसेवा के महाव्रत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की सदैव साथी रहीं…

मुख्यमंत्री ने मौलाना अबुल कलाम आजाद को किया याद

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री स्वर्गीय मौलाना अबुल कलाम आजाद की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजलि दी है। श्री बघेल ने कहा है कि मौलाना अबुल कलाम जी ने आजादी की लड़ाई के साथ भारत की शिक्षा व्यवस्था की मजबूत नींव तैयार करने में अहम भूमिका निभाई। आजाद भारत के पहले शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर हम सब पावन स्मरण करते हैं। आज़ादी की लड़ाई में अहम भूमिका निभाने के अलावा वे सबसे…

अमेरिका की पाक को दो टूक, कहा पहले आतंकवादियों पर करो कार्रवाई तभी होगी बात

वाशिंगटन। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कम करने को बढ़ावा दे रहे हैं। इसके साथ ही इंगित किया कि दोनों देशों के बीच वार्ता तभी सफल होगी जब पाकिस्तान अपने देश में आतंकवादियों और चरमपंथियों पर कार्रवाई करे। ट्रम्प की आगामी भारत यात्रा के दौरान कश्मीर मुद्दे पर फिर मध्यस्थता की पेशकश किए जाने पर एक सवाल के जवाब में एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि आप राष्ट्रपति से जो सुनेंगे वह भारत और पाकिस्तान…

100रु अरब के ताजमहल का डोनाल्ड ट्रंप 100 करोड़ के खर्च पर करेंगे दीदार, आसमान से 7 हेलीकॉप्टर करेंगे निगरानी

आगरा। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजमहल के दीदार पर 100 करोड़ रुपए से ज्यादा का खर्च आएगा। इसमें 70 फीसदी खर्च सुरक्षा व्यवस्था पर होगा। शेष खर्च आवास से लेकर अन्य व्यवस्थाओं पर होगा। यूपी सरकार का भी लगभग 16 करोड़ रुपए खर्च करेगी। पांच सितारा होटलों में 500 कमरे अमेरिकी दल के लिए बुक कराए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से 14 किलोमीटर लंबे रास्ते में 10 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जा रहा है। ट्रंप के आने से पहले अमेरिकी दल के चार सौ सदस्य आगरा पहुंच…

राष्ट्रपति ट्रंप की सुरक्षा कमान अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी के हाथों में, CM रूपाणी को एजेंसी ने नहीं दी मोदी-ट्रंप के रोड शो में शामिल इजाजत

अहमदाबाद। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोडशो में गुजरात के मुख्यमंत्री रूपाणी शामिल नहीं होंगे। CM रूपाणी इस रोड शो में शामिल होना चाहते थे, लेकिन अमेरिकी सीक्रेट एजेंसी ने मुख्यमंत्री की कार को काफिले में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। ट्रंप के भारत पहुंचने के बाद सुरक्षा की कमान सीक्रेट एजेंसी ही संभालेगी। ट्रंप के रोड शो के दौरान काफिले में किसकी कार को एंट्री मिलेगी, किसे नहीं, यह सीक्रेट एजेंसी ही तय करेगी। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और PM मोदी के रोड…