ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने, कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश भर में करेंगे रैली, पहली सभा 28 जनवरी को जयपुर में

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए देश भर में रैलियां करेंगी। ऐसी पहली रैली 28 जनवरी को जयपुर में होगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने यहां संवाददाताओं को बताया, “28 जनवरी को कांग्रेस पार्टी के नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के एक दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। यह रैली देश में संदेश देगी।” उन्होंने कहा आम लोगों की रोजीरोटी से जुड़े देश के ज्वलंत मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने के…

ग्राम स्वराज से मिलेंगे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर (बीएनएस)। छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज जिला मुख्यालय बिलासपुर में पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर राज्यपाल सुश्री उइके ने कहा कि वर्तमान और भविष्य में होने वाले सामाजिक बदलाव और परिस्थिति की चुनौतियों को ध्यान में रखकर शिक्षा के मापदण्ड बनाने की आवश्यकता है, तभी हम श्रेष्ठ बने रह सकते हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि आज देश में मंदी का दौर है और रोजगार के अवसर की कमी हो रही है। ऐसे…

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वर्ष 20-21 के बजट की तैयारियां से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श चर्चा

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के सिलसिले में स्कूल शिक्षा, आदिमजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम से सम्बद्ध विभागों के बजट प्रस्तावों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम की उपस्थित में आयोजित बैठक में मुख्य सचिव आर. पी. मण्डल, अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा आलोक शुक्ला, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, सचिव आदिम जाति एवं अनुसूचित…

मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय : स्थानीय स्तर पर ही लोगों की समस्याओं का हो रहा है समाधान

रायपुर(बीएनएस)। प्रदेश के सभी 168 नगरीय निकायों में वार्ड कार्यालय खुलने से अब वार्ड में ही आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान हो रहा है। इससे आम लोगों का समय और आर्थिक नुकसान होने से बच रहे हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दूर दृष्टि सोच और शहरी नागरिकों को स्थानीय स्तर पर समस्याओं से निजात दिलाने के लिए प्रारंभ किया गया मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय से हो पाया है। प्रदेश में 13 नगर निगमों के 71 वार्ड में शुरू की गई वार्ड कार्यालयों से मात्र तीन महीने में तीन हजार 94…

लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम’ पर होगी बात : 27 से 29 जनवरी तक रिकार्ड करा सकेंगे आमजन अपनी बात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी की 7वीं कड़ी का प्रसारण आगामी 9 फरवरी को होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लोकवाणी में इस बार ‘परीक्षा प्रबंधन और युवा कैरियर के आयाम, विषय पर प्रदेशवासियों से बात करेंगे। लोकवाणी का प्रसारण छत्तीसगढ़ स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियो और क्षेत्रीय न्यूज चैनलों से सुबह 10.30 से 10.55 बजे तक होगा। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने समाज के हर वर्ग की भावनाओं और सुझावों से अवगत होने तथा अपने विचार साझा करने के लिए लोकवाणी रेडियोवार्ता प्रारंभ की…

जिसको विरोध करना है करे, CAA नहीं होगा वापस, विपक्ष भ्रम फैला देश तोड़ने का काम कर रहा है : अमित शाह

लखनऊ(बीएनएस)। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर देशभर में घमासान मचा है। केंद्रीय गृहमंत्री व भाजपा के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में लखनऊ के बंगला बाजार स्थित रामकथा पार्क में रैली को संबोधित किया। इस दौरान शाह ने जहां एक तरफ CAA से जुड़े मिथकों को दूर करते हुए इस कानून के बारिकियों के बारे में जनता को बताया। दूसरी तरफ विपक्ष को भ्रम फैलाने के लिए लताड़ भी लगाया। श्री शाह ने कहा कि CAA पर विरोधी पार्टियां दुष्प्रचार करके और भ्रम फैला…

तातापानी के गर्म जल स्त्रोत बने आकर्षण का केन्द्र, गर्म जल में हैं औषधीय गुण, लोगों की मान्यता है कि यहां स्नान करने से दूर होते हैं चर्म रोग

रायपुर(बीएनएस)। मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और झारखंड की सीमा से सटा बलरामपुर जिला अपने प्राकृतिक सौंदर्य के लिए मशहूर है। जिला मुख्यालय से रामानुजगंज मुख्य मार्ग पर 15 किलोमीटर की दूरी में राष्ट्रीय राजमार्ग 343 से लगा ग्राम तातापानी स्थित है। तातापानी नाम के अनुरूप प्राकृतिक गर्म स्त्रोत का अनोखा केंद्र है। यह छत्तीसगढ़ का एक मात्र गर्म जल स़्त्रोत है। गर्म जल स्त्रोत के पास 80 फुट ऊंची शिव की विशाल प्रतिमा एक प्रमुख आकर्षण का केंद्र है। इसे देखने के लिए लोग दूर-दूर से यहां आते हैं। यह स्थान…

अभिनव पहल : बंद पड़ी खदान को विकसित कर रोजगार एवं आर्कषक पर्यटन का केन्द्र बना केनापारा

रायपुर(बीएनएस)। जिला प्रशासन सूरजपुर के द्वारा अभिनव पहल करते हुए सूरजपुर के ग्राम पंचायत केनापारा में सन 1991 से एसईसीएल के बंद पड़े खुले खदान जो कि जलाशय मे तब्दील हो चुका था उसे पर्यटन स्थल बनाने की पहल की गई। आज यह क्षेत्र खूबसूरत पर्यटन स्थल बनकर उभर रहा है। इसके साथ ही जिला प्रशासन के सहयोग से यहां महिला स्वसहायता समूह इस पर्यटन स्थल में तमाम सुविधाएं देकर पैसे कमा रही हैं और अपना भविष्य संवार रही हैं। इस पर्यटन स्थल का आनंद उठाने दूर-दूर से सैलानी आते…

राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की बहादुरी पर हमें गर्व है, दिग्विजय सिंह ने किया ट्वीट

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मध्यप्रदेश भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि वे (कांग्रेस) राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की वीरता पर गर्व करते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर कुछ अनियंत्रित बीजेपी नेताओं की पिटाई की। राजगढ़ की कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा द्वारा राजगढ़ जिले के ब्यावरा में निषेधाज्ञा लागू होने के बाद भी संशोधित नागिरकता कानून (CAA) के समर्थन में रविवार को रैली निकालने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर चांटे मारने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते दिग्विजय सिंह…

मुख्यमंत्री 21 जनवरी को बिलासपुर और बेमेतरा जिले के प्रवास पर रहेंगे

रायपुर (बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 21 जनवरी को बिलासपुर और बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 2.30 बजे पुलिस परेड ग्राउण्ड रायपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और पंडित सुन्दर लाल शर्मा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री 5 बजे रायपुर आएंगे और यहां से हेलीकॉप्टर द्वारा बेमेतरा जिले के देऊरगांव (साजा) जाएंगे और वहां महामाया मंदिर परिसर में आयोजित श्रीमद भागवत पुराण सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री देऊरगांव (साजा) से शाम 6.30…