मुख्यमंत्री ने केन्द्र सरकार को 4140 करोड़ रूपए की खनिज राॅयल्टी देने लिखा पत्र

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में संचालित कोयला खदानों से निकाले गये कोयले की 4140.21 करोड़ रूपये एडिशनल लेवी की राशि यथाशीघ्र उपलब्ध कराने की मांग की है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केन्द्रीय कोयला खान एवं संसदीय कार्यमंत्री प्रहलाद जोशी को भेजे गये पत्र में भारतीय संविधान में उल्लेखित प्रावधानों, खनिज अधिनियम और माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा इस संबंध में पारित आदेश अनुसार खनिज पर राज्य सरकार के स्वामित्व होने तथा खनिजों पर राज्य सरकार द्वारा राॅयल्टी, लेव्ही एवं अन्य कर वसूलने के प्रावधान का उल्लेख करते हुए राज्य…

मुख्यमंत्री ने वर्ष 2020-21 के बजट की तैयारियों के संबंध में उद्योग और व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ किया विचार-विमर्श

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास पर आयोजित बैठक में छत्तीसगढ़ के उद्योग और व्यापार जगत के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ वित्तीय वर्ष 2020-21 के बजट के संबंध में विस्तृत विचार विमर्श किया। बैठक में अपर मुख्य सचिव वित्त अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव गौरव द्विवेदी, उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव मनोज कुमार पिंगुआ, उद्योग विभाग के संचालक अनिल टुटेजा सहित फिक्की, सीआईआई, उरला इंडस्ट्रिज एसोसिएशन, छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कामर्स और क्रेडाई सहित विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। बैठक में प्रतिनिधियों ने छत्तीसगढ़…

अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे प्रवीण सोमानी ने मुख्यमंत्री श्री बघेल से की मुलाकात

रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सकुशल वापस लौटे रायपुर के व्यवसायी प्रवीण सोमानी को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री सोमानी ने अपने परिवार के साथ आज सवेरे मुख्यमंत्री श्री बघेल से यहां उनके निवास में सौजन्य मुलाकात की। श्री सोमानी ने मुख्यमंत्री द्वारा इस कठिन दौर में उनकी सकुशल रिहाई के लिए की गई पहल के लिए मुख्यमंत्री और छत्तीसगढ़ पुलिस के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायपुर आरिफ शेख भी उपस्थित…

चीन में कोरोना वायरस का कहर, वुहान शहर लॉक डाउन, शहर छोड़ने पर अस्थायी रुप से रोक, 17 लोगों की मौत

नई दिल्ली। चीन में कोरोना वायरस (कोरोनावायरस) का कहर जारी है। कोरोना वायरस के फैलते प्रकोपर पर लगाम लगाने की कोशिश के तहत चीन ने अपने मुख्य शहर वुहान को पूरी तरह से बंद (लॉक डाउन) कर दिया है। चीन के हुबेई प्रांत की सरकार ने वुहान शहर में कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए स्थानीय लोगों के शहर छोड़ने पर अस्थायी रुप से रोक लगा दी है। चीन में कोरोनावायरस से 17 लोगों की मौत के बाद करीब 11 मिलियन की आबादी वाले वुहान शहर में रेलवे, प्राइवेट…

केंद्र सरकार का जम्मू-कश्मीर को तोहफा, विकास के लिए 80 हजार करोड़ के पैकेज को दी मंजूरी

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के विकास के लिए बुधवार को 80 हजार करोड़ रुपये के पैकेज को मंजूरी दी है। यह जानकारी HRD मंत्रालय ने दी। इसके अलावा केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर छह हजार करोड़ रुपये की परियोजना ‘अटल जल मिशन योजना’ को मंजूरी दी। ‘अटल टनल’ के लिए भी चार हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई। ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने पिछले साल अगस्त महीने में ऐतिहासिक फैसला लेते हुए जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने…

CAA के समर्थन रैली में बरसे योगी, पुरुष घर में रजाई ओढ़ के सो रहे है और महिलाओं को आगे करके चौक-चौराहे पर बैठाया जा रहा है।

लखनऊ। कानपुर में CAA के समर्थन में एक रैली को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अब तो कांग्रेस ने एक सिरे से कह दिया है कि जब तक ISI के एजेंटों की भारत में एंट्री नहीं करा देते तब तक हम नागरिकता संशोधन कानून का विरोध करेंगे, ये कांग्रेस के नेताओं का शर्मनाक बयान आया है। विपक्षी दलों के लोग यही कह रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा कि अब इन्होंने क्या किया है, अपने घर की महिलाओं को चौक-चौराहे पर बैठाना…

पकिस्तान की गुहार पर ट्रंप की कश्मीर समाधान पेशकश भारत ने ठुकराया, कही दो टूक- तीसरे पक्ष की मध्यस्थता की जरूरत नहीं

नई दिल्ली। भारत – पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने में मदद की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नयी पेशकश के जवाब में सरकार के सूत्रों ने बुधवार को कहा कि कश्मीर मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की किसी भी भूमिका की कोई गुंजाइश नहीं है। भारत का लंबे समय से रुख रहा है कि कश्मीर का मुद्दा भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय मुद्दा है तथा किसी तीसरे पक्ष द्वारा मध्यस्थता या हस्तक्षेप का कोई प्रश्न नहीं उठता। ट्रंप ने मंगलवार को दावोस में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान…

‘‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं : राजनाथ सिंह

मेरठ। संशोधित नागरिकता कानून (CAA) के समर्थन में भाजपा की ओर से आयोजित रैली को संबोधित करते हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को यहां कहा कि ‘‘हम सरकार नहीं, बल्कि देश बनाने के लिए राजनीति करते हैं। मेरठ के माधवकुंज मैदान में संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में आयोजित जन जागरण रैली को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि हमने (पिछली सरकार में) नागरिकता संशोधन कानून बनाया था लेकिन उस दौरान यह लागू नहीं हो सका था और इस बार हमने इसे कर दिखाया। उन्होंने कहा, ‘‘इस…

केन्द्र सरकार की SC में याचिका, फांसी की सजा पाने वाले दोषियों की दया याचिका दाखिल करने की समय सीमा 7 दिन हो

नई दिल्ली। केन्द्र सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल करके कहा है कि फांसी की सजा पाने वाले दोषियों की दया याचिका दायर करने की समय सीमा सात दिन के लिए निर्धारित की जाए। गृह मंत्रालय ने कोर्ट से यह भी कहा है कि जेल मैनुअल में बदलाव किए जाए। इस याचिका में मंत्रालय ने कहा है कि न्यायिक प्रक्रिया दोषियों के नहीं, पीड़िता के पक्ष में होनी चाहिए। आपको बता दें कि दिल्ली में 2012 में निर्भया के साथ हुए गैंगरेप मामले के दोषी फांसी की…

प्रधानमंत्री श्री मोदी 26 जनवरी को शाम छह बजे करेंगे ‘मन की बात’

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) पर शाम छह बजे प्रसारित होगा। यह इस साल का पहला मन की बात कार्यक्रम होगा। इस कार्यक्रम के लिए आम लोगों से उनके आईडिया मांगे गए हैं। "नया वर्ष, नया दशक, नये संकल्प, नयी ऊर्जा, नया उमंग, नया उत्साह – आइये चल पड़ें।" 26 जनवरी को शाम 6 बजे, प्रधानमंत्री श्री @narendramodi , आपसे अपने मन की बातें साझा करेंगे I 🗓️ 26 जनवरी🕰️ 6 PM@PMOIndia @MIB_India @mygovindia @AkashvaniAIR @DDNational @DDNewslive pic.twitter.com/MqoyWm2A2f — Mann…