रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 26 जनवरी को जगदलपुर के लालबाग परेड मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह में सबेरे 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे। श्री बघेल दोपहर 12.15 बजे जगदलपुर में शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12.30 बजे सेंट जेवियर स्कूल का उद्घाटन करने के बाद 2.20 बजे रायपुर लौटेंगे।
महीना: जनवरी 2020
मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को देश के 71वे गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि गणतंत्र दिवस लोकतंत्र का महापर्व है। आज ही के दिन देश का संविधान लागू हुआ। हमारे महान नेताओं के त्याग और बलिदान से देश को जो आजादी मिली, हमें जो संविधान मिला और जो लोकतंत्र का वरदान मिला है, वह लगातार मजबूत हो। उन्होंने कहा है कि हमारे संविधान की प्रस्तावना के पहले वाक्य ‘हम भारत के लोग‘ ने 26 जनवरी 1950 से लेकर आज…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 पर PM मोदी ने निर्वाचन आयोग का जताया आभार
नई दिल्ली। राष्ट्रीय मतदाता दिवस 2020 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को लोगों को बधाई दी और कहा कि राष्ट्र चुनाव प्रक्रिया को अधिक जीवंत तथा सहभागी बनाने की कोशिशों के लिए निर्वाचन आयोग का आभार व्यक्त करता है। पिछले 10 साल से निर्वाचन आयोग 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के रूप में मना रहा है। भारत के गणतंत्र बनने से एक दिन पहले 25 जनवरी 1950 को निर्वाचन आयोग की स्थापना हुई थी। हिमाचल प्रदेश के सभी निवासियों को 50वें पूर्ण राज्यत्व दिवस की बहुत-बहुत बधाई। अपने…
संबित पात्रा ने शाहीन बाग को बताया तौहीन बाग, वीडियो जारी कर किया टुकड़े-टुकड़े गैंग के देश विरोधी इरादों का खुलासा
नई दिल्ली। नई दिल्ली शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चल रहे प्रदर्शन की चर्चा पूरे देशभर में है। इसी प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने शाहीन बाग को तौहीन बाग का नाम दिया। पात्रा ने कहा कि शाहीन बाग में भारत के टुकड़े-टुकड़े करने की कोशिश की जा रही है। दोस्तों शाहीन बाग़ की असलियत देखें:१)असम को इंडिया से काट कर अलग करना हमारी ज़िम्मेदारी२)”Chicken Neck” मुसलमानो का है३)इतना मवाद डालो पटरी पे की इंडिया की…
प्रधानमंत्री मोदी ने देश बदला, अब दिल्ली बदलनी है: अमित शाह
नई दिल्ली। दिल्ली के करावल नगर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने अरव्ंद केजरीवाल और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि चुनाव में एक ओर आम आदमी पार्टी की सरकार है जिन्होंने बड़े-बड़े वादे करके, दिल्ली में 5 साल तक शासन किया और दिल्ली को आगे ले जाने की जगह पीछे ले जाने का काम किया है। केजरीवाल आज पुराने वादे याद नहीं करते हैं। वो जब भी आएं तो उन्हें पूछना कि नए स्कूल बनाने थे वो कहां हैं। 700…
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
रायपुर(बीएनएस)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 जनवरी को राष्ट्रीय पर्यटन दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पर्यटन की व्यापक संभावनाएं हैं। यहां प्राकृतिक सौंदर्य से परिपूर्ण अनेक रमणीय स्थलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के गौरवशाली अतीत और समृद्ध विरासत को संजोए अनेक ऐसे पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व के स्थल हैं, जो बरबस ही लोगों को आकर्षित करते हैं। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने की कार्ययोजना पर काम किया जा रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ में स्थित…
208 शिक्षाविदों के बाद अब 154 प्रबुद्ध हस्तियों ने की राष्ट्रपति से अपील, CAA के खिलाफ हिंसा करने वालों पर हो एक्शन
नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में अभी भी नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) का विरोध जारी है। हालांकि मोदी सरकार ने फैसला किया है कि वह इन पर एक कदम भी पीछे नहीं हटेगी, लेकिन विपक्षी दल भी पूरा जोर लगा रहे हैं। इस बीच, देश के 154 प्रबुद्ध नागरिकों ने शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से CAA व NRC के विरोध के नाम पर हिंसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं को सुरक्षा प्रदान करने की अपील की है। A delegation…
IT का भारत होटल की एमडी ज्योत्सना सूरी और उनके सहयोगियों के 8 ठिकानों पर छापा, मिली 1000 करोड़ की विदेशी संपत्ति
नई दिल्ली। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ज्योत्सना सूरी की अगुवाई वाले भारत होटल्स लिमिटेड की 1,000 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित विदेशी संपत्ति का पता लगाया है। कर चोरी के एक मामले की जांच के सिलसिले में भारत होटल्स की चेयरपर्सन और मैनेजिंग डायरेक्टर ज्योत्सना सूरी और उनके सहयोगी के ठिकानों पर आयकर विभाग ने सोमवार को छापेमारी की। उनकी करीबी सहयोगी जयंत नंदा के ठिकानों पर इनकम टैक्स के छापे भी चल रहे हैं। जानकारी के मुताबिक आयकर अधिकारियों ने बताया तलाशी रविवार को शुरू हुई। उन्होंने कहा…
दिल्ली के लोगों को तय करना होगा कि वे ‘जिन्ना वाली आजादी’ चाहते हैं या ‘भारत माता की जय’ : प्रकाश जावडे़कर
नई दिल्ली। शाहीन बाग में चल रहे CAA विरोधी प्रदर्शन का हवाला देते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के लोगों को यह तय करने की जरूरत है कि वे ‘जिन्ना वाली आजादी’ चाहते हैं या ‘भारत माता की जय’। जावडे़कर ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर अल्पसंख्यकों के दिमाग में ‘जहर घोलने’ का भी आरोप लगाया। जावडे़कर ने कहा कि जिसने दिल्ली में दंगा भड़काया लोगों की संपत्ति जलाई उसे आम आदमी पार्टी टिकट देती है। लोगों में गलतफहमी पैदा करके और भ्रमित…
छत्तीसगढ़ी गहनों के सौंदर्य को निहारेगा पूरा देश
छत्तीसगढ़ के लोक जीवन में प्रचलित गहनों का सौंदर्य अब राजपथ से पूरे देश में बिखरेगी। नई दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस परेड़ में अब की बार छत्तीसगढ की झांकी को नेतृृत्व करने का मौका मिल रहा है। आभूषणों और शिल्पकलाओं की थीम पर बनी यह झांकी छत्तीसगढ़ के लोक-जीवन और समाज में कलात्मक सौंदर्यप्रियता को प्रतिबिंबित करती है। इस झांकी में बस्तर के आदिवासी समुदाय के ककसार नृृत्य की मनमोहक प्रस्तुति भी कलाकार देंगे। गणतंत्र दिवस के इस राष्ट्रीय पर्व में इस झांकी के जरिए छत्तीसगढ़ की आदिवासी कला…
