CAA नागरिकताकानून के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को दलित विरोधी घोषित कर देना चाहिए: नित्यानंद राय

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा कि संशोधित नागरिकताकानून का विरोध करने वालों को ओबीसी और दलित विरोधी घोषित कर देना चाहिए। गृह राज्य मंत्री राय ने कहा कि पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में उत्पीड़न के कारण वहां से आने वाले लोगों में ज्यादातर अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) और दलित वर्ग से हैं। उन्हें सम्मान देने के लिए प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी सीएए लेकर आए हैं। आज दिल्ली में भाजपा के ओबीसी मोर्चे द्वारा समाज और शिक्षा सुधारों की अग्रदूत रहीं सावित्रीबाई फुले जी की जयंती…

कांग्रेस ने गोडसे और सावरकर को बताया समलैंगिक, चक्रपाणी बोले- राहुल हैं होमोसेक्सुअल

नई दिल्ली। कांग्रेस सेवादल के द्वारा विनायक सावरकर पर टिप्पणी करने वाली छापी गई किताब पर विवाद बढ़ता जा रहा है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस सेवादल की ओर से बांटी गई इस किताब पर विवाद हो गया जिसमें नाथूराम गोडसे और वीर सावरकर को समलैगिंक बताया गया था। उसका बाद बीजेपी, शिवसेना से लेकर हिन्दू महासभा की ओर से तीखी प्रतिक्रिया का दौर शुरू हो गया है। अखिल भारतीय हिंदू महासभा के अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि ने कांग्रेस सेवादल की किताब में लगाए आरोप पर कहा कि ये पूर्व महासभा अध्यक्ष…

CAA पर शाह का राहुल पर कटाक्ष, बोले- नागरिकता संशोधन एक्ट कानून नहीं पढ़ा तो इटालियन में अनुवाद भेज देता हूं।

जोधपुर। देश में CAA नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर मचे घमासान के बीच केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने शुक्रवार को नागरिकता संशोधन एक्ट को लेकर राजस्थान के जोधपुर में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि CAA पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से हिंदू, सिख, जैन, पारसी, बौद्ध, ईसाई लोग जो धर्म के आधार पर प्रताड़ित होकर आए हैं, उन्हें नागरिकता देने का कानून है। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @AmitShah जोधपुर, राजस्थान में नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में विशाल जनसभा को…

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की बढ़ी सरगर्मी

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय के चुनाव के बाद पंचायत चुनाव की सरगर्मी बढ़ गई है। पंचायत चुनाव के लिए नामांकन पत्र भरे जा रहे हैं, उम्मीदवारी के लिए जोर आजमाइश जारी है। यह चुनाव भले ही गैर दलीय आधार पर हो रहे हों, मगर यहां सियासी तड़के का जोर है। प्रदेश में पंचायत चुनाव तीन चरणों- 28 जनवरी, 31 जनवरी और तीन फरवरी को होगा। मतदान बैलेट पेपर से होगा। चुनाव के लिए नामांकन भरने का क्रम जारी है जो छह जनवरी तक चलेगा। सात जनवरी को नामांकन की…

बगदाद हवाईअड्डे के समीप स्थित सैन्य अड्डे पर रॉकेट हमला, विशेष कुद्स सेना प्रमुख समेत 8 लोगों की मौत

बगदाद। ईरान समर्थक भीड़ द्वारा अमेरिकी दूतावास की घेरेबंदी करने के कुछ दिन बाद शुक्रवार को बगदाद हवाईअड्डे पर एक रॉकेट हमले में कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। इराकी सुरक्षा सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। इराकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया, ‘‘बगदाद में अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर तीन रॉकेट दागे गए।’’ बयान में बताया गया कि दो कारों में विस्फोट हुआ। एक सुरक्षा अधिकारी ने अपनी पहचान गोपनीय रखने की शर्त पर बताया कि इस दौरान आठ लोगों की मौत हो…

डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक जनवरी से शुरू

रायपुर। प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी योजना डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता एवं मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना एक जनवरी 2020 से राज्य में लागू की जा चुकी है। वर्तमान में पुरानी तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है। नई योजना के लिए नया साफ्टवेयर भी जल्दी आ जाएगा। राज्य सरकार द्वारा ट्रस्ट मॉडल के माध्यम से लागू की गई उपचार योजना में एक जनवरी 2020 से आज 02 जनवरी तक 1990 मरीजों को योजना का लाभ मिल चुका है। पूर्व में राज्य में चल रहे इंश्योरेंस और हाईब्रिड मॉडल में बदलाव…

भीड़ से मिलेगी मुक्ति, मतदाता घर बैठे देख सकेंगे बूथ की भीड़, ‘बूथ ऐप’ प्रयोग करने वाला पहला राज्य बनेगा दिल्ली

नई दिल्ली। 2020 में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदाता घर में बैठे-बैठे ही मतदान केंद्र पर मौजूद भीड़ का अंदाजा लगा सकेंगे। यह हैरतंगेज काम क्यूआर कोड वाले बूथ-ऐप से संभव हो पाएगा। साथ ही अब तक हिंदुस्तान में हो चुके तमाम विधानसभा चुनावों में इस तरह के हैरतंगेज तकनीक वाले ऐप का प्रयोग करने वाला दिल्ली देश का पहला राज्य बन जाएगा। इसी ऐप के जरिये आपको घर बैठे ही पता चल जाएगा कि किस मतदान केंद्र पर कितने मतदाता उस समय तक मतदान कर चुके हैं।…

भारत के पास विमान से विमान वाहक पोत तक बनाने की क्षमता है : प्रधानमंत्री मोदी

बेंगलुरु। कर्नाटक के बेंगलुरू में गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पांच रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने यह दशक न्यू इंडिया के लिए महत्वपूर्ण है। अगला दशक भारत की ताकत और वैश्विक स्थिति तय करेगा। यह दशक उन युवाओं और नवोन्मेषकों के लिए है जो 21 वीं सदी में पैदा हुए हैं या युवा हैं। बेंगलुरु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी #DRDO की 5 युवा वैज्ञानिक प्रयोगशालाओं का कर रहे हैं उद्घाटनLive- https://t.co/rTsjogLiNe pic.twitter.com/ebdbhatkx1 — डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 2, 2020…

भारतीय रेलवे का नए साल में रेलयात्रियों को तोहफा, अब सारी सुविधाएं हेल्पलाइन नंबर 139 पर ही

नई दिल्ली। भारतीय रेलवे ने वर्ष 2020 में यात्रियों को अलग-अलग हेल्पलाइन नंबरों से होने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रेलवे ने नए साल में बड़ा कदम उठाया है। अब सभी तरह की सुविधाएं, पूछताछ और शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 139 ही काम करेगा। इसके चलते अब यात्रियों को अलग-अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। हालांकि, हेल्पलाइन नंबर 182 बरकरार रहेगा। PIB ने एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी है। "हर सफर होगा सुरक्षित और फाइन, जब होगा साथी वन थ्री नाइन " यात्रा…

छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए मिला कृषि कर्मण पुरस्कार, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कृषि मंत्री और दो किसानों को किया पुरुष्कृत

रायपुर। छत्तीसगढ़ को सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कृषि कर्मण पुरस्कार से सम्मानित किया। कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने राज्य की ओर से यह पुरस्कार ग्रहण किया। छत्तीसगढ़ को वर्ष 2016-17 में कुल खाद्यान्न उत्पादन श्रेणी-2 के अंतर्गत सर्वाधिक खाद्यान्न उत्पादन के लिए भारत सरकार द्वारा इस पुरस्कार के लिए चुना गया है कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे ने प्रदेश के किसानों और विभागीय अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। कृषि मंत्री श्री चौबे ने इस पुरस्कार को प्रदेश के अन्नदाता किसानों के…