सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री गंभीर : वेंटिलेटर, आई.सी.यू. और ऑपरेशन कक्ष सहित सभी आपात सेवाओं को दुरूस्त करने के दिए निर्देश

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर हैं। उन्होंने राज्य के सभी शासकीय अस्पतालों में जीवन रक्षक उपकरणों (वेंटिलेटर इत्यादि), सघन चिकित्सा कक्षों (आई.सी.यू.) और ऑपरेशन कक्षों सहित सभी आवश्यक आपात सेवाओं को दुरूस्त करने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। श्री बघेल ने सरकारी अस्पतालों में आपात सेवाओं की समुचित व्यवस्था के संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों को दस दिनों के भीतर प्रमाण-पत्र भेजने को कहा है। मुख्यमंत्री ने यह कहा है कि यदि अस्पताल में…

शासन की सफलता का सर्टिफिकेट जन स्वीकृति और जनता ने बार-बार लोकतांत्रिक जनादेश देकर नरेन्द्र मोदी की जन स्वीकृति को स्पष्ट किया: अमित शाह

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री एवं भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र के अंदर शासन की सफलता का सबसे बड़ा सर्टिफिकेट जन स्वीकृति और जनता का आशीर्वाद होता है तथा जनता ने बार-बार नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में लोकत्रांत्रिक जनादेश देकर इस जन स्वीकृति को स्पष्ट किया है। अमित शाह ने यहां कर्मयोगी ग्रंथ के अनावरण के अवसर पर कहा, ‘‘अब तक घोषणा पत्र केवल एक कागज़ का टुकड़ा बनकर रह जाते थे । लेकिन मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि आप हमारा 2014…

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने JNU हिंसा की निंदा की, बोले- जब मैं JNU में पढ़ता था, तब वहां कोई टुकड़े-टुकड़े गैंग नहीं देखा

नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में रविवार को हुई हिंसा के अगले दिन विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा है कि जब मैं JNU में पढ़ता था, तो हमने वहां कोई ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ नहीं देखा। एस जयशंकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र रह चुके हैं। विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, ‘मैं आपको निश्चित तौर पर बता सकता हूं कि जब मैं JNU में पढ़ता था, तो हमने वहां कोई ‘टुकड़े-टुकड़े गैंग’ नहीं देखा।’ इससे पहले एस. जयशंकर ने JNU हिंसा की निंदा की थी। जयशंकर ने ट्वीट कर…

रामनामियों के रोम-रोम में राम : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि रामनामियों के रोम रोम में राम बसते हैं। वे श्री राम के सच्चे अनुयायी हैं। उनमें राम के प्रति अटूट विश्वास और श्रद्धा हैं। छत्तीसगढ़ के गावों-कस्बो में तालाब निर्माण में रामनामी समाज के पुरखों का विशेष योगदान रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव-गांव मे तालाबो का निर्माण रामनामियों के दया भाव का प्रतीक है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड के ग्राम पिकरीपार में रामनामी बड़े भजन मेला का शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए और इस आयोजन…

दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं, दिल्ली की जनता BJP को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है : जावड़ेकर

नई दिल्ली। दिल्ली में चुनावी बिगुल बजते ही केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने आज कहा कि दिल्ली में चुनाव कामकाज के आधार पर लड़े जायेंगे, झूठ के आधार पर नहीं और प्रदेश की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी है। दिल्ली में भाजपा के चुनाव प्रभारी जावड़ेकर ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘तरक्की में रोड़े अटकाने वाले कार्य अब समाप्त होंगे और विकास का रास्ता अख्तियार होगा।’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली की जनता भाजपा को सत्ता में लाने का मन पूरी तरह से बना चुकी है।…

दिल्ली में विधानसभा चुनाव का ऐलान, 8 फरवरी को वोटिंग, 11 को आएंगे परिणाम

नई दिल्ली। आज भारत निर्वाचन आयोग ने दिल्ली विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी। दिल्ली विधानसभा चुनाव एक चरण में होगा। 8 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। 11 फरवरी को नतीजे आएंगे। आज से ही दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गयी है। 70 सदस्यीय वाली दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त होगा। नियमानुसार उससे पहले ही चुनाव संपन्न कराकर नई विधानसभा का गठन करना होगा। चुनाव आयोग ने जारी किया #DelhiAssemblyElections का पूरा कार्यक्रम ⬇️ ▪️ 14 जनवरी- अधिसूचना जारी होगी▪️ 21 जनवरी- नामांकन भरने…

JNU Updates: JNU कैंपस में फिर बवाल, छात्र संघ अध्यक्ष सहित कई छात्र घायल, दिल्ली पुलिस मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) परिसर में रविवार शाम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्र नेताओं और वामपंथी छात्रों के बीच हुई हिंसक झड़प में जेएनयूएसयू की अध्यक्ष ऐशे घोष सहित कई अन्य विद्यार्थी बुरी तरह से घायल हो गए। वीडियो में घोष के शरीर से खून निकलता देखा जा सकता है। खबरों के अनुसार, लोहे की रोड से उसकी आंख पर हमला किया गया। प्राथमिक उपचार के लिए उसे पास के अस्पताल ले जाया गया है। महासचिव सतीश चंद्र भी इस दौरान घायल हो गए और कथित…

ट्रम्प की ईरान को धमकी- अमेरिका पर हमला हुआ तो ईरान पर अब तक का सबसे भीषण हमला करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान को चेतावनी दी कि यदि वह बगदाद में अमेरिकी हवाई हमले में शीर्ष ईरानी कमांडर के मारे जाने के बाद जवाबी कार्रवाई करता है तो अमेरिका उस पर अब तक का सबसे जोरदार हमला करेगा। ट्रम्प ने ईरान से जवाबी हमले की कार्रवाई संबंधी टिप्पणियों के बीच शनिवार को आधी रात के बाद ट्वीट किया, ‘‘उन्होंने (ईरान ने) हम पर हमला किया और हमने जवाबी हमला किया। यदि वे फिर हमला करते हैं, तो हम उन पर अब तक का सबसे जोरदार हमला…

CAA के बाद मोदी सरकार का अगला बड़ा कदम होगा देश से रोहिंग्या को बाहर निकालना : केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

न्यूज़ डेस्क। नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देशभर में विरोध-प्रदर्शन का दौर थमा नहीं है। सरकार ने विपक्षी दलों पर ये आरोप लगाया है कि हिंसा फैलाने में उनका हाथ है। विपक्ष ने लोगों को CAA और NRC को लेकर गुमराह किया हैं जिसके कारण हिंसा हुई। इसी बीच एक और कन्फ्यूजन बरकरार था कि क्या नागरिकता संशोधन कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा या नहीं? इस कन्फ्यूजन को खत्म करते हुए केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि यह कानून जम्मू-कश्मीर में भी लागू होगा। एक अखबार साथ हुई…

मुरली मनोहर जोशी के जन्मदिन पर PM मोदी ने घर पहुंच कर दी बधाई, बोले- BJP को मजबूत करने में उनका महत्त्वपूर्ण भूमिका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी से मिलकर उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने जोशी के आवास पर पहुंचकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। जोशी के कार्यालय ने बताया कि प्रधानमंत्री ने उनके साथ करीब आधा घंटा बिताया। इससे पहले मोदी ने सुबह ट्वीट करके भाजपा के वरिष्ठ नेता को मुबारकबाद दी। उन्होंने ट्वीट किया कि राष्ट्रहित के संरक्षण और राष्ट्रीय प्रगति को बढ़ाने के मामले में जोशी अविचल रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जोशी का जन्म 1934 में उत्तराखंड के…