एक तरफ निर्भया के दोषियों को फांसी, वंही भोपाल में फिर छात्रा के साथ गैंग रेप

भोपाल। निर्भया कांड के आरोपीयों को कोर्ट ने मंगलवार को फांसी की सज़ा का एलान कर दिया वही मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहाँ भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दो लोगों ने सामूहिक बलात्कार किया। छात्रा कोचिंग से अपने साथी के साथ निकल कर बीएचईएल क्षेत्र के खंडहर पडे मकानों के रास्ते में बैठकर बातचीत कर रहे थे। तभी दो लोगों ने छात्रा और उसके साथी को अकेला देखकर उन्हें खंडहरों के…

मुख्यमंत्री 8 जनवरी को चेन्नई जाएंगे

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से 8 जनवरी को रायपुर से पूर्वान्ह 11 बजे विमान द्वारा रवाना होकर दोपहर 2 बजे चेन्नई पहुंचेंगे। श्री बघेल वहां अपरान्ह 3.30 बजे होटल ग्रान्ड चोल में ’थिंक एडु कॉनक्लेव 2020’ में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री मध्यरात्रि 12 बजे रायपुर लौट आएंगे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पहुंचे धान खरीदी केंद्र सेलूद, देखी धान की गुणवत्ता, किसानों से पूछा अऊ सब बने-बने गा, कउनो दिक्कत तो नहीं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के अंतर्गत पाटन क्षेत्र में भ्रमण के दौरान धान खरीदी केंद्र सेलूद के निरीक्षण पर पहुंचे। उन्होंने यहां धान बेचने आये किसानों से चर्चा की। किसानों ने बताया कि धान में मौसम की वजह से थोड़ी नमी आ गई है। किसानों ने बताया कि अभी-अभी सभी किसानों के धान की तौलाई हुई। सभी धान खरीदी से पूरी तरह संतुष्ट हैं। जिस तिथि पर टोकन जारी हुए, उसी तिथि में खरीदी हुई। सभी किसान इस बार खरीदी से संतुष्ट हैं। उन्होंने हमालों से भी…

भक्त राजिम माता के आशीर्वाद से साहू समाज ने अपनी मेहनत और त्याग से समाज को संगठित किया: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि भक्त राजिम माता के आशीर्वाद से साहू समाज ने अपनी मेहनत और त्याग से समाज को संगठित किया, आज वह समाज शिक्षा, कृषि व व्यवसाय सहित सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है और दूसरे समाज भी उनका अनुकरण कर रहे हैं। श्री बघेल आज गरियाबंद जिले के राजिम मेला स्थल में प्रदेश साहू संघ द्वारा आयोजित भक्त माता राजिम जयंती महोत्सव को सम्बोधित कर रहे थे। महोत्सव स्थल पहुंचकर सबसे पहले मुख्यमंत्री श्री बघेल, गृह एवं जेल मंत्री ताम्रध्वज साहू सहित…

ईमानदार करदाताओं को परेशानी से बचाने, कदम उठा रही है सरकार: निर्मला सीतारमण

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि सरकार कराधान प्रणाली के सरलीकरण तथा ईमानदार करदाताओं को किसी तरह परेशानी से बचाने को कदम उठा रही है। सीतारमण ने मंगलवार को कनफेडरेशन आफ आल इंडिया ट्रेडर्स द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार GST दाखिल करने की प्रणाली को बेहतर करने के लिए सुझावों को सुनने को तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार को विभिन्न अंशधारकों से जो सुझाव मिले हैं उनके आधार पर कराधान प्रणाली को सरल करने के लिए कदम उठाए जा…

प्रधानमंत्री मोदी ने US राष्ट्रपति ट्रंप को फोन पर दी नववर्ष 2020 की शुभकामनाएं, कहा- संबंधों की मजबूती पर जोर देंगे

नई दिल्ली। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन पर नए साल की शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के अनुसार मोदी ने ट्रंप से फोन पर कहा कि भारत और अमेरिका के बीच संबंध काफी मजबूत हो गए हैं। ये एक-दूसरे पर विश्वास के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वर्ष 2019 दोनों देशों ने काफी तरक्की है, जो कि दोस्ती को प्रगाढ़ करता है। श्री मोदी ने पारस्परिक हित के विभिन्न क्षेत्रों में भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया और ट्रंप के साथ मिलकर काम…

संत महात्माओं का संदेश और विचार किसी एक समाज के लिए नही बल्कि पूरे मानव समाज के लिए होते हैं : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने कहा है कि भारत देश संत महात्माओं का देश है। संत महात्माओं के विचारों और उपदेशों में परोपकार की भावना होती है। संत महात्माओं के संदेश और विचार किसी एक समाज के लिए नहीं होते, यह पूरे मानव समाज के लिए होते हैं। श्री बघेल आज मुंगेली जिले के विकासखण्ड पथरिया के ग्राम मोतिमपुर स्थित अनुरागी धाम में आयोजित अखंड नवधा रामायण के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इसके पूर्व श्री बघेल ने यज्ञ स्थल में आहुति और पूजा अर्चना कर प्रदेश की…

JNU हिंसा पर बोले उप राष्ट्रपति, घृणा की राजनीति की शरणस्थली न बनें विश्वविद्यालय परिसर

बेंगलुरू। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में हुए हमले की पृष्ठभूमि में उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने मंगलवार को कहा कि शैक्षिणक संस्थानों को सफल बनने की राह में घृणा एवं हिंसा की राजनीति की शरणस्थली नहीं बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और अकादमिक प्रयासों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए, न कि गुटबाजी और विभाजनकारी प्रवृत्तियों को। ರಾಷ್ಟ್ರೀಯ ಮೌಲ್ಯಮಾಪನ ಮತ್ತು ಪ್ರಮಾಣೀಕರಣ ಮಂಡಳಿ (ನ್ಯಾಕ್/ ಎನ್ ಎ ಎ ಸಿ) 25 ನೇ ವರ್ಷ ಆಚರಿಸುತ್ತಿರುವ ಈ ಮಹತ್ವದ ಸಂತೋಷದ ಸಂದರ್ಭದಲ್ಲಿ ನಿಮ್ಮೆಲ್ಲರ ಜೊತೆಗಿರುವುದು ನನಗೆ ಹರ್ಷ ತಂದಿದೆ. pic.twitter.com/QF1GSErjkX — Vice President of India (@VPIndia)…

मध्यप्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 16 एवं 17 जनवरी को: ए पी सिंह

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र 16 और 17 जनवरी को होगा। इसमें राज्य विधानसभाओं एवं लोकसभा में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (SC/ST) के आरक्षण को और 10 साल के लिए बढ़ाने वाले विधेयक का अनुमोदन किया जाएगा। मध्यप्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव ए पी सिंह ने मंगलवार को बताया कि राज्य विधानसभाओं एवं लोकसभा में SC/ST आरक्षण को और 10 साल के लिए बढ़ाए जाने संबंधी विधेयक के अनुमोदन के लिए 16 एवं 17 जनवरी को मध्यप्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत किया गया…

राष्ट्रपति श्री कोविंद ने दिखाई दरियादिली, दुल्हन को नहीं बदलना पड़ा अपना वेन्यू, पढ़े पूरा मामला ……

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के कार्यालय के हस्तक्षेप के बाद एक विदेशी दुल्हल की मंगलवार को केरल के पांच सितारा होटल ताज विवांता में होगी। आपको बता दें कि राष्ट्रपति कार्यालय ने सुरक्षा अधिकारियों को निर्देश दिया कि राष्ट्रपति के होटल में ठहरने के दौरान उसी होटल में हो रही विदेशी दुल्हन की शादी किसी भी तरह से प्रभावित नहीं होनी चाहिए। We are glad the issues have been resolved. President Kovind conveys his best wishes to you on this joyous occasion — President of India (@rashtrapatibhvn) January 5,…