नई दिल्ली। निर्भया गैंगरेप मामले में तिहाड़ जेल में बंद चार दोषियों के खिलाफ डेथ वारंट जारी होने के बाद उनकी रात करवट बदलते बीती रही है। वहीं उनसे मिलने के लिए एक NGO ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस NGO की मांग है कि उन्हें जेल में बंद दोषियों से उन्हें मिलने दिया जाए ताकि हम उनको अंग दान करने के लिए प्रेरित कर सके। आपको बता दें कि निर्भया गैंगरेप के चार दोषियों में से एक विनय कुमार शर्मा ने फांसी की सजा के खिलाफ एक…
महीना: जनवरी 2020
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व हिन्दी दिवस की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने जनता को विश्व हिन्दी दिवस की बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हिन्दी भाषा से पूरी दुनिया में हमारी संस्कृति, विकास और पहचान कायम होती है। एक प्रसिद्ध कविता में कहा गया है ‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्न्ति को मूल‘ अर्थात अपनी भाषा से ही उन्नति संभव है, क्योंकि यही सारी उन्नतियों का आधार है। श्री बघेल ने कहा कि यह हम सबका दायित्व है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा हिन्दी का सम्मान बढ़ाने का हर संभव प्रयास करें। बच्चों को राष्ट्रभाषा के…
ईरानी हमलों में किसी अमेरिकी की नहीं गई जान, ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल करने नहीं दिए जाएंगे : US राष्ट्रपति ट्रंप
वाशिंगटन। ईरान के हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि ईरानी हमले से हमारे सैनिक अड्डे को मामूली नुकसान हुआ है। लेकिन किसी भी सैनिक की जान नहीं गई है। ट्रंप ने कहा कि हमारे पास शानदार सेना है। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ईरान नरम होता प्रतीत हो रहा है, जो कि सभी पक्षों के लिए अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि हमने कासिम सुलेमानी को मारा है। हमें पहले ही सुलेमानी को मार देना चाहिए था। सुलेमानी ने…
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने प्रदेशवासियों को लोक पर्व छेरछेरा की दी बधाई
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों की खुशहाली, सुख, समृद्धि की कामना की है। श्री बघेल ने आज यहां छेरछेरा पर्व की पूर्व संध्या पर जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में दान की पुरातन परम्परा रही है। नई फसल के घर आने के बाद महादान और फसल उत्सव के रूप में पौष मास की पूर्णिमा को मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी तिहार हमारी समृद्ध दानशीलता की गौरवशाली परम्परा को दर्शाता है। इस दिन गली-मोहल्लों…
नगरीय चुनाव में ऐतिहासिक सफलता प्रदेश सरकार के कार्यो पर जनता की मुहर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा आम जनता के हित में किए गए कार्यों के फलस्वरूप नगरीय निकाय आम चुनाव में ऐतिहासिक सफलता मिली है। यह प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धि है। इसका श्रेय शहरी जनता के आशीर्वाद, सबकी एकजुटता और मेहनत को जाता है। श्री बघेल आज राजनांदगांव नगर निगम की महापौर हेमा देशमुख के पदभार ग्रहण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि की आसंदी से संबोधित कर रहे थे। श्री बघेल ने स्थानीय पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में आयोजित इस समारोह में…
सुपोषण के लिए मुख्यमंत्री का छेरछेरा जोहार : श्री बघेल 10 जनवरी को दुधाधारी मठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल
रायपुर। छत्तीसगढ़ में छेरछेरा त्यौहार का बहुत महत्व है। यह त्यौहार पौष पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी के रूप में मनाया जाता है। इसमें दान करने की परम्परा है। दान, धर्म और फसल उत्सव के रूप में मनाए जाने वाला छेरछेरा पुन्नी के दिन 10 जनवरी को सवेरे 9 बजे छेरछेरा जोहार कार्यक्रम का आयोजन दूधाधारी मंदिर मठपारा में आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे और दूधाधारी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राजेश्री महंत रामसुदंर दास से छेरछेरा दान लेकर प्रदेश…
हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों का निर्माण करना नहीं है, बल्कि व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि हमारा लक्ष्य गगनचुंबी इमारतों और हवाई अड्डों का निर्माण करना नही है, बल्कि छत्तीसगढ़ में रहने वाले व्यक्तियों पर ध्यान केंद्रित करना है। श्री बघेल आज चेन्नई में द न्यू इंडियन एक्सप्रेस – थिंक एडु कॉन्क्लेव 2020 के श्रोताओं को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने उन कार्यक्रमों के बारे में भी बताया जो उनकी एक वर्षीय सरकार ने राज्य के विकास को बढ़ावा देने के लिए अपनाए हैं। श्री बघेल ने कहा कि हमारे राज्य में किसानों को धान का पूरे…
देश में ट्रेड यूनियन हड़ताल का मिला-जुला रहा असर, बैंकिंग सेवाँए रही प्रभावित, पढ़ें….किन राज्यों में हुआ जनजीवन प्रभावित, कई राज्यों में कोई असर नहीं
नई दिल्ली। आज केंद्रीय ट्रेड यूनियनों की हड़ताल का बुधवार को कई प्रकार की बैंकिंग सेवाओं पर देश भर में असर दिखा लेकिन आवश्यक सेवाएं सामान्य रहीं । बंगाल और केरल में तथा पूर्वोत्तर राज्य असम में हड़ताल से सड़क और रेल यातायात भी प्रभावित रहा। यूनियनों ने केंद्र की आर्थिक नीतियों को मजदूर और जनविरोधी बताते हुए इस एक दिवसीय हड़ताल का आयोजन किया है। बुधवार को अधिकांश जगह बैंकों की शाखाएं खुली हुई थीं लेकिन बैंक कर्मचारियों के हड़ताल का समर्थन करने से देश में कई जगह बैंकों…
BJP सांसद विश्वभारती को भीड़ ने विश्वविद्यालय के कमरे में किया बंद, सांसद को करना पड़ा विरोध का सामना, ट्वीट कर बताई पीड़ा!
कोलकाता। भाजपा सांसद स्वप्न दासगुप्ता को बुधवार को विश्व भारती विश्वविद्यालय में माकपा समर्थित एसएफआई के सदस्यों के विरोध का सामना करना पड़ा। उन्हें यहां संशोधित नागरिकता कानून (CAA) पर व्याख्यान देना था, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने यह रुकवा दिया। भाजपा सांसद ने दावा किया कि वामपंथी छात्र संगठनों से जुड़े छात्रों ने विश्व भारती विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया। मैं नागरिकता संशोधन विधेयक पर एक व्याख्यान को संबोधित करने के लिए विश्व भारती आया था। यह पार्टी का कार्यक्रम नहीं था। There are nearly 70 people locked inside a room…
मुख्यमंत्री आज राजनांदगांव, मुंगेली और दुर्ग के कार्यक्रमों में
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 9 जनवरी को राजनांदगांव, मुंगेली और दुर्ग में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार रायपुर से पूर्वान्ह 11.25 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर 11.55 बजे राजनांदगांव पहुंचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1.35 बजे मुंगेली आकर सद्गुरू कबीर संत समागम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री श्री बघेल मुंगेली से अपरान्ह 3.45 बजे दुर्ग पहुंचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होेने के बाद 4.55 बजे रायपुर लौट आएंगे।
