छत्तीसगढ़ धरा में बसी है लोकनृत्य- गीत की इंद्रधनुषी छटा : लोकजीवन की मनोहारी झांकी है ददरिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परम्पराएं एवं मान्यताएं लोकनृत्य-गीतों के रूप में अद्वितीय रूप से अभिव्यक्त होती है। जिनमें छत्तीसगढ़ धरा की समृद्ध सभ्यता एवं संस्कृति की इंद्रधनुषी छटा दिखाई देती है। मिट्टी से जुड़ी हमारी लोक संस्कृति नृत्य-गीतों में ग्रामीण जनजीवन जीवंत रूप में प्रकट होता है। इन्ही मिट्टी की खुशबू को संजोए रायगढ़ लोक रंग नाचा के कलाकार स्वामी विवेकानंद की स्मृति में 12 से 14 जनवरी को रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ‘छत्तीसगढ़ युवा उत्सव’ में अपनी प्रस्तुति देंगे। राजधानी में आयोजित…

मुख्यमंत्री 11 जनवरी को देखने जाएंगे फिल्म ‘छपाक‘, ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को छत्तीसगढ़ में किया गया है टैक्स फ्री

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल 11 जनवरी को ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक को देखने जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में फिल्म ‘‘छपाक‘‘को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा है कि समाज में महिलाओं के ऊपर तेजाब से हमले करने जैसे जघन्य अपराध को दर्शाती और हमारे समाज को जागरूक करती हिन्दी फिल्म छपाक को सरकार ने छत्तीसगढ़ प्रदेश में टैक्स फ्री करने का निर्णय लिया है। स्वयं जागरूक बनें और समाज को जागरूक करें। मैं आज ऐसिड अटैक सर्वाइवर पर बनी फिल्म…

व्यक्ति का विकास ही हमारा लक्ष्य : मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रायपुर के इंडोर स्टेडियम में नगर निगम रायपुर के नव निर्वाचित महापौर एजाज ढेबर, सभापति प्रमोद दुबे और पार्षदों के पदभार ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि केवल रायपुर शहर के विकास में ही आप सबकी बड़ी जिम्मेदारी और भूमिका नहीं है, बल्कि आपके कार्यों से छत्तीसगढ़ की पहचान और छवि भी बनेगी। मुख्यमंत्री ने नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शहर के विकास के लिए धन राशि की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा आज नगर निगम…

आपने भी नहीं देखा होगा आधा किलो का अमरूद (भीही-जाम), खुद कलेक्टर भी हो गए हैरान

न्यूज़ डेक्स। पाली कलेक्टर दिनेश चंद्र जैन, उपखंड अधिकारी श्रीनिधि बीटी और तहसीलदार सर्वेश्वर निम्बार्क किसान से मिले। इसके बाद फिर जो अमरूद का फल देखा, देखते ही रह गए। बाली उपखंड के किसान लालसिंह और लक्ष्मण सिंह वागेला कई फसलों की खेती करते हैं लेकिन अमरूद और नींबू की खेती उन्हें दूसरे किसानों से एक अलग पहचान दिलाती है। लालसिंह करीबन 25 एकड़ जमीन पर खेती करते हैं, जिसमें से तीन एकड़ से अधिक जमीन पर अमरूद की खेती करते हैं। कृषक लालसिंह कलेक्टर दिनेश चंद्र जैन को बताया…

प्रधानमंत्री मोदी ने 20-21बजट से पहले अर्थशास्त्रियों के साथ की बैठक, आर्थिक वृद्धि को रफ्तार देने के उपायों पर चर्चा

नई दिल्ली। PM नरेंद्र मोदी ने वित्त वर्ष 2020-21 के आम बजट से पहले अर्थशास्त्रियों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ नीति आयोग में बृहस्पतिवार को बैठक की। समझा जाता है कि इस बैठक में आर्थिक वृद्धि को गति देने के उपायों और अर्थव्यवस्था की स्थिति पर चर्चा हुई। यह बैठक ऐसे समय आयोजित की गई, जबकि चालू वित्त वर्ष में आर्थिक वृद्धि दर के गिरकर पांच प्रतिशत पर आने का अनुमान सरकार ने लगाया है। इस उच्चस्तरीय बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री…

मुख्यमंत्री श्री बघेल 10 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 जनवरी को रायपुर और बिलासपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। श्री बघेल निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सवेरे 10.45 बजे रायपुर के दुधाधारी मठ में आयोजित छेर-छेरा पर्व के कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे बूढ़ातालाब स्थित इंडोर स्टेडियम पहुंचेंगे और वहां शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। श्री बघेल दोपहर 1.50 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर दोपहर 1.50 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे और वहां 2.30 बजे से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के बाद शाम 4.10 बजे रायपुर लौट आएंगे।

गांधी जी के विचारों के अनुरूप बनाए विकास की नीति : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नगर निगम दुर्ग के नवनिर्वाचित महापौर एवं सभापति के कार्यभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए। उन्होंने महापौर और निगम के पदाधिकारियों को गांधी जी के विचारों पर आधारित विकास नीति बनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि शहरी विकास और शहरवासियों के जरूरतों को प्राथमिकता से पूरा करने का लक्ष्य रखे। मुख्यमंत्री ने दुर्ग नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर श्री धीरज बाकलीवाल एवं सभापति श्री राजेश यादव सहित सभी पार्षदों को बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब भी कोई योजना बनाएं, अंतिम…

अन्नदान का महापर्व है छेरछेरा, मुख्यमंत्री अन्नदान लेकर सुपोषण अभियान को करेंगे समर्पित

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 10 तारीख को सवेरे छेरछेरा पुन्नी के दिन प्राचीन और ऐतिहासक दूधाधारी मठ में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे और प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना करेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री बघेल महंत राजेश्री रामसुन्दर दास से अन्नदान लेकर मंदिर के आस-पास के घरों में जाकर दान लेंगे। मुख्यमंत्री दान में प्राप्त अन्न को प्रदेश के कुपोषण अभियान के लिए समर्पित करेंगे। ऐतिहासिक दूधाधारी मंदिर में वर्षों पूर्व से छेरछेरा पुन्नी मनाया जा रहा है। मंदिर में भगवान को भोग लगाकर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरण किया…

सद्गुरू कबीर दास जी ने सामाजिक समरसता का दिया महान संदेश – मुख्यमंत्री श्री बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि कबीर जी के शांति और भाईचारा का संदेश आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। कबीर जी के इस संदेश से सामाजिक समरसता का मार्ग और अधिक सुदृढ़ हुआ है। मुख्यमंत्री श्री बघेल आज पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब आचार्य कबीर पंथ कबीर धर्म नगर दामाखेढ़ा के सानिध्य में जिला मुख्यालय मुंगेली स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम के समीप आयोजित विशाल सद्गुरू संत कबीर समागम समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर पंथ प्रकाशमुनि नाम साहब, प्रदेश के गृह तथा लोक…

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में विशाल बाइक रैली के साथ किया चुनाव अभियान की शुरुवात, CAA के समर्थन में किया जागरूक

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र प्रदेश की जनता तक पहुंच बनाने के लिए तथा साथ ही CAA के बारे में फैली गलतफहमियों को दूर करने के इरादे से दिल्ली भाजपा के स्वयंसेवकों ने आज विशाल मोटरसाइकिल रैली निकाली। यह पंडित पंत मार्ग स्थित दिल्ली बीजेपी मुख्यालय से आरंभ हुई। केन्द्रीय, पूर्वी और पश्चिमी दिल्ली को छूकर चलती इस रैली में बाइकर्स और आम जनता शामिल हुए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर−पूर्वी दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी के नेतृत्व में 4200 से ज्याद बाइकर्स दिल्ली की सड़कों पर…