जाकिर नाइक का वीडियो शेयर कर विवादों में घिरे दिग्विजय ने माँगा, प्रधानमंत्री के माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र, किया CAA का विरोध

इंदौर। संभावित राष्ट्रीय नागरिक पंजी (NRC) के खिलाफ केंद्र सरकार पर हमला करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने माता-पिता का जन्म प्रमाणपत्र दिखा देते हैं, तो देशवासी सरकार को अपने बारे में सारे दस्तावेज मुहैया कराने को तैयार हैं। दिग्विजय ने यहां संवाददाताओं से कहा, हम तो कहते हैं कि मोदी अपने पिता और माता का जन्म प्रमाणपत्र हमें बता दें, (इसके बाद) हम सब कागज दे देंगे। 72 वर्षीय राज्यसभा सदस्य से NRC विरोधी प्रदर्शनकारियों की इस घोषणा…

CAA के समर्थन में बीजेपी-जदयू की रैली, आधा किलोमीटर लंबा तिरंगा लेकर निकले लोग

मेदिनीनगर। बीजेपी और जदयू समेत अनेक संगठनों के कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने बुधवार को यहां नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के समर्थन में तिरंगा एवं भगवा झंडे के साथ शहर की मुख्य सड़कों पर प्रदर्शन किया। इस पूर्व घोषित कार्यक्रम के लिए पलामू जिला प्रशासन ने चाक-चौबंद सुरक्षा प्रबंध कर रखे थे। यह मार्च साहित्य समाज के मैदान से निकलकर मेदिनीनगर के मुख्य मार्गों से शांति पूर्ण तरीके से गुजरा। कहीं से किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। India supports Citizenship Amendment Act – 2019. #IndiaSupportsCAA pic.twitter.com/DBid7HDL6V — BJP…

CAA / NRC Protest : कोलकाता और प्रयागराज के बाद अब कोटा में भी शाहीन बाग जैसा विरोध प्रदर्शन

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ कोटा में भी दिल्ली के शाहीन बाग जैसा विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कोटा में अलग-अलग इलाकों की कई सौ महिलाओं ने ईदगाह मैदान के बाद CAA के खिलाफ मंगलवार रात से विरोध प्रदर्शन शुरू किया। प्रदर्शन में शामिल एक महिला शिफा खालिद ने कहा कि जब देशभर में महिलाएं CAA और NRC के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही हैं, तो आखिरकार कोटा की महिलाएं पीछे क्यों रहतीं? यह नया कानून संविधान के खिलाफ है। आदेश है कि चंद्रशेखर आजाद शाहीन बाग…

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों को आर्मी-डे की दी बधाई

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों और अधिकारियों को आर्मी-डे की बधाई और शुभकामनाएं दी है। #ArmyDay के गौरवपूर्ण दिवस पर मैं भारतीय सेना के वीर जवानों और अधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। शांति, युद्धकाल और संकट के समय वे हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव का कार्य करते हैं। देश की निःस्वार्थ सेवा के लिए हम सब सेना के जवानों के सदैव ऋणी रहेंगे। जय हिन्द!🇮🇳 — Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) January 15, 2020 मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि शांति, युद्धकाल और…

CAA के खिलाफ केरल के बाद UPA के बनाए NIA ACT के खिलाफ छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA ) के खिलाफ केरल सरकार द्वारा सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देने के बाद अब एक और राज्य सरकार ने कानून की संवैधानिकता को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। कांग्रेस की छत्तीसगढ़ सरकार ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर कर अपनी ही पार्टी के नेतृत्व वाली UPA सरकार द्वारा बनाए गए राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 यानी NIA एक्ट को असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया है। छत्तीसगढ़ सरकार राष्ट्रीय जांच एजेंसी कानून, 2008 को चुनौती देने वाली पहली राज्य सरकार…

राहुल गांधी पर “आप वास्तव में असली गांधी भी नहीं हैं” कमेंट करने वाले मुम्बई यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर योगेश सोमन को यूनिवर्सिटी ने जबरन छुट्टी पर भेजा

मुंबई। मुंबई यूनिवर्सिटी ने एकेडमी ऑफ आर्ट(Academy of art) के डायरेक्टर योगेश सोमन को जबरन छुट्टी पर भेज दिया। सोमन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ टिपण्णी करने का आरोप है। यूनिवर्सिटी ने इस पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी का भी गठन किया है। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सुहास पेडेनकर ने सोमवार को इस मामले में प्रदर्शन कर रहे छात्रों को एक पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले में एक कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही इस बीच…

स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि स्वामी विवेकानंद ने भारत के आध्यात्मिक ज्ञान को पूरी दुनिया तक पहुंचाया। वे एक क्रांतिकारी संत थे। उन्होंने विश्व बंधुत्व की बात कही। वे शिकागो गए ताकि भारत के आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ पूरी दुनिया को मिले और पूरी दुनिया के विज्ञान का लाभ भारत को मिले। वे युवाओं के प्रेरणा स्रोत थे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज राजधानी रायपुर के विवेकानंद आश्रम में आयोजित स्वामी विवेकानंद जयंती उद्घाटन समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। रायपुर स्वामी विवेकानंद आश्रम के स्वामी सत्यरूपानंद, नारायणपुर…

हर्षोउल्लास से मनाया जा रह है पुरे देश में मकर संक्रांति पर्व, पूरे दिन स्नान का योग, सूर्य के राशि परिवर्तन का राशियों पर होगा यह असर यंहा पढ़े……..

न्यूज़ डेस्क। आज मकर संक्रांति का पर्व श्रद्धा, उल्लास और पंरपरा के अनुसार मनाया जा रहा है, इसी दिन माघ मास के दूसरे प्रमुख स्नान पर्व पर लाखों श्रद्धालु संगम समेत गंगा-यमुना के विभिन्न घाटों पर आस्था की डुबकी लगाएंगे। घरों में पारंपरिक रूप से खिचड़ी मनाई जाएगी। इसके साथ ही लोग पतंगबाजी का लुत्फ उठाएंगे। इस बार मकर संक्रांति पर शोभन और बुधादित्य योग होने से स्नान, दान का महापुण्य मिलेगा। मान्यता है कि यहां जितने भी दान किए जाते हैं वे अक्षय फल देने वाले होते हैं। उत्थान…

शाहीन बाग में मणिशंकर के बिगड़े बोल, इशारों में PM मोदी को कहा कातिल, “अब देखें कि किसका हाथ मजबूत है, हमरा या उस कातिल का”।

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर गुरुवार को दिल्ली के शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून और NRC के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल हुए। मंगलवार को शाहीन बाग प्रदर्शन में शामिल हुए मणिशंकर अय्यर ने केंद्र की मोदी सरकार पर हमला बोला और कहा कि उन्होंने ‘सबका साथ और सबका विकास’ के वादे पर चुनाव लड़ा, मगर उन्होंने ‘सबका साथ और सबका विनाश’ किया। नागरिकता संशोधन और एनआरसी के खिलाफ 15 दिसंबर से जारी प्रदर्शन में हिस्सा लेकर मणिशंकर अय्यर ने कहा कि उन्हें चुनाव में बहुमत मिला, क्योंकि उन्होंने…

युवा महोत्सव में खेल और कला की 36 विधाओं, 821 विविध कार्यक्रमों में युवाओं ने दिखाया हुनर

रायपुर। राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में विभिन्न खेलों और कलाओं की 36 विधाओं एवं 821 विविध कार्यक्रमों में प्रदेशभर से आए करीब सात हजार युवाओं ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया। इसमे 22 व्यक्तिगत और 14 दलीय स्पर्धाएं शामिल हैं। सभी 27 जिलों से आए प्रतिभागियों ने दो वर्गों, 14 से 40 वर्ष आयु वर्ग एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अपनी प्रतिभा की चमक बिखेरी। व्यक्तिगत प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में एक हजार रूपए, द्वितीय पुरस्कार के रूप में 700 रूपए और तृतीय…