कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए मधुर गुड़ योजना शुरू, मंत्री अमरजीत भगत ने किया जगदलपुर में योजना का शुभारंभ

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप प्रदेश में शुरू किए गए सुपोषण अभियान में एक कदम और आगे बढ़ाते हुए ‘मधुर गुड़ योजना’ शुरू की गई है। कुपोषण और एनीमिया मुक्ति में यह योजना काफी कारगर साबित होगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल की अध्यक्षता में तीन जुलाई 2019 को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में बस्तर संभाग के सातों जिलों में कुपोषण और एनीमिया से मुक्ति के लिए ‘मधुर गुड़ योजना’ शुरू करने का निर्णय लिया गया था। जगदलपुर के मिशन कम्पाउंड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में खाद्य मंत्री अमरजीत…

छत्तीसगढ़ विधानसभा के विशेष सत्र में राज्यपाल सुश्री उइके का अभिभाषण

रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके ने आज छत्तीसगढ़ राज्य के पांचवी विधानसभा के नववर्ष 2020 में आयोजित प्रथम सत्र के अवसर पर कहा कि छत्तीसगढ़ विधानसभा ने अल्प समय में अपनी उत्कृष्ट कार्यप्रणाली से जो गौरवशाली परम्पराएं स्थापित किए हैं, वह इस विधानसभा के इतिहास में सुनहरे पन्ने के रूप में दर्ज हुई हैं। उन्होंने कहा कि आज इस विधानसभा में आने का मेरा पहला अवसर है, जिसकी सुखद अनुभूति मुझे भावुक भी कर रही है और एक नई ऊर्जा से ऊर्जित भी कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि मुझे…

UNSC में भारत ने फेल किया पाकिस्तान का कश्मीर का पैतरा, बैठक में चीन के अलावा सभी देशों ने नकारा प्रस्ताव

नई दिल्ली। चीन के जरिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) में बुधवार (15 जनवरी) को कश्मीर का मुद्दा उठाने की पाकिस्तान की कोशिश को एक बार फिर उस वक्त करारा झटका लगा जब शीर्ष वैश्विक संस्था के अन्य सदस्यों ने कहा कि इस मुद्दे पर बहस के लिए यह उचित स्थान नहीं है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) में भारत ने अपनी कूटनीतिक चाल के जरिए पाकिस्तान को मात देने में कामयाबी हासिल की। दरअसल, चीन ने न्यूयॉर्क में बुधवार (15 जनवरी) को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् (UNSC) की बंद…

हिजबुल आतंकियों के साथ गिरफ्तार निलंबित DSP गद्दार दविंदर सिंह से छीना गया ‘शेर-ए-कश्मीर’ का पदक

नई दिल्ली। हिजबुल आतंकियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक दविंदर सिंह को दिया गया ‘शेर-ए-कश्मीर’ का पदक छीन लिया गया है। जम्मू-कश्मीर सरकार ने निलंबित पुलिस अधिकारी से यह पदक वापस ले लिया है। इसको लेकर स्थानीय सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। जम्मू-कश्मीर के पुलिस प्रमुख दिलबाग सिंह ने बुधवार को कहा था कि हिजबुल मुजाहिदीन के दो आतंकवादियों के साथ गिरफ्तार किए गए पुलिस उपाधीक्षक (DSP) दविंदर सिंह को बर्खास्त करने और यह मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने की सिफारिश की गई है।…

एससी/एसटी आरक्षण के अनुमोदन के लिए बलाया गया मध्य प्रदेश का दो दिवसीय विधानसभा विशेष सत्र आज से

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र गुरूवार को शुरू हो गया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाने वाले विधेयक का अनुमोदन इस सत्र में किया जाएगा। 16 और 17 जनवरी दो दिनों के लिए यह सत्र बुलाया गया है। मध्य प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि राज्य विधानसभाओं एवं लोकसभा में एससी/एसटी आरक्षण को और 10 साल के लिए बढ़ाए जाने संबंधी विधेयक के अनुमोदन के लिए बुलाए गए दो दिवसीय इस सत्र में…

विपक्ष CAA पर नकारात्मकता फैला रहा, जो खुद 50-60 में रोजगार समस्या का हल नहीं खोज सके, वो कांग्रेस हमसे सवाल पूछती है : अतिम शाह

अहमदाबाद। विपक्षी दल कांग्रेस पर निशाना साधते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अतिम शाह ने बुधवार को आरोप लगाया कि वह नकारात्मकता फैला रही है और वह 50-60 साल के शासन में भी बेरोजगारी का कोई नया समाधान नहीं खोज सकी। भारतीय कौशल संस्थान (IIS) की आधारशिला रखने के बाद केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भारत को पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य प्राप्ति योग्य है। ગાંધીનગર ખાતે કેન્દ્રીય ગૃહમંત્રીશ્રી અને ભારતીય જનતા પાર્ટીના રાષ્‍ટ્રીય અધ્યક્ષ શ્રી @AmitShah ના વરદ હસ્તે Indian Institute of Skill નો શિલાન્યાસ સમારોહ…

देश की मुद्रा की मजबूती के लिए नोटों पर “लक्ष्मीजी” की फोटो छापे केंद्र सरकार : स्वामी की सलाह

खंडवा (मध्य प्रदेश)। बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने केन्द्र सरकार को सलाह दी है कि देश की अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए नोटों पर धन की देवी “लक्ष्मी जी” का चित्र छापा जाए। स्वामी ने इंडोनेशिया में नोटों पर भगवान गणेश की प्रतिमा छपी होने की खबरों के बारे में पूछे जाने पर पत्रकारों से कहा, ‘मैं तो कहता हूं कि (भारतीय नोट रुपये) पर लक्ष्मी का चित्र होना चाहिए। गणपति विघ्नहर्ता हैं, लेकिन देश की करेंसी को सुधारने के लिए लक्ष्मीजी का चित्र हो…

रूस में PM दिमित्री मेदवेदेव की सरकार ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। रूस में प्रधानमंत्री दिमित्री मेदवेदेव की सरकार ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को इस्तीफा सौंप दिया है। इस्तीफे को स्वीकार करते हुए पुतिन ने मंत्रियों को एक कार्यवाहक सरकार के रूप में कार्य करने के लिए कहा जब तक कि नई सरकार का गठन नहीं हो जाता। इस्तीफे की घोषणा करने से पहले मेदवेदेव ने पुतिन के साथ मुलाकात की। मेदवेदेव ने कहा कि इन परिस्थितियों में मुझे लगता है कि सरकार के लिए इस्तीफा देना सही होगा। इसके बाद पुतिन ने कहा कि सरकार ने अपने सभी कामों…

मंत्री श्री भगत ने किया ‘मधुर गुड़ योजना‘ का शुभारंभ, बस्तर संभाग के साढ़े छह लाख से अधिक गरीब परिवारों को मिलेगा लाभ

रायपुर। खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने आज जगदलपुर के मिशन कम्पाउंड ग्राउण्ड में आयोजित समारोह में ‘मधुर गुड़ योजना‘ का शुभारंभ किया। इस मौके पर श्री भगत ने कहा कि मधुर गुड़ योजना से बस्तर संभाग के 6 लाख 59 हजार से अधिक गरीब परिवारों को लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत प्रत्येक गरीब परिवार को 17 रुपए प्रतिकिलो की दर से 2 किलो गुड़ प्रतिमाह दिया जाएगा। मधुर गुड़ योजना के क्रियान्वयन में हर साल 50 करोड़ रूपए खर्च किया जाएगा। बस्तर क्षेत्र में वितरण के लिए 15 हजार…

‘‘व्यवधान डालना भारत का तरीका नहीं, भारत चुनौतियों को टालता नहीं, तुरंत निर्णय लेने में कहीं अधिक यकीन रखता है: एस जयशंकर

नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत का तरीका व्यवधान डालने वाला नहीं है और यह किसी चुनौती से दूर रहने की तुलना में निर्णय लेने में कहीं अधिक यकीन रखता है। जयशंकर की यह टिप्पणी ऐसे वक्त आई है, जब कई देश हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की व्यापक भूमिका की अपील कर रहे हैं। विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि वणिकवादी होना भारत का तरीका नहीं है। उन्होंने यहां ‘रायसीना डायलॉग’ को संबोधित करते हुए अमेरिका-ईरान के बीच चल रहे तनाव का जिक्र…